..................... t series owner Divya Khosla Kumar wore red bold outfit in elle beauty awards - Hindi Filmibeat

अवॉर्ड नाइट में दिव्या खोसला ने दिखाया अपने हुस्न का जलवा, सभी हसीनाओं को कर दिया फेल!

Divya Khosla Kumar Video: टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार अपने फैशन सेंस की वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। एक्ट्रेस का लुक लोगों को अपना दीवाना बनाता है। पिछले दिनों दिव्या काफी बोल्ड लुक में नजर आईं थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

दिव्या खोसला कुमार बीती रात एले ब्यूटी अवॉर्ड्स में पहुंची थीं और इस दौरान उनका बोल्ड अवतार देखने को मिला था। दिव्या ने लाल रंग का गाउन पहना हुआ था। यह एक ऑफ शोल्डर, डीप नेक गाउन था। लेकिन इस ड्रेस की एक बात जिसने सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था, वो था इसका थाई-हाई कट। जी हां, उनका ये बोल्ड लुक देखकर लोग हैरान रह गए।

एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उन्होंने अपने बालों को बांधा हुआ था और होंठों पर गहरे लाल रंग की लिपस्टिक लगा रखी थी। एक्ट्रेस ने अपने आउटफिट से मैच करती हुई स्ट्रैपी हील्स भी पहनी थी। हालांकि, इतने बोल्ड आउटफिट में भी दिव्या काफी कंफर्टेबल लग रही थीं। सोशल मीडिया पर दिव्या की खूबसूरती की काफी चर्चा है।

बता दें दिव्या खोसला जल्द ही फिल्म 'यारियां 2' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ मीजान जाफरी, पर्ल पुरी और यशदास गुप्ता भी नजर आने वाले हैं। फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Read more about: divya khosla kumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X