..................... Khatron Ke Khiladi 13 Nyrra Banerji bruises her legs during water stunt - Hindi Filmibeat

Khatron Ke Khiladi में एक और हसीना हुई घायल, चोट देखकर कहीं कांप ना उठे दिल!

Khatron Ke Khiladi

Khatron Ke Khiladi Update: स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' की शूटिंग लगातार चल रही है। इस शो से आए दिन जो अपडेट सामने आ रहे हैं वो फैंस के दिलों को दहला रहे हैं। पिछले दिनों ऐश्वर्या और अर्जित के घायल होने की खबर आई और अब एक और हसीना ने अपने चोट की तस्वीर पोस्ट की है।

नायरा को लगी चोट

'खतरों के खिलाड़ी 13' के कंटेस्टें को दक्षिण अफ्रीका में एक रोमांचक अनुभव हो रहा है क्योंकि वे अलग-अलग स्टंट की शूटिंग में व्यस्त हैं। वे फैंस को अपडेट रखने के लिए सक्रिय रूप से सोशल मीडिया पर हर डिटेल शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पोस्ट और स्टोरीज को देखकर, फैंस रिएलिटी शो के टेलीविजन पर टेलीकास्ट होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 14 प्रतियोगियों में से हाल ही में रोहित रॉय, अर्जित तनेजा और ऐश्वर्या शर्मा स्टंट करते समय घायल होने के कारण चर्चा में थे। अब इस लिस्ट में नायरा बनर्जी का भी नाम जुड़ गया है।

सुरक्षा हटी, दुर्घटना घटी

एक स्टंट करते समय, नायरा एम बनर्जी को पानी से जुड़ा एक स्टंट करने के दौरान चोट लग गई। कथित तौर पर, नायरा एक नाव पर थी और स्टंट के लिए उसे अंत तक पहुंचने के लिए कई बाधाओं को पार करना पड़ा। दुर्भाग्य से, उन्होंने नी पैड नहीं पहने थे, जिसकी वजह से उन्हें दर्दनाक चोट लगी जिससे उसके घुटनों पर चोट के निशान रह गए। हालांकि, इससे उनकी प्रेरणा कम नहीं हुई और एक्ट्रेस ने अपने स्टंट जारी रखे। एक्ट्रेस का ये जज्बा देखकर उनके फैंस उनकी खूब तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

ऐश्वर्या को भी लगी थी चोट

पिछले महीने, 'गुम है किसी के प्यार में' की एक्ट्रे ऐश्वर्या शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर अपलोड की, जिसमें वह उदास चेहरा बनाती नजर आ रही हैं। मिरर सेल्फी में उनका बायां हाथ बुरी तरह जख्मी दिख रहा था। कुछ दिन पहले अर्जित तनेजा को भी मामूली चोट लगी थी। उन्होंने अपने घायल हाथ की एक तस्वीर साझा की जिसमें फफोले और खरोंच दिख रहे थे। उन्होंने इसे कैप्शन के साथ अपलोड किया, "दाग अच्छे हैं.."।

Read more about: khatron ke khiladi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X