Saif Ali Khan को जख्मी हालत में अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर को मिला ईनाम, दी गई इतनी रकम

Saif Ali Khan Stabbing Case: पिछले हफ्ते चौंकाने वाली खबर सामने आई कि सैफ अली खान पर उनके घर में एक चोर ने हमला किया और उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है और बताया जा रहा है कि वह बांग्लादेश का रहने वाला है।
ऑटो ड्राइवर को दिया गया ईनाम
जिस रात सैफ पर हमला हुआ, उन्हें ऑटो रिक्शा में अस्पताल ले जाया गया और ऑटो चालक का दावा है कि उन्होंने एक्टर से कोई पैसा नहीं लिया। अब, न्यूज 24 की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऑटो ड्राइवर को एक संस्था ने ईनाम दिया है और उसे अच्छे काम के लिए 11,000 रुपये दिए गए हैं। इंडिया टुडे से बात करते हुए, रिक्शा चालक भजन सिंह ने कहा, "मैं जा रहा था जब एक महिला ने मुझ पर चिल्लाते हुए कहा, 'रोको, रोको, रोको'। महिला ने मुझे यू-टर्न लेकर बिल्डिंग के गेट पर आने के लिए कहा। मैं गेट पर रुका और मैंने एक आदमी को देखा, जो खून से लथपथ था। उसका सफेद कुर्ता पूरी तरह से लाल हो गया था।"
ऑटो ड्राइवर का बयान
ड्राइवर ने बताया, "रात के करीब 2.45-3 बजे थे और सड़क पूरी तरह सुनसान थी। हम बांद्रा वेस्ट से टर्नर रोड गए। उसके बाद, हम हिल रोड गए, चैपल रोड से गुजरे और फिर लीलावती अस्पताल पहुंचे। बच्चा बीच में बैठा था और वह (सैफ) उसके दाईं ओर बैठा था। मैं शुरू में उसे पहचाननहीं पाया। मुझे लगा कि वह कोई मरीज है और मुझे जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचना चाहिए।"
आरोपी का नाम
सैफ अली खान चाकू घोंपने के मामले में आरोपी को गिरफतार कर लिया गया है और कथित तौर पर, वह बांग्लादेश का 30 साल का शख्स है जिसका नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उसने अपना क्राइम कबूल कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications