..................... Bollywood Live Updates amitabh and rajinikanth movie after 32 years rubina dilaik car accident - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: 32 साल बाद फिर दिखेगी अमिताभ-रजनीकांत की जोड़ी, 'एनिमल' का प्री टीजर आया सामने

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 11 June: मनोरंजन जगत में आए दिन कोई ना कोई खबर चर्चा का विषय बनी रहती है। अगर आप भी खुद को इन खबरों से महरूम नहीं रखना चाहते हैं और खुद को इस जगत का हिस्सा बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमारे इस खास लाइव के साथ।

फिर जमेगी अमिताभ और रजनीकांत की जोड़ी

बॉलीवुड के सुपरस्टार और साउथ के सुपरस्टार का जब मिलन हो तो पर्दे पर कमाल हो ही जाता है और यह कमाल एक बार फिर से बड़े पर्दे पर दिखने वाला है। 'हम', 'अंधा कानून', 'गिरफ्तार' जैसी फिल्मों में साथ काम करने वाले अमिताभ और रजनीकांत एक बार फिर 32 साल बाद साथ नजर आने वाले हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह रजनीकांत के करियर की 170वीं फिल्म होगी। रजनीकांत की 170वीं फिल्म में अमिताभ बच्चन का अहम रोल होने वाला है। कई फैंस एक बार फिर से रजनीकांत और अमिताभ बच्चन को साथ देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं।

LIVE Feed
  • Jun 11, 2023 8:55 PM

    बिना ब्रा उर्फी ने पहना ऐसा टॉप बाहर निकले जरूरी अंग

    फैशन का दूसरा नाम बन चुकी उर्फी जावेद का मोस्ट अवेटिड नया लुक सामने आ चुका है। हाल ही में उर्फी अपनी बहन के साथ हैंगआउट करने के लिए निकली तो उन्हें पैपराजी ने स्पॉट किया और इस दौरान उनकी तस्वीरें और वीडियो लोगों को क्रेजी कर रही हैं। दरअसल, एक बार फिर से उर्फी अपने लुक के साथ नया एक्सपेरिमेंट करके निकली हैं। उर्फी जावेद इस दौरान जरुरत से ज्यादा छोटा टॉप पहने निकली थीं। उर्फी का ये टॉप इतना ज्यादा छोटा था कि उर्फी जावेद के ब्रेस्ट नीचे निकलते दिखाई दे रहे थे। इसके साथ ही हसीना ने इसे काफी स्टाइलिश नीचे के कपड़ो के साथ कैरी किया था।

    बिना ब्रा उर्फी ने पहना ऐसा टॉप बाहर निकले जरूरी अंग
  • Jun 11, 2023 7:43 PM

    WTC Final में भारत की हार पर अनुष्का शर्मा की आई आफत

    Anushka Sharma WTC Final: भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में बेहद बुरी हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया ने 209 रनों से भारत को हरा दिया है और जीत पर कब्जा जमा लिया है। इस हार से भारत क्रिकेट फैंस काफी निराश है और गुस्से में इस हार का ठीकरा विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा पर फोड़ रहे हैं। दरअसल, अनुष्का शर्मा ये मैच देखने के लिए पहुंची थीं और स्टेडिम में ही मैजूद थीं। ऐसे में नेटिजंस का मानना है कि जब जब अनुष्का शर्मा स्टेडियम में हेती हैं तो विराट तो खराब प्रदर्शन करते ही है साथ ही भारत भी बुरी तरह से हारता है। इतना ही नहीं कुछ लोग तो अनुष्का शर्मा को कोहली के लिए पनौती तक बता रहे हैं।

    WTC Final में भारत की हार पर अनुष्का शर्मा की आई आफत
  • Jun 11, 2023 6:44 PM

    तबू ने 51 की उम्र में लगाई अपने हुस्न की नुमाइश

    बॉलीवुड अभिनेत्री तबु 51 साल की उम्र में भी सिंगल लाइफ को बेहद बिंदास अंदाज में जी रही हैं। हसीना ने जहां फिल्मों में अपनी मंजी हुई एक्टिंग से हर किसी को इंप्रेस कर दिया है तो वहीं ये एक्ट्रेस रियल लाइफ में भी काफी बोल्ड और ग्लैमरस है। तबु ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो कि आग की तरह वायरल हो रही हैं। सामने आई इन तस्वीरों में हसीना का बेहद कम्सिन अंदाज देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही तबु का ये सुपरबोल्ड अवतार फैंस के दिलों पर तीर की तरह वार कर रहा है।

  • Jun 11, 2023 5:01 PM

    टॉपलैस होकर बहकीं ईशा गुप्ता, शेयर की नई तस्वीर

    बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में साबित कर दिया है कि फैशन के मामसे में इंटरनेशनल सुपरमॉडल्स को भी कड़ी टक्कर दे देती हैं। अब एक बार फिर से ईशा गुप्ता ने अपने नई तस्वीर से हर किसी के दिलों को छलनी कर दिया है। अपने इस लुक की तस्वीरें खुद ईशा गुप्ता ने अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर होते ही काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

  • Jun 11, 2023 4:11 PM

    श्रिया पिलगांवकर ने साझा की तस्वीरें

    वेब सीरीज मिर्जापुर से छा जाने वालीं श्रिया पिलगांवकर काफी चर्चा में रहती हैं। वो काफी सुंदर भी हैं। इस वक्त उन्होने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी हैं जो कि खबरों का हिस्सा हैं।

  • Jun 11, 2023 4:07 PM

    सतीश कौशिक के बाद 48 साल की उम्र में इस एक्टर का निधन, शोक में डूब परिवार

    कैंसर से जूझ रहे पंजाबी सिने स्टार, निर्देशक और निर्माता मंगल ढिल्लों का अपने जन्मदिन से ठीक एक हफ्ते पहले रविवार को लुधियाना के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 48 वर्ष के थे। पंजाब के फरीदकोट के रहने वाले ढिल्लों ने फिल्मों और धारावाहिकों की दुनिया में अपनी पहचान बनाई थी।

  • Jun 11, 2023 3:02 PM

    श्वेता तिवारी ने किया कमाल

    42 साल की श्वेता तिवारी इस वक्त भी ऐसी ऐसी तस्वीरें पोस्ट कर देती हैं कि लोगों को उनसे फिर से प्यार हो जाता है। इस वत्त भी कुछ ऐसा ही हुआ है और श्वेता तिवारी की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों को खुद श्वेता ने पोस्ट किया था और वो ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में कमाल की लग रही हैं।

    श्वेता तिवारी ने किया कमाल
  • Jun 11, 2023 2:42 PM

    ट्रक से टक्कर के बाद Rubina Dilaik का हेल्थ अपडेट आया सामने, एक्ट्रेस को लगी यहां पर चोट

    कुछ घंटे पहले, रुबीना दिलैक ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी कार को ट्रक से टक्कर मारने के बाद अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया। उन्होंने लिखा, "एक्सीडेंट के कारण मेरे सिर और पीठ के निचले हिस्से में चोट लगी, इसलिए सदमे की स्थिति में थी, लेकिन हमने मेडिकल टेस्ट कराया, सब कुछ ठीक है... लापरवाह ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है, लेकिन जो नुकसान होना था सो हो गया है। मैं आप सभी से आग्रह करती हूं कि हमारी और अपनी सुरक्षा के लिए सड़क नियमों पर ध्यान जरूर दें!"

    ट्रक से टक्कर के बाद Rubina Dilaik का हेल्थ अपडेट आया सामने, एक्ट्रेस को लगी यहां पर चोट
  • Jun 11, 2023 1:53 PM

    Khatron Ke Khiladi में एक और हसीना हुई घायल, चोट देखकर कहीं कांप ना उठे दिल!

    एक स्टंट करते समय, नायरा एम बनर्जी को पानी से जुड़ा एक स्टंट करने के दौरान चोट लग गई। कथित तौर पर, नायरा एक नाव पर थी और स्टंट के लिए उसे अंत तक पहुंचने के लिए कई बाधाओं को पार करना पड़ा। दुर्भाग्य से, उन्होंने नी पैड नहीं पहने थे, जिसकी वजह से उन्हें दर्दनाक चोट लगी जिससे उसके घुटनों पर चोट के निशान रह गए। हालांकि, इससे उनकी प्रेरणा कम नहीं हुई और एक्ट्रेस ने अपने स्टंट जारी रखे। एक्ट्रेस का ये जज्बा देखकर उनके फैंस उनकी खूब तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

    Khatron Ke Khiladi में एक और हसीना हुई घायल, चोट देखकर कहीं कांप ना उठे दिल!
  • Jun 11, 2023 1:31 PM

    रोहित शेट्टी ने पहने 60 हजार के जूते

    रोहित शेट्टी का एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है जिसको लेकर कहा जा रहा है कि उन्होने इस वीडियो में 60 हजार के जूते पहने हैं। जैसे ही ये वीडियो सामने आया लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं और उनको लेकर खबरें बन रही हैं।

  • Jun 11, 2023 12:30 PM

    एयरपोर्ट पर उतरते ही फैंस की बीच फंसी रश्मिका मंदाना

    फिल्म पुष्पा की सफलता के बाद रश्मिका मंदाना के जीवन में भी एक जबरदस्त बदलाव आया है और उनको नॉर्थ में भी लोग काफी पसंद करने लगे हैँ। इस वक्त वो एक वीडियो के चलते खबरों का हिस्सा हैं क्योंकि उनको एयरपोर्ट पर भीड़ के द्वारा घेर लिया था और इस दौरान वो काफी असहज हो रहीं थीँ। जी हां, साउथ से चलकर रश्मिका मंदाना जब मुंबई में उतरीं तो भीड़ ने घेर लिया। फैंस लगातार उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्सुक दिखे थे।

    एयरपोर्ट पर उतरते ही फैंस की बीच फंसी रश्मिका मंदाना
  • Jun 11, 2023 11:25 AM

    रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का प्री-टीजर हुआ रिलीज, फैंस कर रहे हैं तारीफ

    रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को लेकर चर्चा है और कहा जा रहा है कि फिल्म रिलीज होकर धमाका कर देगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर का एक धमाकेदार रोल नजर आने वाले हैं। इस तरह के किरदार में उनको पहले कभी नहीं देखा गया है। रणबीर कपूर के फैंस कमेंट्स सेक्शन में काफी प्यार लुटा रहे हैं। इस प्री-टीजर ने सामने आते ही कहर ढा दिया है।

  • Jun 11, 2023 11:15 AM

    50 करोड़ का आंकड़ा पार करने को है ‘जरा हटके जरा बचके’

    लक्ष्मण उतेकर की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ लगातार लोगों का मनोरंजन कर रही है। इस फिल्म को उम्मीद के मुकाबले अच्छी शुरुआत मिली थी। हालांकि, बाद में इसकी कमाई में गिरावट जरूर आई थी। लेकिन दूसरा वीकेंड आते ही इस फिल्म की किस्मत फिर से चमक उठी है। ‘जरा हटके जरा बचके’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए और इसी के साथ फिल्म की कमाई का आंकड़ा 45 करोड़ के पार पहुंच चुका है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म रविवार को 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

    50 करोड़ का आंकड़ा पार करने को है ‘जरा हटके जरा बचके’
  • Jun 11, 2023 10:46 AM

    मंगल ढिल्लों के निधन से शोक में पंजाबी इंडस्ट्री

    लुधियाना के एक कैंसर अस्पताल में गंभीर स्थिति से लड़ने के बाद, बहु-प्रतिभाशाली अभिनेता, निर्देशक और निर्माता ने अंतिम सांस ली। मंगल ढिल्लों के निधन से पंजाबी मनोरंजन उद्योग में एक खालीपन आ गया है, क्योंकि उनके बहुमुखी योगदान की कमी हमेशा खलेगी।

  • Jun 11, 2023 10:14 AM

    बिल्ली को किस करती दिखीं उर्फी जावेद

    दरअसल उर्फी जावेद इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वो एक बिल्ली को माउथ टू माउथ किस करती हुईं नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होने लिखा था, ''मेरी बिल्ली खुदको कुत्ता समझ रही है।'' फिर क्या था ये वीडियो धडल्ले से वायरल हो रहा है और लोग हैरान हो गए हैँ। ऐसा पहली बार नहीं है कि उर्फी ने कुछ अलग पोस्ट किया हो और ऐसा कैप्शन लिखा हो।

    बिल्ली को किस करती दिखीं उर्फी जावेद
  • Jun 11, 2023 9:47 AM

    बोट पर बोल्ड हुईं साक्षी मलिक

    साक्षी मलिक ने जैसे ठान लिया है कि वो अपनी दिलकश तस्वीरों से सोशल मीडिया को इतना गर्म कर देंगी कि लोग उनकी प्रोफाइल से ज्यादा दूर ना जा सकें। यही कारण है कि लगातार वो अपनी तस्वीरें साझा कर रही हैं लेकिन इस दौरान जो तस्वीरें सामने आईं वो काफी शानदार हैं।

  • Jun 11, 2023 9:34 AM

    हॉलीवुड एक्टर को सताई दीपिका पादुकोण की याद, रखी दी ये खास डिमांड

    हॉलीवुड के जाने माने एक्टर विन डीजल इन दिनों बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक दीपिका पादुकोण के लिए खास पोस्ट करने को लेकर सुर्खियों में हैं। विन ने अपने इंस्टा अकाउंट पर लिखा, 'स्प्रीरिट मुझे आगे बढ़ाती है... दीपिका पादुकोण मेरे साथ काम करने वाले सबसे पसंदीदा लोगों में से एक है। वो मुझे भारत लेकर गईं और ये मुझे बहुत पसंद आया। मैं अपनी वापसी की बात करुं तो मैं हमेशा प्यार करुंगा।' विन ने इस पोस्ट में दीपिका पादुकोण को टैग किया है। जिसके रिप्लाई में दीपिका ने विन की ये पोस्ट अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर की है। जिसके कैप्शन में उन्होंने कई हार्ट इमोजी शेयर किए हैं।

  • Jun 11, 2023 8:26 AM

    Rubina Dilaik की कार का हुआ भयंकर एक्सीडेंट, एक्ट्रेस के पति का इन लोगों पर फूटा गुस्सा

    Rubina Dilaik Accident: मशहूर टेलीविजन एक्ट्रेस रुबीना दिलैक एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई हैं। एक्ट्रेस की गाड़ी की कुछ फोटोज उनके पति ने शेयर की हैं और अपडेट भी दिया कि आखिर ये एक्सीडेंट कैसे हुआ है। अभिनव का पोस्ट देख फैंस भी परेशान हो उठे हैं।

    Rubina Dilaik की कार का हुआ भयंकर एक्सीडेंट, एक्ट्रेस के पति का इन लोगों पर फूटा गुस्सा

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X