..................... Bollywood Live Updates adipurush makers removes a dialogue from film crime patrol to return - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: जल्द लौटने वाला है 'क्राइम पेट्रोल 48 आवर्स', विवाद के बाद 'आदिपुरुष' से हटा ये डायलॉग

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 16 June: मनोरंजन जगत में आए दिन कोई ना कोई खबर चर्चा का विषय बनी रहती है। अगर आप भी खुद को इन खबरों से महरूम नहीं रखना चाहते हैं और खुद को इस जगत का हिस्सा बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमारे इस खास लाइव के साथ।

विवाद के बाद 'आदिपुरुष' से हटाया गया ये डायलॉग

प्रभास, कृति सैनन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का इंतजार कई लोगों को बेसब्री से था। फिल्म के ऐलान के बाद से ही लोग इस फिल्म के बारे में बेसब्री से जानना चाह रहे थे। जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ तो काफी लोगों का उत्साह और भी ज्यादा बढ़ गया लेकिन इस ट्रेलर को देखने के बाद एक आपत्ति होनी भी शुरु हुई। खबर है कि फिल्म के एक डायलॉग के लेकर नेपाल के काठमांडू के महापौर बालेन शाह ने आपत्ति जताई है, जिसके बाद मेकर्स ने वह डायलॉग अपनी फिल्म से हटा लिया है। बालेन का मानना है कि सीता जी की जन्मभूमि भारत नहीं नेपाल है और डायलॉग में उन्हें भारत की बेटी कहा गया है।

LIVE Feed
  • Jun 16, 2023 5:59 PM

    SatyaPrem Ki Katha: कार्तिक आर्यन का नया गाना 'गुज्जू पटाका' हुआ रिलीज

    कार्तिक आर्यन और कियारा अडवाणी स्टारर फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' का एक और नया गाना 'गुज्जू पटाका' रिलीज हो चुका है। जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। कार्तिक आर्यन पर फिल्माया यह गाना एक पेप्पी डांस नंबर है। गाने में कार्तिक की स्वैग वाली एंट्री ने फैन्स के बीच एक अलग ही माहौल बना दिया है।

  • Jun 16, 2023 5:53 PM

    बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का बनेंगी हिस्सा सनी लियोन

    बिग बॉस ओटीटी दोबारा अपने फैंस के लिए सीजन 2 लेकर आ रहा है। शो को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है। इस बीच, एक्ट्रेस सनी लियोनी को भी हाल में बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के सेट पर देखा गया है जिसकी तस्वीरें चारों ओर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। अफवाहों को स्पष्ट करते हुए एक सूत्र ने जानकारी दी है कि "सनी लियोनी बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के सेट पर केवल लॉन्च एपिसोड के लिए शूट कर रहीं हैं। वह शो में बतौर काँटेस्टेन्ट भाग नहीं ले रहीं हैं।"

    बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का बनेंगी हिस्सा सनी लियोन
  • Jun 16, 2023 5:15 PM

    Karan deol ने हथेली पर लिखा दुल्हनिया का नाम

    रश्मों के दौरान करण देओल को कार में स्पॉट किया गया था और वो मीडिया को हाथ दिखाकर अभिवादन कर रहे थे। तभी लोगों की नजर करण की हथेली पर पहुंची जहां पर उनकी उनकी होने वाली पत्नी का नाम लिखा हुआ था। जी हां, करण की होने वाली पत्नी का नाम द्रिशा है और इसको लेकर वो काफी ज्यादा खुश हैं। करण कई सालों से द्रिशा को डेट कर रहे थे और अब वो शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

    Karan deol ने हथेली पर लिखा दुल्हनिया का नाम
  • Jun 16, 2023 4:43 PM

    48 की उम्र में करिश्मा कपूर पर चढ़ा जवानी का जुनून

    बता दें कि करिश्मा कपूर ने ब्रा में ही एक तस्वीर साझा कर दी है और इस दौरान वो बीच पर नजर आ रहीं हैं। 48 साल की करिश्मा कपूर को देखकर सभी हैरान हैं और कहा जा रहा है कि अभिनेत्री अभी भी काफी हॉट और सुंदर लगती हैं।

  • Jun 16, 2023 4:07 PM

    500 करोड़ में बनी फिल्म रिलीज होते ही हुई लीक?

    तमिलरॉकर्स ने फिर से वही किया है जिसका सभी मेकर्स को डर रहता है। लोग इस फिल्म को एचडी क्वालिटी में डाउनलोड करके देख रहे है। अगर कोई फिल्म रिलीज के दिन ही लीक हो जाती है तो ये क्लियर हो जाता है कि फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर इसका असर प़ड़ना तय हो जाता है। हालांकि मेकर्स की तरफ से इसको लेकर क्या रिएक्शन आता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

    500 करोड़ में बनी फिल्म रिलीज होते ही हुई लीक?
  • Jun 16, 2023 3:37 PM

    नेपाल ने आदिपुरुष की रिलीज पर लगाई रोक

    दरअसल इस फिल्म में एक डायलॉग है जिसमें कहा गया है कि सीता भारत की बेटी हैं। इसी को लेकर नेपाल भड़क गया है और उसका कहना है कि ये गलत है। सीता नेपाल की बेटी नहीं हैं, ना कि भारत की। नेपाल ने कहा है कि अगर मेकर्स तीन दिन के अंदर इस लाइन को बदलते हैं तो ही फिल्म नेपाल में रिलीज हो सकती है।

  • Jun 16, 2023 2:37 PM

    थिएटर के बाहर 'आदिपुरुष' की बुराई कर रहा था शख्स, तभी लोगों ने पकड़कर उसे पीट दिया और...

    हैदराबाद के एक थिएटर में फिल्म देखने के बाद एक शख्स ने आदिपुरुष की निगेटिव रिव्यू किया, तो एक्टर के फैंस को यह पसंद नहीं आया। आदिपुरुष और प्रभास पर खराब कमेंट देने के लिए प्रभास के फैंस ने उस शख्स की पिटाई कर दी और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    थिएटर के बाहर 'आदिपुरुष' की बुराई कर रहा था शख्स, तभी लोगों ने पकड़कर उसे पीट दिया और...
  • Jun 16, 2023 1:30 PM

    आदिपुरुष देखने के लिए थिएटर में आया बंदर, लोग देखते ही चिल्लाने लगे 'जय श्री राम'

    राम और सीता के रूप में प्रभास और कृति सेनन स्टारर, आदिपुरुष ने आखिरकार सिनेमाघरों में अपनी जगह बना ली है। यह उम्मीद की जा रही है कि फिल्म देखने वालों को पौराणिक महाकाव्य की पहले कभी नहीं देखी गई जर्नी पर ले जाया जाएगा। आदिपुरुष को लेकर हो रहे तमाम हंगामे के बीच, एक सिनेमाघर की एक घटना के वीडियो ने लोगों को हैरत में डाल दिया है। एक सिनेप्लेक्स में जहां आदिपुरुष की स्क्रीनिंग की जा रही थी, एक बंदर परिसर में घुस गया।

    आदिपुरुष देखने के लिए थिएटर में आया बंदर, लोग देखते ही चिल्लाने लगे 'जय श्री राम'
  • Jun 16, 2023 1:10 PM

    सिनेमाघर में धूम मचाने के बाद अब इस दिन OTT पर नजर आएगी 'किसी का भाई, किसी की जान'

    सलमान खान स्टारर 'किसी का भाई, किसी की जान' ने बड़े पर्दे पर धूम मचा ली है और अब ये फिल्म OTT पर भी धमाल मचाने को तैयार है। हाल ही में फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है और उसमें बताया गया है कि फिल्म इसी महीने ओटीटी पर आने को तैयार है। इस महीने की 23 जून को यह फिल्म ZEE5 पर दिखाई जाएगी।

  • Jun 16, 2023 12:13 PM

    'सत्यप्रेम की कथा' का तीसरा गाना हुआ रिलीज, कार्तिक आर्यन का दिखा जोशीला अंदाज

    कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी 'सत्यप्रेम की कथा' में अपनी धमाकेदार केमिस्ट्री से एक बार फिर सबका मन मोह लेने के लिए तैयार हैं। जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से फैन्स फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में, निर्माताओं ने 'आज के बाद' और 'नसीब से' नाम के दो रोमांटिक गाने रिलीज किए जो पहले ही चार्टबस्टर बन चुके हैं और आज, 'गुज्जू पटाका' नाम का तीसरा गाना रिलीज हो गया है। इस गाने में कार्तिक आर्यन का काफी जोशीला अंदाज देखने को मिल रहा है।

  • Jun 16, 2023 11:51 AM

    तलाक के हफ्ते भर बाद ही सुष्मिता सेन के भाई को सताने लगी एक्स की याद, Rajeev Sen ने कह दी ये बात

    सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और चारु असोपा ने 8 जून को तलाक ले लिया और इस खबर पर सुष्मिता सेन के भाई ने कहा था कि यर निर्णय दोनों के लिए अच्छा है। लेकिन इस तलाक के बाद भी लगता है कहानी अभी बाकी है। क्योंकि ईटाइम्स के साथ राजीव का नया इंटरव्यूर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। जहां उन्होंने अपनी एक्स वाइफ चारु असोपा के साथ जल्द ही फिर से मिलने की उम्मीद जताई। स्टार भाई के इस बयान ने लोगों को एक बार फिर से कन्फ्यूज कर दिया है और लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर राजीव और चारु अपने रिश्ते से चाह क्या रहे हैं।

    तलाक के हफ्ते भर बाद ही सुष्मिता सेन के भाई को सताने लगी एक्स की याद, Rajeev Sen ने कह दी ये बात
  • Jun 16, 2023 11:22 AM

    'नागिन' के सेट पर अचानक पहुंचा बॉयफ्रेंड तो Tejasswi Prakash ने की ऐसी हरकत कि वायरल हो गया वीडियो

    करण कुंद्रा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तेजस्वी प्रकाश का एक प्यारा वीडियो शेयर किया। इस क्लिप में, आप देख सकते हैं कि तेजस्वी को करण की ओर खुशी से दौड़ते हुए देखा जा सकता है क्योंकि करण ने तेजस्वी के शो नागिन 6 के सेट पर पहुंचकर उन्हें सरप्राइज दिया है। एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड को गले लगाने के लिए काफी एक्साइटेड दिखती हैं। भारी भरकम लहंगे में तेजस्वी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। करण ने उन्हे गले लगाया और फिर उसे अपनी शानदार कार दिखाई।

    'नागिन' के सेट पर अचानक पहुंचा बॉयफ्रेंड तो Tejasswi Prakash ने की ऐसी हरकत कि वायरल हो गया वीडियो
  • Jun 16, 2023 10:42 AM

    अवनीत कौर का कातिलाना अंदाज

    अवनीत कौर हाल ही में अपनी फिल्म टीकू वेड्स शेरु के लिए इवेंट पर पहुंची थीं और इस दौरान उन्होने सामने से पूरी खुली ड्रेस पहनी हुई थी। अवनीत कौर को अपनी क्लीवेज फ्लॉन्ट करने में किसी तरह की कोई समस्या नहीं हुई।

    अवनीत कौर का कातिलाना अंदाज
  • Jun 16, 2023 10:15 AM

    लाउंज में बैठकर गप्पे मारते दिखे विक्की-कैटरीना और आलिया

    एक वीडियो जो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है, सबसे पहले आलिया को विक्की कौशल को गले लगते हुए देखा गया है, जब वह लाउंज में एंटर करती हैं। फिर, आलिया, कैटरीना और विक्की एक टेबल के चारों ओर बैठकर एक-दूसरे से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जहां विक्की और कैटरीना ऑल-ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं, वहीं आलिया कार्डिगन में नजर आ रही हैं और उनके बाल पीछे की तरफ पोनीटेल में बंधे हुए हैं।

  • Jun 16, 2023 9:26 AM

    सनी देओल की मेहंदी ने खींचा सबका ध्यान

    सनी देओल को उनके बेटे करण देओल की मेहंदी सेलिब्रेशन में देखा गया था और एक क्लिप में उन्हें परिवार के कुछ सदस्यों के साथ बातचीत करते हुए देखा गया था, एक अन्य क्लिप में, सनी देओल को मेन डोर पर खड़े पैपराजी से हाथ हिलाते देखा गया था, और इस दौरान उनके हाथ का खास मेहंदी डिजाइन भी दिखा। सनी देओल ने अपने हाथ में सभी धर्मों के चिन्हों को मेहंदी से लगवाया था। सनी देओल की मेहंदी देखकर हर कोई दंग रह गया।

  • Jun 16, 2023 9:10 AM

    क्राइम की दुनिया को फिर से बेनकाब करने आ रहा है Crime Patrol, इस बार शो में होगी ये खास चीज

    Crime Patrol Returns: टीवी जगत के सबसे ज्यादा चलने वाले शोज की बात आती है तो क्राइम पेट्रोल का नाम जरूर लिया जाता है। इस शो में हाल-फिलहाल में हुए क्राइम सीन को रीक्रिएट करके दर्शकों के सामने रखा जाता है। फैंस को इस शो कान्सेप्ट काफी पसंद है और अब फिर से यह शो टीवी की दुनिया में दस्तक दे रहा है।

    क्राइम की दुनिया को फिर से बेनकाब करने आ रहा है Crime Patrol, इस बार शो में होगी ये खास चीज

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X