..................... tv actress rubina dilaik met with an accident abhinav shukla got furious over these people - Hindi Filmibeat

Rubina Dilaik की कार का हुआ भयंकर एक्सीडेंट, एक्ट्रेस के पति का इन लोगों पर फूटा गुस्सा

Rubina Dilaik Accident

Rubina Dilaik Accident: मशहूर टेलीविजन एक्ट्रेस रुबीना दिलैक एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई हैं। एक्ट्रेस की गाड़ी की कुछ फोटोज उनके पति ने शेयर की हैं और अपडेट भी दिया कि आखिर ये एक्सीडेंट कैसे हुआ है। अभिनव का पोस्ट देख फैंस भी परेशान हो उठे हैं।

रुबीना का हुआ एक्सीडेंट

अभिनव शुक्ला ने पत्नी रुबीना के एक्सीडेंट पर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने ट्विटर पर उन लोगों पर भी निशाना साधा जो ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं और ट्रैफिक लाइट जंप करते हैं। उन्होंने दुर्घटना में शामिल दो कारों की कुछ तस्वीरें शेयर कीं।

अभिनव ने लगाई लताड़

अपने ट्विटर पर अभिनव ने लिखा, "हमारे साथ हुआ, आपके साथ भी हो सकता है। ट्रैफिक लाइट जंप करने वाले, फोन पर लगे रहने वाले बेवकूफों से सावधान रहें। ऊपर से इतनी बड़ी गलती के बाद भी लोग मुस्कुराते हैं। ज्यादा जानकारी बाद में। रुबीना कार में थी, वह ठीक है, उसे इलाज के लिए ले जाया गया है।" उन्होंने आगे मुंबई पुलिस और मुंबई ट्रैफिक पुलिस को टैग किया और उन्हें कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा।

फैंस हुए परेशान

अपडेट मिलते ही रुबीना और अभिनव के फैंस ने अपनी चिंता दिखाई। एक ने लिखा, "मुझे आशा है कि आप दोनों ठीक हैं, कृपया ध्यान रखें", जबकि दूसरे ने कहा, "उम्मीद है कि आप लोग अब सुरक्षित और ठीक हैं और कोई बड़ी चोट नहीं है।" एक अन्य ने उन्हें ट्वीट करते हुए लिखा, "रुबीना के हमेशा अच्छे स्वास्थ्य के लिए दुआएं भेज रहा हूं। भगवान का शुक्र है कि रूबी ठीक है और कुछ नहीं हुआ, हालांकि, ट्रैफिक सिग्नल जंप करने वाले इन बेवकूफों को सजा मिलनी चाहिए।"

बिग बॉस में आए थे नजर

आपको बता दें कि दिलैक और शुक्ला ने 2018 में शिमला में एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए। इन दोनों ने बिग बॉस 14 में एक साथ भाग लिया, जो अक्टूबर 2020 से फरवरी 2021 तक चला। अभिनव तो काफी जल्दी इस शो से बाहर हो गए थे, जबकि रुबीना ने सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए विवादास्पद रियलिटी शो में राहुल वैद्य, निक्की तंबोली को हराकर जीत हासिल की।

Read more about: rubina dilaik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X