..................... Bollywood live updates Akshay kumar praises saif ali khan bravery Kangana Ranaut emergency box office collection - Hindi Filmibeat

Bollywood Live: अक्षय कुमार ने की सैफ अली खान की तारीफ, चार दिनों में 'इमरजेंसी' की BO पर हो गई ऐसी हालत

Bollywood

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म स्काई फोर्स को लेकर चर्चा में हैं। अपनी फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान ही अक्षय कुमार ने सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर बात की। उन्होंने कहा- 'ये बहुत अच्छा है कि वो सुरक्षित हैं। ये बहुत अच्छा है। हम खुश हैं। पूरी इंडस्ट्री इस बात से खुश है कि वो सुरक्षित हैं।'

अक्षय कुमार यहीं नहीं रुके, उन्होंने सैफ अली खान की तारीफ में आगे कहा- 'ये उनकी बड़ी बहादुरी थी कि उन्होंने अपने परिवार की रक्षा की और इसके लिए मैं उन्हें सलाम करता हूं। मैंने उनके साथ एक फिल्म की है मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी। 'लेकिन अगली बार अगर हम साथ काम करेंगे तो दो खिलाड़ी फिल्म बनाएंगे।'

सेंसर बोर्ड के बताए कट्स के बाद काफी विवादों से जूझती फिल्म आखिरकार 17 जनवरी को सिनेमाहॉल में आ गई। फिल्म की कुछ खास ओपनिंग तो नहीं रही, लेकिन प्रेडिक्शन के मुताबिक फिल्म ने कमाई कर ली। अब फिल्म को रिलीज हुए आज 4 दिन पूरे हो चुके है और फिल्म का कलेक्शन करीब 11.35 करोड़ के आसपास पहुंचा है।

LIVE Feed
  • Jan 21, 2025 8:12 PM

    Saif Ali Khan के परिवार ने एक्टर की सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए किया ये काम

    Saif Ali Khan Security: मुंबई के बांद्रा में अपने घर पर हुए हमले के बाद सैफ अली खान को आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। छुट्टी के बाद एक्टर कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच अपने घर पहुंचे। सैफ के अपनी बिल्डिंग में घुसने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

    Saif Ali Khan के परिवार ने एक्टर की सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए किया ये काम
  • Jan 21, 2025 7:38 PM

    बिग बॉस के विनर करणवीर को सपोर्ट करने के चक्कर में बुरे फंसे प्रोड्यूसर

    Sandiip Sikcand Receives Death Threats: संदीप सिकंद, जो कुछ फेमस टेलीविजन शो के मेकर के रूप में जाने जाते हैं, उन्होंने खुलासा किया कि बिग बॉस 18 के विनर करण वीर मेहरा का सपोर्ट करने के बाद उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। मंगलवार (21 जनवरी) को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर संदीप ने कहा कि उन्हें ट्रोल्स से कोई फर्क नहीं पड़ता।

    बिग बॉस के विनर करणवीर को सपोर्ट करने के चक्कर में बुरे फंसे प्रोड्यूसर
  • Jan 21, 2025 6:56 PM

    ये एक्टर बालकनी में खड़े होकर देने लगा गंदी-गंदी गालियां

    Vinayakan Obscene Video Viral: जेलर स्टार विनायकन सोशल मीडिया पर नशे में धुत एक अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। यह वीडियो नेटिजन्स के बीच हंगामा मचा रहा है, जो उनके बर्ताव के लिए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

    ये एक्टर बालकनी में खड़े होकर देने लगा गंदी-गंदी गालियां
  • Jan 21, 2025 5:55 PM

    डिस्चार्ज होने के बाद Saif Ali Khan का वीडियो आया सामने

    Saif Ali Khan Video: मंगलवार को लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिलने वाले बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को गले में पट्टियां बंधी हुई देखी गईं। एक्टर को करीना कपूर और परिवार के दूसरे मेंबर्स के साथ अपने पुराने बांद्रा वाले घर पर गए।

    डिस्चार्ज होने के बाद Saif Ali Khan का वीडियो आया सामने
  • Jan 21, 2025 5:13 PM

    Saif Ali Khan को जख्मी हालत में अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर को मिला ईनाम

    Saif Ali Khan Stabbing Case: पिछले हफ्ते चौंकाने वाली खबर सामने आई कि सैफ अली खान पर उनके घर में एक चोर ने हमला किया और उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है और बताया जा रहा है कि वह बांग्लादेश का रहने वाला है।

    Saif Ali Khan को जख्मी हालत में अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर को मिला ईनाम
  • Jan 21, 2025 4:51 PM

    सैफ अली खान को डिस्चार्ज करवाकर कार में गुस्सा करती दिखीं करीना कपूर खान

    करीना कपूर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना कपूर खान कार में बैठी हैं, लेकिन वह जोर-जोर से गुस्सा करती दिख रही हैं। इस वीडियो को देख फैन्स यही प्रार्थना कर रहे हैं कि सब ठीक हो।

  • Jan 21, 2025 3:23 PM

    तगड़ी तैयारी में है ऋषभ शेट्टी की कंतारा चैप्टर 1, एक्शन सीन शूट करने के लिए बुलाए इंटरनेशनल स्पेशलिस्ट

    होम्बले फिल्म्स इस समय कंतारा: चैप्टर 1 के लिए एक बड़े लेवल का वॉर सीक्वेंस शूट कर रही है। प्रोडक्शन हाउस ने इसके लिए एक बड़े क्रू और कई इंटरनेशनल स्पेशलिस्ट्स के साथ काम किया है। यह वॉर सीक्वेंस कुछ ऐसा होगा, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया है।

    तगड़ी तैयारी में है ऋषभ शेट्टी की कंतारा चैप्टर 1, एक्शन सीन शूट करने के लिए बुलाए इंटरनेशनल स्पेशलिस्ट
  • Jan 21, 2025 3:00 PM

    दो सर्जरी के बाद अस्पताल से पांचवें दिन डिस्चार्ज हुए सैफ अली खान

    बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर गुरुवार पर चाकू से 6 बार हमला हुआ था। जिसके बाद उनकी दो बार सर्जरी की गई थी। वहीं अब पांचवें दिन बाद सैफ अली खान को अस्पताल से डिस्चार्ज मिला है।

  • Jan 21, 2025 2:40 PM

    TMKOC: आर्थिक तंगी से गुजर रहे गुरुचरण सिंह को मिली लाखों की डील, इसी महीने शुरू करेंगे शूटिंग

    गुरुचरण सिंह के दोस्त भक्ति सोनी से बताया कि मैं गुरुचरण को 13 लाख रुपये की ब्रांड डील दिलवाई है। जो उन्हें अब मिल चुकी है। वह अब अपना उपवास तोड़ने के लिए भी तैयार हो चुके हैं। बता दें कि गुरुचरण सिंह इसी महीने के आखिरी में शूटिंग के लिए मुंबई आएंगे। भक्ति ने बताया कि दोस्त के साथ मिलकर उन्होंने गुरुचरण सिंह को डील दिलवाने की कोशिश की है।

  • Jan 21, 2025 2:11 PM

    इस शहर में चल रही है आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' की शूटिंग

    आमिर खान इस समय फिल्म की शूटिंग गुजरात के वडोदरा में कर रहे हैं। शूटिंग 21 जनवरी से 25 जनवरी तक चलने वाली है। इस अपडेट ने प्रशंसकों के उत्साह को और बढ़ा दिया है, क्योंकि वे आमिर खान को बड़े पर्दे पर वापस देखने के लिए बेकरार हैं।

    इस शहर में चल रही है आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' की शूटिंग
  • Jan 21, 2025 1:10 PM

    महाकुंभ में 51 किलो दूध से अभिषेक करवाएंगी सीमा हैदर, बोलीं- प्रेग्नेंसी की वजह से...

    सीमा हैदर ने 144 साल बाद लगे महाकुंभ में जाने का इच्छा जताई थी चूंकी सीमा लगभग 8 महीने की प्रेग्नेंट है इलीलिए वह कुंभ जाने से थोड़ा पीछे हट रही हैं, लेकिन सीमा हैदर कहती हैं कि वह वीडियो और न्यूज के माध्यम से लगातार महाकुंभ से जुड़ी हुई हैं। वह महाकुंभ में जाना चाहती हैं, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें लंबा सफर करने से मना किया है। इसीलिए सीमा हैदर कहती हैं कि वह 51 किलो दूध से अभिषेक करवाएंगी।

  • Jan 21, 2025 12:43 PM

    बॉलीवुड एक्ट्रेस बनना चाहती हैं कुंभ मेला की मोनालिसा, बोलीं- अगर चांस मिलता है तो ऐश्वर्या राय की तरह...

    Monalisa want to become an actress: 144 साल बाद लगे इस महाकुंभ में एक माला बेचने वाली लड़की खास लाइमलाइट में रही। बता दें कि इस लड़की का नाम मोनालिसा है जिसने जमकर सुर्खियां बटोरी हैं। बता दें कि कुंभ मेला की मोनालिसा एक्ट्रेस बनना चाह रही हैं।

    बॉलीवुड एक्ट्रेस बनना चाहती हैं कुंभ मेला की मोनालिसा, बोलीं- अगर चांस मिलता है तो ऐश्वर्या राय की तरह...
  • Jan 21, 2025 12:05 PM

    पिंक सूट पहन अभिषेक बच्चन ने आइटम सॉन्ग पर मटकाई कमर

    अभिषेक बच्चन कभी अपने तलाक को लेकर चर्चाओं में रहते हैं तो कभी अकेले इवेंट में स्पॉट किए जाते हैं जिस वजह से हेडलाइन में आ जाते हैं। अभिषेक बच्चन के नए पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। कभी उनके वीडियो ऐश्वर्या राय के साथ वायरल होते हैं तो कभी आराध्या के साथ, लेकिन फिलहाल तो अभिषेक बच्चन का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं यहां तक की लोग तो इस वीडियो को देख अपनी हंसी कंट्रोल ही नहीं कर पा रहे हैं। बता दें कि यह अभिषेक बच्चन का डांस वीडियो है।

  • Jan 21, 2025 11:00 AM

    पोता-पोती ना देने पर सरेआम अंकिता लोखंडे पर बरसीं उनकी सास ?

    विक्की जैन की मम्मी शो में जाकर करती हैं कि दोनों में प्यार तो है, लेकिन प्यार का प्रसाद नहीं दिया अब क्या किया जाए। जिसके बाद अंकिता लोखंडे मुंह बना लेती हैं और विक्की जैन अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। इसके बाद भारती सिंह मजाकिया अंदाज में आकर करती हैं कि भाई आपका हौसला किसने गिराया बताओ मुझे। आप कर सकते हो भाई। इसके बाद अंकिता कहती हैं कि मैं कब से ऐसी बैठी हूं झोली लेकर बेबी डाल दे।

  • Jan 21, 2025 9:39 AM

    सैफ अली खान की बहन सबा के हाथ में फ्रैक्चर

    सबा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि सैफ काफी पॉजिटिव हैं और लगातार रिकवर कर रहे हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- 'भाई से मिलकर और उनके साथ टाइम बिता कर काफी अच्छा लगा। मैं खुश हूं कि भाई काफी पॉजिटिव हैं और पिछले दो दिनों से लगातार तेजी से रिकवर हो रहे हैं. आज मेरी उंगली में फ्रैक्चर हुआ है तो मुझे एहसास हुआ है कि कैसे तुम्हें और अब्बा को क्रिकेटर खेलने के दौरान चोट लगती थी।' बता दें कि सबा रिश्ते में सैफ से बड़ी हैं. सबा ने जो फोटो शेयर की है, उसमें उनके हाथ में बैंडेज लगा हुआ है।

  • Jan 21, 2025 9:01 AM

    अब ऐसी है सैफ अली खान की हालत

    सैफ अली खान का मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक्टर अब पहले से काफी बेहतर हैं। वहीं मंगलवार को डॉक्टर सैफ को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करने का फैसला ले सकते हैं। हालांकि एक्टर को फिलहाल बेड रेस्ट की सलाह दी गई है। इन सबके बीच सैफ पर हमला करने वाले आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की उम्र 30 साल है और वह बांग्लादेश का नागरिक है। वह वहां कुश्ती का खिलाड़ी रह चुका है। आरोपी फिलहाल 14 दिन की रिमांड पर है पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है और कई खुलासे भी कर रही है।

  • Jan 21, 2025 8:19 AM

    ‘आजाद’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

    आजाद को कंगना रनौत की इमरजेंसी के अलावा पहले से सिनेमाघरों में मौजूद गेम चेंजर, फतेह और डेढ़ महीने पुरानी पुष्पा 2 से मुकाबला करना पड़ रहा है जिसके चलते ‘आजाद’ कमाई नहीं कर पा रही है.। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘आजाद’ ने 1.5 करोड़ से खाता खोला था। दूसरे दिन फिल्म ने 1.3 करोड़ रुपए कमाए। तीसरे दिन ‘आजाद’ का कलेक्शन 1.75 करोड़ रुपए रहा। वहीं अब फिल्म की रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘आजाद’ ने रिलीज के चौथे दिन 53 लाख का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ‘आजाद’ की चार दिनों की कुल कमाई अब 5.08 करोड़ रुपए हो गई है।

  • Jan 21, 2025 7:48 AM

    महाकुंभ में पहुंचते ही भक्ति में डूबीं एक्ट्रेस अदा शर्मा

    एक्ट्रेस अदा शर्मा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अक्सर लेटेस्ट पोस्ट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम हैंडल पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा, महाकुंभ 2025। क्लिप में वह पीले और हरे कलर की साड़ी के साथ पर्पल जैकेट पहने स्टेज पर भारत माता की जय और हर हर महादेव कहती हुई दिख रही हैं।

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X