तलाक के हफ्ते भर बाद ही सुष्मिता सेन के भाई को सताने लगी एक्स की याद, Rajeev Sen ने कह दी ये बात

Rajeev Sen On Charu: सुष्मिता सेन के भाई की निजी जिंदगी पिछले काफी दिनों से चर्चा का विषय बनी थी। राजीव सेन और उनकी पूर्व पत्नी चारू असोपा ने हाल ही में तलाक ले लिया। दोनों ने अपने रिश्ते को सुधारने के कई मौके लिए लेकिन हर बार उनकी लड़ाई की खबरें सामने आ ही जाती थीं।
राजीव सेन की इच्छा
सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और चारु असोपा ने 8 जून को तलाक ले लिया और इस खबर पर सुष्मिता सेन के भाई ने कहा था कि यर निर्णय दोनों के लिए अच्छा है। लेकिन इस तलाक के बाद भी लगता है कहानी अभी बाकी है। क्योंकि ईटाइम्स के साथ राजीव का नया इंटरव्यूर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। जहां उन्होंने अपनी एक्स वाइफ चारु असोपा के साथ जल्द ही फिर से मिलने की उम्मीद जताई। स्टार भाई के इस बयान ने लोगों को एक बार फिर से कन्फ्यूज कर दिया है और लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर राजीव और चारु अपने रिश्ते से चाह क्या रहे हैं।
Recommended Video
बेटी को देंगे खूब प्यार
अपने इंटरव्यू में, राजीव ने कहा, "जब मेरी बेटी की बात आती है तो प्यार खत्म नहीं होता है। चारू और मैं बेटी के लिए एक दोस्त की तरह साथ रहेंगे, और हमारी बेटी के लिए एक-दूसरे का समर्थन करना हमारी सबसे बड़ी अहमियत होगी। एक पिता के रूप में, उसे अपना ज्यादा से ज्यादा समय देना, मेरे लिए चारु की भलाई से ज्यादा जरूरी है। मेरा प्यार और बिना शर्त समर्थन हमेशा उसके लिए रहेगा।"
'एक दिन हम साथ होंगे'
उन्होंने आगे कहा, "मुझे भी उम्मीद है कि किसी दिन चारू और मैं फिर से एक साथ वापस आ सकते हैं।" राजीव और चारू, जो अपनी शादी के दो साल के अंदर ही अलग होने के बारे में खुलकर सामने आए थे, उन्होंने एक दूसरे को और अपने रिश्ते को काम करने का आखिरी मौका भी दिया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और इसलिए उन्होंने अलग होने का फैसला ले लिया था। अब राजीव के इस बयान से पता चलता है कि वह फिर से चारू के साथ वापस आना चाहते हैं और अब इस मामले में चारु का रिएक्शन आना बाकी है।
तलाक देने से पहले ऐसी थी चारु की हालत
चारु, ने ईटाइम के साथ इंटरव्यू में अपने तलाक की अंतिम सुनवाई से पहले परेशान होने की बात स्वीकार की थी। उन्होंने कहा कि वह और राजीव हमेशा जियाना के माता-पिता रहेंगे और उसके माता-पिता के रूप में साथ रहेंगे। लेकिन पति-पत्नी के तौर पर उन्होंने सारे बंधन तोड़ दिए हैं। चारू एक लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री हैं जिन्होंने टेलीविजन की दुनिया में कुछ अद्भुत काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications