..................... Adipurush Hanuman ji seat joins by Monkey fans hailed jai shri ram video gone viral - Hindi Filmibeat

आदिपुरुष देखने के लिए थिएटर में आया बंदर, लोग देखते ही चिल्लाने लगे 'जय श्री राम'

Adipurush

Adipurush In Theatre: 'आदिपुरुष' की आज ग्रैंड रिलीज है, इस फिल्म को लेकर पहले से ही काफी बज बना हुआ है। इस फिल्म को लेकर लोगों के कई रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। हर कोई प्रभास और कृति की तारीफ करते हुए थक नहीं रहा है। इस बीच थिएटर से एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं।

थिएटर में घुसा बंदर

राम और सीता के रूप में प्रभास और कृति सेनन स्टारर, आदिपुरुष ने आखिरकार सिनेमाघरों में अपनी जगह बना ली है। यह उम्मीद की जा रही है कि फिल्म देखने वालों को पौराणिक महाकाव्य की पहले कभी नहीं देखी गई जर्नी पर ले जाया जाएगा। आदिपुरुष को लेकर हो रहे तमाम हंगामे के बीच, एक सिनेमाघर की एक घटना के वीडियो ने लोगों को हैरत में डाल दिया है। एक सिनेप्लेक्स में जहां आदिपुरुष की स्क्रीनिंग की जा रही थी, एक बंदर परिसर में घुस गया।

Recommended Video

Adipurush: प्रभास की फिल्म रिलीज, थियेटर से 'हनुमान जी की सीट' की पहली तस्वीर | FilmiBeat

बंदर को देख लोग हुए एक्साटेड

इस वीडियो के सामने आते ही लोगों के कमेंट की तो जैसे बौछार ही लग गई। इस धुंधले वीडियो में देखा जा सकता है एक ऊंची दीवार के ऊपर, एक छोटे से छेद से झांकता हुआ बंदर नजर आ रहा है। जैसे ही फिल्म देखने वालों ने बंदर को देखा, वे एक जोरदार जयकारे लगाने लगे, चिल्लाने लगे और 'जय श्री राम' कहने लगे। कुछ लोग तो इतने ज्यादा एक्साइटेड हो गए कि वो चिल्लाने लगे और सीटी बजाने लगे।

भगवान हनुमान के लिए खाली छोड़ी एक सीट

आपको बता दें, फिल्म के मेकर्स ने फिल्म रिलीज से पहले ऐलान किया था कि वे हर थिएटर में एक सीट को भगवान हनुमान जी के लिए खाली छोड़ेंगे। इस ऐलान के बाद से ही कई खबरें सामने आने लगी। एक बार तो यह भी खबर आई कि हनुमान जी के पास वाली सीट की फीस ज्यादा होगी लेकिन यह बात सिर्फ एक अफवाह निकली और अब इस तरह से एक थिएटर में बंदर का घुस आना फैंस को भगवान हनुमान का एक संकेत सा लग रहा है।

Read more about: adipurush
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X