Bollywood Highlights- भूमि पेडनेकर ELLE लुक पर हुईं ट्रोल, सुहाना खान की सुंदर तस्वीर वायरल

bollywood live updates, bhumi pednekar, suhana khan

Bollywood Live Updates 13 October- हिंदी फिल्म इंडस्ट्री अपने आप में एक अलग दुनिया है और सितारों को लेकर खबरें सामने आती रहती हैं। रोज की तरह हम आपके लिए ये लाइव पेज लेकर आए हैं।

इसमें सबसे पहले बात करते हैं अभिनेत्री भूमि पेडनकर की जिनका लुक सीधे एले अवॉर्ड्स 2023 से वायरल हो रहा है। इस दौरान भूमि ने ऐसी ड्रेस पहनी जो कि ट्रोल हो रही है और लोग की तरह की बातें कर रहे हैं। किसी ने उनकी तुलना उर्फी जावेद से की तो किसी का कहना था कि ये अजीब होती जा रही हैं।

शाहरुख खान की बिटिया सुहाना खान ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में वो रंग बिरंगी ड्रेस में बेहद सुंदर लग रहीं हैं। कहा जा रहा है कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना सबसे सुंदर स्टारकिड हैं।

हालांकि कुछ समय पहले वो अपने लुक्स को लेकर ट्रोल होती थीँ। सुहाना खान काफी जल्दी अपना बॉलीवुड डेब्यू द आर्चीज के साथ करने वाली हैं।

इस तरह की तमाम खबरों के लिए आप बने रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Oct 13, 2023 7:52 PM

    लगभग 2 लाख की ड्रेस पहनकर किंग खान की बेटी सुहाना खान ने गिराई हुस्न की बिजलियां

    Suhana Khan 2 lakhs dress: बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। इसके साथ ही एक्टर के बच्चे सुहाना खान और आर्यन खान भी लाइम लाइट में अक्सर छाए रहते हैं। सुहाना खान जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं इसी के चलते वह अक्सर सोशल मीडिया का हिस्सा बनी रहती हैं। हाल ही में सुहाना खान की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमें वह बेहद प्यारी दिख रही हैं। इस फोटोज में सुहाना खान ने लाखों की ड्रेस पहनी है।

  • Oct 13, 2023 7:42 PM

    जाकिर खान ने रचा इतिहास, लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में परफॉर्म करने वाले पहले एशियाई कॉमेडियन बने

    जाकिर खान कॉमेडी की दुनिया का एक ऐसा नाम, जिसे इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं है। लोगों के बीच अपने वीडियोज और कॉमेडी के लिए मशहूर जाकिर खान ने आज विदेशी धरती पर में एक नया इतिहास रच डाला है। दरअसल, जाकिर खान ने हाल ही में लंदन के मशहूर रॉयल अल्बर्ट हॉल में परफॉर्मेंस दी और वह ऐसा करने वाले पहले एशियन कॉमेडियन बन गए हैं।

  • Oct 13, 2023 7:24 PM

    सलमान खान के शो में आने वाले पहले कपल की झलक आई सामने, पहचान आपने कौन है ये??

    Bigg Boss 17: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस वक्त लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो को लेकर कई तरह की खबरें और कंटेस्टेंट के नाम सामने आ रहे हैं। वहीं बिग बॉस 17 के सेट से सोशल मीडिया पर कुछ कुछ वीडियो भी लीक हो रहे हैं। इसी बीच कर्लस चैनल ने एक वीडियो अपनी साइड पर शेयर किया है जिसमें शो में भाग लेने वाले पहले कपल की झलक दिखाई दे रही है।

  • Oct 13, 2023 6:24 PM

    ट्रैफिक से बचने के लिए ऋतिक रोशन ने पकड़ी मेट्रो, फैंस के साथ जमकर क्लिक कराईं सेल्फी

    ऋतिक रोशन अपने बिंदास अंदाज के लिए काफी जाने जाते हैं। फिल्म फाइटर को लेकर चर्चा में बने ऋतिक ने लेटेस्ट तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इन फोटो में ऋतिक रोशन मुंबई मेट्रो में सफर करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक्टर मौके पर मौजूद फैंस के साथ जमकर सेल्फी भी क्लिक कराई हैं।

  • Oct 13, 2023 6:19 PM

    'सैम बहादुर' और 'एनिमल' होगी एक साथ रिलीज, अब विक्की कौशल और रणबीर कपूर के फैंस बीच छिड़ी जंग!

    Sam Bahadur and Animal: हिंदी सिनेमा जगत में कई बार ऐसा देखने को मिल जाता है जब दो फिल्म एक साथ रिलीज होती है और उनके बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर होती हैं। इसी के साथ फिल्म कलाकारों के फैंस के बीच भी लड़ाई छिड़ जाती है। इस बार ऐसा विक्की कौशल और रणबीर कपूर के बीच हुआ है क्यों कि दोनों एक्टर की फिल्म सैम बहादुर और एनिमल सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होने के लिए तैयार हैं।

    'सैम बहादुर' और 'एनिमल' होगी एक साथ रिलीज, अब विक्की कौशल और रणबीर कपूर के फैंस बीच छिड़ी जंग!
  • Oct 13, 2023 5:38 PM

    अमेजॉन प्राइम ने की 'एस्पिरेंट्स 2' की घोषणा, इस दिन होगा शो का प्रीमियर

    प्राइम वीडियो ने कुछ देर पहले अपने टॉप रेटेड शोज में से एक 'एस्पिरेंट्स 2' के प्रीमियर डेट की घोषणा की है। 25 अक्टूबर को इस वेब सीरीज का नया सीजन आएगा। फैंस के बीच अब इसको लेकर एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है जाहिर है कि दर्शकों की यह पसंदीदा सीरीज में से एक हैं।

  • Oct 13, 2023 5:11 PM

    टी-सीरीज की मालकिन ने देर रात पहन लिए इतने ज्यादा बोल्ड कपड़े कि उर्फी जावेद को भी आ जाए शर्म!

    Divya Khosla Kumar: टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार अपने फैशन सेंस की वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। एक्ट्रेस का लुक लोगों को अपना दीवाना बनाता है। लेकिन पिछले काफी दिनों से उनका बोल्ड लुक लोगों को देखने को मिल रहा है।

    टी-सीरीज की मालकिन ने देर रात पहन लिए इतने ज्यादा बोल्ड कपड़े कि उर्फी जावेद को भी आ जाए शर्म!
  • Oct 13, 2023 4:37 PM

    शिल्पा शेट्टी के पति के संग उर्फी जावेद जावेद का क्या चल रहा है चक्कर? कुछ दिन पहले ही कहा था 'पोर्न किंग'

    Urfi Javed Raj Kundra Video: उर्फी जावेद और राज कुंद्रा पिछले काफी समय से सभी सुर्खियों में छाए हुए हैं। पिछले दिनों अपने स्टैंडअप कॉमेडी एक्ट में राज ने ऊर्फी का नाम घसीटा और उनके नाम को लेकर थोड़ा मजाक किया। इस पर उर्फी ने राज पर पलटवार किया और उनके एडल्ट फिल्म रैकेट मामले को लेकर उन पर कटाक्ष किया।

    शिल्पा शेट्टी के पति के संग उर्फी जावेद जावेद का क्या चल रहा है चक्कर? कुछ दिन पहले ही कहा था 'पोर्न किंग'
  • Oct 13, 2023 3:59 PM

    विक्की कौशल ने 'सैम बहादुर' के किरदार में फूंकी जान

    बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल जल्दी ही अपकमिंग मूवी 'सैम बहादुर' से फैंस को इंप्रेस करने वाले हैं। फिल्म स्टार विक्की कौशल की बायोपकि मूवी 'सैम बहादुर' का आज धांसू टीजर रिलीज हो चुका है। विक्की कौशल, सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख स्टारर इस मूवी का निर्देशन 'राजी' फेम निर्देशक मेघना गुलजार ने किया है।

  • Oct 13, 2023 3:02 PM

    स्टाइलिश दिखने के चक्कर में अलाया एफ ने पहनी ट्रांसपैरेंट ड्रेस, जैसे ही पीछे मुड़ीं दिख गया सबकुछ

    Alaya F Oops Moment: जब अभिनय और फैशन की बात आती है तो अलाया एफ आज की पीढ़ी की सबसे कम आंकी जाने वाली स्टार हैं। वह सबसे फिट सेलेब्स में से एक हैं और अपनी स्टाइलिश और सेक्सी तस्वीरों से इंटरनेट पर तहलका मचाती रहती हैं।

    स्टाइलिश दिखने के चक्कर में अलाया एफ ने पहनी ट्रांसपैरेंट ड्रेस, जैसे ही पीछे मुड़ीं दिख गया सबकुछ
  • Oct 13, 2023 2:39 PM

    शॉपिंग मॉल में चल रही थी गोलियां, मौत के मुंह से सिर्फ पांच ही मिनट दूर थीं 'जवान' की ये एक्ट्रेस

    Aaliyah Qureishi Incident: मशहूर एक्ट्रेस आलिया कुरैशी, जिन्हें हाल ही में शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'जवान' में देखा गया था, उन्होंने हाल ही में एक दर्दनाक घटना का खुलासा किया जब उन्होंने थाईलैंड में एक 14 वर्षीय बंदूकधारी बच्चे को खुली गोलीबारी करते देखा, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

    शॉपिंग मॉल में चल रही थी गोलियां, मौत के मुंह से सिर्फ पांच ही मिनट दूर थीं 'जवान' की ये एक्ट्रेस
  • Oct 13, 2023 1:39 PM

    बिना मर्जी के एख शख्स ने Ananya Panday को छुआ, फिर इज्जत बचाते हुए एक्ट्रेस तुरंत कार में हुईं सवार

    Ananya Panday Oops Moment: किसी सेलिब्रिटी के लिए पैपराजी के लिए पोज देना और फैंस की सेल्फी की मांग को पूरा करना किसी दैनिक दिनचर्या से कम नहीं है। गुरुवार की रात, अनन्या पांडे को भी शटरबग्स ने देखा जब वह मुंबई में एक कार्यक्रम के लिए पहुंचीं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में, अनन्या को एक खूबसूरत ऑफ-सोल्डर ब्लैक गाउन में स्पॉट किया गया।

    बिना मर्जी के एख शख्स ने Ananya Panday को छुआ, फिर इज्जत बचाते हुए एक्ट्रेस तुरंत कार में हुईं सवार
  • Oct 13, 2023 12:42 PM

    मांग में सिंदूर लगाए परिणीति चोपड़ा आईं नजर

    हाल ही में परिणीति चोपड़ा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जब वह लैक्मे फैशन वीक में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रही थीं। जैसे ही वह अपनी कार से बाहर निकलीं, उनके लाल सिन्दूर ने सभी का ध्यान खींचा। बाद में एक पैपराजी ने उनसे पूछा, 'कभी हमारे जीजू के साथ भी आइए' ये सुनकर परिणीति मुस्कुराने लगीं।

  • Oct 13, 2023 11:53 AM

    एक्टर को अब नहीं मिल रहा है काम, छलका दर्द

    एक्टर कहते हैं, "बॉलीवुड फिल्मों का वो दौर चला गया जब फॉर्मूला फिल्में बना करती थीं। 2 गाने, थोड़ा डांस और थोड़ी कहानी के साथ फिल्म बन जाती थी। लेकिन अब बॉलीवुड अलग दौर में पहुंच गया है। अगर आप कहानी के किसी अहम किरदार को नहीं निभाते हैं तो आपको काम मिलने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।"

    एक्टर को अब नहीं मिल रहा है काम, छलका दर्द
  • Oct 13, 2023 11:04 AM

    अर्चना गौतम ने कांग्रेस कार्यालय में हुई घटना से उठाया पर्दा

    अर्चना ने लिखा, "मैं आप सभी को कुछ महत्वपूर्ण बात बताना चाहूंगी क्योंकि मुझे नहीं पता कि मैं कल रहूं या न रहूं। आप सभी जानिए 29 सितंबर को क्या हुआ था। उन्होंने मेरे और मेरे पिता के साथ किस तरह का व्यवहार किया था। मैं पूरा मामला स्पष्ट करना चाहती हूं। अगर मुझे कुछ होता है तो यह इस बात का सबूत होगा कि असल में क्या हुआ था।"

  • Oct 13, 2023 10:29 AM

    तनुश्री दत्ता ने राखी सावंत पर की एफआईआर

    तनुश्री दत्ता राखी सावंत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने ओशिवारा पुलिस स्टेशन गईं थीं। उन्होने राखी पर यहां एफआईआर की है और इसके बाद मीडिया से बात की। उन्होने बताया, "मैं राखी सावंत के खिलाफ 2018 में मी टू मूवमेंट के दौरान हुए मनोवैज्ञानिक आघात के लिए एफआईआर दर्ज कराने आई हूं। एफआईआर में कई कारणों के आधार पर कई दंड संहिताएं जोड़ी गई हैं।" इसके बाद राखी सावंत के फैंस काफी हैरान हैं।

  • Oct 13, 2023 9:49 AM

    Fukrey 3 बॉक्स ऑफिस पर करेगी धमाका

    फुकरे 3 रिलीज के बाद लोगों के बीच उत्साह देखने को मिला था। अब ऐसा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस सुपरहिट बनकर मानेगी। फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो चुके है। फुकरे 3 को नेशनल सिनेमा डे 2023 का भी जबरदस्त फायदा मिलने वाला है। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म काफी शानदार बिजनेस आज करने वाली है।

  • Oct 13, 2023 8:51 AM

    Bigg Boss 17 के प्रतियोगियों की कंफर्म लिस्ट आई सामने

    लोखंडे और विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट, ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारूकी, अनुराग डोभाल उर्फ ​​यूके राइडर, मन्नारा चोपड़ा, जिग्ना वोरा, सनी आर्य उर्फ ​​तहलका प्रैंक, मनस्वी ममगई और ऋषि धवन शामिल हैं। इनके नाम जानकर कई लोगों को झटका लगने वाला है।

  • Oct 13, 2023 8:27 AM

    उर्फी को कहा अंजली अरोड़ा की मम्मी

    उर्फी जावेद ने हेरा फेरी मशहूर किरदार बाबू राव गणपत राव आप्टे का लुक लिया। हालांकि कच्चा बादाम गर्ल अंजली अरोड़ा के साथ पोज देते हुए पैपराजी ने उनका मजाक उड़ाया और कहा है कि वो अंजली की मम्मी लग रही हैं। जी हां, वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि उर्फी और अंजली पोज दे रही है तभी एक पैप की आवाज आई कि, ''आप उनकी मम्मी लग रही हो।''

    उर्फी को कहा अंजली अरोड़ा की मम्मी

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X