..................... Bollywood Live Updates 8 November ramesh taurani diwali party sushmita sen get romantic - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में लगा सितारों का मेला, एक्स के साथ कोजी हुईं सुष्मिता

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 08 Nov: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ होता ही रहता है। दिवाली का त्योहार करीब है और इस मौके पर एक से बढ़कर एक सेलेब अपने घर में दिवाली पार्टी रख रहे हैं और पूरा बॉलीवुड इन पार्टियों में शिरकत करने पहुंच रहा है।

पहले मनीष मल्होत्रा ने अपने घर में दिवाली की पार्टी का आयोजन किया था और अब बीती रात मशहूर प्रोड्यूसर रमेश तौरानी के घर में दिवाली पार्टी हुई और इस मौके पर कई जानी-मानी हस्तियां शिरकत करने पहुंचीं। रमेश तौरानी के दिवाली पार्टी की फोटोज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

बॉलीवुड में इस वक्त दिवाली पार्टी की धूम देखने को मिल रही है। मनीष मल्होत्रा के बाद अब रमेश तौरानी के घर दिवाली पार्टी हुई। जहां सज-धजकर कई सितारे पहुंचे। इन सितारों ने पार्टी के लिए ट्रेडिशनल लुक कैरी किया हुआ था और इस मौके पर कई हसीनाओं के हुस्न ने लोगों को अपना दीवाना भी बना दिया।

LIVE Feed
  • Nov 8, 2023 7:15 PM

    'मेरे ख्यालों में' गाना मेरा निजी पसंदीदा : अरमान मलिक

    गायक-संगीतकार अरमान मलिक ने अपने ट्रैक 'मेरे ख्यालों में' को लेकर कहा कि यह मेरा निजी पसंदीदा गाना है। यह ट्रैक उनके दूसरे एल्बम 'ओनली जस्ट बिगन' का है। अरमान मलिक द्वारा संगीतबद्ध और गाया गया 'मेरे ख्यालों में' एक डांस नंबर है। यह अपने इलेक्ट्रिक ग्रूव्स और क्लासिक भारतीय अंडरटोन के साथ हर पार्टी का मूड सेट करता है। गाने के संगीत वीडियो में अरमान मलिक एक ठाठदार अवतार में हैं, जो अपने घर की पार्टी में दोस्तों के एक समूह के साथ धुनों पर थिरकते हैं और मस्ती करते हैं।

  • Nov 8, 2023 5:23 PM

    'सिंघम अगेन' से Kareena Kapoor का दमदार लुक आया सामने

    रोहित शेट्टी की मचअवेटेड फिल्म 'सिंघम अगेन' से अब अवनी बाजीराव यानी करीना कपूर खान के नाम से पर्दा उठा दिया गया है। फिल्म से अपने फर्स्ट लुक को करीना ने अपने फैंस के साथ शेयर किया है।

  • Nov 8, 2023 5:01 PM

    सान्या मल्होत्रा की 'मिसेज' का टीजर जारी, शादी के बाद अपनी पहचान तलाशती नजर आईं अभिनेत्री

    अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा की आगामी फिल्म Mrs है और हाल ही में, फिल्म के निर्माताओं ने इसका नया टीजर जारी किया है। एक विवाहित लड़की की कहानी पर आधारित, जो शादी के बाद अपनी पहचान तलाशने का प्रयास करती है, मिसेज का टीजर काफी वायरल हो रहा है।

  • Nov 8, 2023 4:41 PM

    घुटने की सर्जरी कराकर भारत लौटे प्रभास, एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए 'सालार' एक्टर

    बीते दिनों प्रभास अपने घुटने का इलाज कराने के लिए यूरोप गए थे । यहां उनकी सर्जरी सफल हुई । अब सोशल मीडिया पर प्रभास का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं । इस दौरान प्रभास ऑल ब्लैक कलर के आउटफिट में दिखाई दिए।

  • Nov 8, 2023 3:34 PM

    ब्लॉकबस्टर 'गदर 2' के बाद, अनिल शर्मा ने शुरू कर दी अपनी अगली फिल्म

    अनिल शर्मा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर अगली फिल्म 'जर्नी' की घोषणा करते हुए लिखा- "गदर 2 के बाद बाबा काशी विश्वनाथ के आशीर्वाद के चलते नई जर्नी की शुरुआत।" इसके साथ ही उन्होंने कई तस्वीरें भी शेयर की हैं।

  • Nov 8, 2023 3:03 PM

    बाजार में इस एक्ट्रेस के बेटे के साथ हुई गंदी हरकत

    सोशल मीडिया पर अभिनेत्री उर्मिला निंबालकर ने कहा कि जब वे स्काई लैंटर्न खरीद रहे थे, तभी एक महिला फैन अचानक पीछे से आई, और उसने अथांग को पकड़ लिया और उसके गालों को जोर से खींच लिया। निंबालकर ने अपने दिल की बात बताते हुए कहा, "बच्चा बहुत डर गया और रोने लगा... उसकी उम्र में, ऐसी प्रतिक्रिया बहुत स्वाभाविक थी..."।

  • Nov 8, 2023 2:29 PM

    रणवीर सिंह ने अमेरिकी सुपर मॉडल से करवाया Just Looking Like a Wow

    अमेरिकन सुपर मॉडल एशले ग्राहम का एक वीडियो सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। एशले ग्राहम को भी इस वीडियो लिपसिंग करते हुए देखा जा सकता है। जिस तरह से उन्होने ये वीडियो क्रिएट किया वो मजेदार था। इस वीडियो के साथ एशले ने एक खुलासा भी किया कि इस वीडियो को उन्होने किसके कहने पर बनाया है।

  • Nov 8, 2023 1:53 PM

    ऐसे कपड़े पहनकर गोल्डन टेंपल पहुंची उर्फी जावेद

    फैशन सेंसेशन उर्फी जावदे जहां पिछले दिनों अपने फेक अरेस्ट को लेकर विवादों में आ गई थीं तो वहीं अब ये हसीना अमृतसर के गोल्डन टेंपल में माथा टेकने के लिए पहुंची हैं। यहां से उर्फी ने अपनी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो गई हैं।

  • Nov 8, 2023 1:07 PM

    सेल्फी के चक्कर में फंसा सैफ अली खान का पैर, गिरते गिरते बचे

    सेल्फी के चक्कर में एक फैन अभिनेता से टकरा गया। लगातार चल रहे सैफ अली खान का पैर फंस तो वो गिरते गिरते बचे। हालांकि सैफ अली खान के चेहरे को देखकर साफ पता चला कि उनको गुस्सा आया लेकिन उन्होने इसको कंट्रोल कर लिया।

  • Nov 8, 2023 12:51 PM

    रात होते ही एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने बुलाया

    पता चला है कि नोएडा पुलिस ने देर रात एल्विश को बुलाया और करीब 3 घंटे तक कड़ाई से पूछताछ की। हालांकि इस दौरान एल्विश से क्या पूछा गया और उन्होने किस तरह के जवाब दिए इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है।

  • Nov 8, 2023 12:30 PM

    मार्वल्स की निदेशक निया डकोस्टा ने शाहरुख खान के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त की

    ऐसा लगता है कि मार्वल्स की निर्देशक निया डकोस्टा सुपरस्टार शाहरुख खान से प्रभावित हैं और उन्होंने कहा है कि वह उनके साथ काम करना पसंद करेंगी। News18 के साथ एक साक्षात्कार में, निया ने कहा, "शाहरुख खान एक लीजेंड की तरह हैं, है ना? उस अर्थ में यह एक बिना सोचे समझे काम है।"

  • Nov 8, 2023 11:18 AM

    कृति और पुलकित की जोड़ी लगी बेहद प्यारी

    बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट इस दिवाली पार्टी में शरीक होने के लिए साथ में पहुंचे थे। कृति ने ग्रे कलर का लहंगा पहना हुआ था और पुलकित सम्राट ने ब्लैक कलर क कुर्ता कैरी किया हुआ था। दोनों साथ में काफी खूबसूरत लग रहे थे।

  • Nov 8, 2023 11:17 AM

    सैफ अली खान के बेटे लगे बेहद हैंडसम

    सैफ अली खान के सबसे बड़े बेटे इब्राहिम अली खान भी रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में पहुंचे थे। इस पार्टी के लिए उन्होंने पर्पल कलर की एथनिक जैकेट के साथ व्हाइट पैंट कैरी की हुई थी। सामने आए वीडियो में वो बिल्कुल अपने पिता की तरह दिख रहे हैं।

  • Nov 8, 2023 11:16 AM

    दिवाली पार्टी में गोविंदा का पूरा परिवार आया नजर

    रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में गोविंदा भी अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। इस मौके पर उनका साथ देने के लिए उनकी बीवी और बच्चे मौजूद थे। पूरा का पूरा परिवार ही ब्लैक रंग के आउटफिट में नजर आ रहा था।

  • Nov 8, 2023 11:15 AM

    अपने परिवार के साथ दिवाली पार्टी में पहुंचीं शनाया

    कपूर खानदान की बेटी और जाह्नवी कपूर की कजिन शनाया कपूर अपने मम्मी पापा के साथ इस दिवाली पार्टी में पहुंचीं। शनाया ने लहंगा पहना हुआ था, उनकी मम्मी ने लाल रंग का सूट और पापा संजय कपूर ने ग्रीन रंग का कुर्ता कैरी किया था।

  • Nov 8, 2023 11:14 AM

    ऑरेन्ज लहंगे में बला की खूबरसूरत लगीं नुसरत भरुचा

    बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नुशरत भरुचा भी इस पार्टी की शान बढ़ाने यहां पहुंचीं। एक्ट्रेस ने ऑरेन्ज कलर का लहंगा पहना हुआ था, जिसमें वो काफी ग्लैमरस नजर आ रही थीं। एक्ट्रेस ने लहंगे को अपने डीप नेक ब्लाउज के साथ कैरी किया हुआ था।

  • Nov 8, 2023 11:13 AM

    पत्नी के बिना पार्टी में पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा

    रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अकेले ही पहुंचे थे। उनके साथ उनकी पत्नी कियारा आडवाणी नजर नहीं आईं। एक्टर ने पार्टी के लिए ब्लैक कुर्ता और ऊपर से स्टडेड जैकेट पहनी हुई थी। एक्टर इस लुक में काफी हैंडसम लग रहे थे।

  • Nov 8, 2023 11:12 AM

    कैटरीना कैफ ने लूटी महफिल

    दिवाली पार्टी के लिए कैटरीना कैफ के लुक ने पूरी लाइमलाइट ही लूट ली। कैटरीना कैफ इस पार्टी में अकेली ही पहुंची थीं, लेकिन उनका लुक अकेले ही सबपर भारी पड़ा। इस पार्टी के लिए एक्ट्रेस फ्लोरल प्रिंट का ब्राउन लहंगा कैरी किया था। जिसमें वो काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं।

  • Nov 8, 2023 11:11 AM

    रितेश जेनेलिया साथ में दिखे बेहद खूबसूरत

    रितेश और जेनिलिया हमेशा की तरह एक-साथ काफी खूबसूरत लग रहे थे। दोनों ने सफेद रंग के आउटफिट में ट्विनिंग कर रखी थी। जेनिलिया ने जहां सफेद टॉप के साथ लहंगा कैरी किया हुआ था तो रितेश ने भी ऑफ व्हाइट रंग का शेरवानी लुक कैरी किया था। दोनों साथ में काफी खूबसूरत लग रहे थे।

  • Nov 8, 2023 11:10 AM

    दिवाली पार्टी में ऋतिक रोशन की बहन का लुक

    मशहूर बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की कजिन बहन पश्मीना रोशन ने इस पार्टी में अपने हुस्न से रोशनी बिखेर दी। उन्हें लाल रंग के लहंगे में स्पॉट किया गया। पश्मीना रोशन के हुस्न को देखकर लग रहा है कि वो भी जल्द ही बॉलीवुड में कदम रख सकती हैं।

  • Nov 8, 2023 11:08 AM

    दिवाली पार्टी में सलमान खान का लुक

    रमेश तौरानी ने हाल ही में शहर में एक भव्य दिवाली पार्टी की मेजबानी की, इसमें उद्योग के कई बड़े लोगों ने भाग लिया। इनमें से, सलमान खान ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया जब उन्होंने पार्टी के लिए हल्के भूरे रंग की जींस के साथ मस्टर्ड रंग की शर्ट चुनी

  • Nov 8, 2023 11:06 AM

    आइरा खान ने शेयर की शादी से पहले की रस्मों की तस्वीरें

    आइरा खान, जिन्होंने हाल ही में अपने प्रेमी नुपुर शिखारे से सगाई की है, ने अब सोशल मीडिया पर अपनी शादी से पहले के उत्सव की एक झलक साझा की है जिसमें वह एक खूबसूरत मराठी महिला के रूप में दिखाई दे रही हैं।

  • Nov 8, 2023 8:58 AM

    रश्मिका, कैटरीना के बाद सचिन की बेटी भी डीप फेक फोटो की हुईं शिकार, शुभमन को गले लगाती दिखीं सारा

    Sara Tendulkar Deep Fake Photo: सोशल मीडिया पर इन दिनों सेलिब्रिटीज की फर्जी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इससे नेटिजन्स के बीच गंभीर चिंता पैदा हो गई है। इंटरनेट पर शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसने नेटिजन्स को चौंका दिया है कि इस तकनीक का किस हद तक दुरुपयोग किया जा सकता है।

    रश्मिका, कैटरीना के बाद सचिन की बेटी भी डीप फेक फोटो की हुईं शिकार, शुभमन को गले लगाती दिखीं सारा
  • Nov 8, 2023 8:39 AM

    प्रेग्नेंसी की हर अफवाह को कैटरीना ने एक लुक से किया स्वाहा, लहंगे में दिखाया ऐसा फिगर कि ट्रोलर्स भी बने फैन!

    Katrina Kaif Diwali Party Look: बीती रात बॉलीवुड टाउन में एक और दिवाली पार्टी हुई, जिसमें एक से बढ़कर एक सेलेब ने हिस्सा लिया था। लेकिन इस पार्टी में जिस हसीना ने सबसे ज्यादा जो सबको हैरान किया था, वो थीं कैटरीना कैफ।

    प्रेग्नेंसी की हर अफवाह को कैटरीना ने एक लुक से किया स्वाहा, लहंगे में दिखाया ऐसा फिगर कि ट्रोलर्स भी बने फैन!
  • Nov 8, 2023 8:08 AM

    Sushmita Sen का हाथ छोड़ने को तैयार नहीं एक्स BF, चिपककर खिंचवाई फोटो तो लोगों ने पूछा-'ललित अंकल कहां हैं'

    Sushmita Sen With Her Ex: एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और उनके पूर्व-प्रेमी रोहमन शॉल ने एक दिवाली पार्टी में हिस्सा लिया और उनकी नजदीकियों से लगा कि वे एक बार फिर साथ आ गए हैं। एक्ट्रेस की मानें तो, 2021 में दोनों का ब्रेकअप हो गया और वे दोस्त बने रहे। इसके बाद भी इन्हें मुंबई में कई मौकों पर एक साथ देखा गया।

    Sushmita Sen का हाथ छोड़ने को तैयार नहीं एक्स BF, चिपककर खिंचवाई फोटो तो लोगों ने पूछा-'ललित अंकल कहां हैं'

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X