..................... Saif Ali Khan Greets Media As He Reaches Old Bandra Home After Getting Discharged From Hospital - Hindi Filmibeat

डिस्चार्ज होने के बाद Saif Ali Khan का वीडियो आया सामने, पट्टियों से बंधे दिखे एक्टर, हाथ हिलाकर...

Saif Ali Khan

Saif Ali Khan Video: मंगलवार को लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिलने वाले बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को गले में पट्टियां बंधी हुई देखी गईं। एक्टर को करीना कपूर और परिवार के दूसरे मेंबर्स के साथ अपने पुराने बांद्रा वाले घर पर गए।

वीडियो में नजर आए Saif Ali Khan

सैफ अली खान के घर पर इनवेस्टिगेशन चल रही है, जहां 16 जनवरी को उन पर हमला हुआ था। उनके घर के बाहर से सामने आए वीडियो में सैफ को पैपराजी की ओर हाथ हिलाते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने अपने घर के बाहर खड़े मीडियाकर्मियों की तरफ हाथ हिलाया और फिर हाथ भी जोड़ते नजर आए।

सैफ अली खान को वीडियो को सफेद शर्ट, नीली जींस और काले रंग के सनग्लासेस पहने हुए देखा जा सकता है। उनके गले और हाथ पर कुछ पट्टियां भी दिखाई दे रही हैं।

16 जनवरी को हुआ था हमला

हमले के बाद 16 जनवरी को बड़ी सर्जरी करवाने वाले एक्टर करीना कपूर खान के साथ मंगलवार दोपहर को घर लौट आए। डॉक्टरों के अनुसार, सैफ को कथित तौर पर छह घाव लगे थे, जिनमें से दो काफी गहरे थे और एक एक्टर की रीढ़ की हड्डी के पास था, जिससे स्पाइनल फ्लुइड लीक हो गया था। लीलावती अस्पताल में सैफ का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उनकी पीठ से चाकू का 2.5 इंच का टूटा हुआ टुकड़ा भी सर्जरी करके निकाला और अब उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी गई है।

यह हमला पिछले हफ्ते हुआ था जब घुसपैठिया चोरी के इरादे से एक्टर के घर में घुसा था। घुसपैठिए और नौकरानी के बीच टकराव के दौरान, सैफ ने इंटरफेयर किया और उनकी छाती की और रीढ़ की हड्डी में चाकू से वार किया गया।

पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपी अपने गांव भागने की प्लानिंग बना रहा था, जब उसे ठाणे के हीरानंदानी एस्टेट में हिरासत में लिया गया। यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी बांग्लादेश के झालोकाटी जिले का रहने वाला है। बांद्रा हॉलिडे कोर्ट ने रविवार को आरोपी को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Read more about: saif ali khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X