बिना मर्जी के एख शख्स ने Ananya Panday को छुआ, फिर इज्जत बचाते हुए एक्ट्रेस तुरंत कार में हुईं सवार

Ananya Panday Oops Moment: किसी सेलिब्रिटी के लिए पैपराजी के लिए पोज देना और फैंस की सेल्फी की मांग को पूरा करना किसी दैनिक दिनचर्या से कम नहीं है। गुरुवार की रात, अनन्या पांडे को भी शटरबग्स ने देखा जब वह मुंबई में एक कार्यक्रम के लिए पहुंचीं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में, अनन्या को एक खूबसूरत ऑफ-सोल्डर ब्लैक गाउन में स्पॉट किय गया।
एक्ट्रेस ने बेहद खूबसूरत अंदाज में एंट्री ली, तभी एक फैन उनके पास आता है और तस्वीर के लिए अनुरोध करने के लिए उनकी सहमति के बिना उन्हें छूता है। एक्ट्रेस का जो वीडियो सामने आया है उसमें अनन्या स्पष्ट रूप से असहज दिख रही हैं लेकिन वह शांत रहती हैं और पैपराज़ी के लिए पोज देती रहती हैं।
यह पहली बार नहीं है कि किसी फैन ने किसी एक्ट्रेस को उसकी मर्जी के बिना छुआ हो। इस साल की शुरुआत में, लिपस्टिक अंडर माई बुर्का, सलाम वेंकी और रंगबाज़ जैसी फिल्मों में अपनी अविस्मरणीय भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री अहाना कुमरा को भी इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा। वह मुंबई में एक कार्यक्रम में भाग ले रही थीं, तभी एक फैन ने हद पार करते हुए अहाना के प्राइवेट पार्ट को छुआ।
बाद में हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में, अहाना ने इस घटना के बारे में खुलासा किया और कहा, "मैं एक तस्वीर के लिए सहमत हुई थी लेकिन मैंने कहा, 'माफ करें, आप मुझे छू नहीं सकते, यह कुछ अजीब था। सार्वजनिक हस्ती होने के नाते, जो सोशल मीडिया पर अपना जीवन खुलकर साझा करते हैं, लोग सोचते हैं कि हम बहुत सुलभ हैं, क्योंकि वे हमें लगभग हर दिन देखते हैं। कभी-कभी लोग लिमिट भूल जाते हैं। वे सोचते हैं कि वे हमें जानते हैं, परन्तु हम उन्हें नहीं जानते। मुझे लगता है कि एक सीमा बनाए रखनी जरूरी है।"
इस बीच, अनन्या पांडे की बात करें तो उन्होंने हाल ही में अपनी 100 करोड़ के क्लब में एंटर करने वाली पहली फिल्म दी है। इस फिल्म का नाम 'ड्रीम गर्ल 2' है और इस फिल्म में वो आयुष्मान खुराना के साथ नजर आई थीं। एक्ट्रेस की आने वाली फिल्म की बात करें तो वह अगली बार आदर्श गौरव और सिद्धांत चतुवेर्दी के साथ फिल्म 'खो गए हम कहां' में नजर आएंगी। अनन्या पांडे की पाइपलाइन में फिल्में 'कंट्रोल' और 'शंकरा' भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications