रश्मिका, कैटरीना के बाद सचिन तेंदुलकर की बेटी भी डीप फेक फोटो की हुईं शिकार, शुभमन को गले लगाती दिखीं सारा

Sara Tendulkar Deep Fake Photo: सोशल मीडिया पर इन दिनों सेलिब्रिटीज की फर्जी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इससे नेटिजन्स के बीच गंभीर चिंता पैदा हो गई है। इंटरनेट पर शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसने नेटिजन्स को चौंका दिया है कि इस तकनीक का किस हद तक दुरुपयोग किया जा सकता है।
सारा की असली तस्वीर में उनके भाई अर्जुन तेंदुलकर हैं, जबकि तस्वीर से छेड़छाड़ की गई है और इसमें दिखाया जा रहा है कि सारा तेंदुलकर शुभमन गिल को गले लगा रही हैं। सारा तेंदुलकर ने सितंबर में अपने भाई अर्जुन के जन्मदिन पर उनके साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी। इसी फोटो के साथ अब छेड़छाड़ की गई है।
हाल ही में, रश्मिका मंदाना का AI डीपफेक वीडियो वायरल हुआ और उन्होंने इसके बारे में एक लंबा नोट साझा किया। रश्मिका के इस फेक वीडियो पर अमिताभ ने भी अपनी आपत्ति जताई थी। इस घटना ने केंद्रीय आईटी मंत्रालय को जांच शुरू करने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया कि जल्द ही उनकी रिपोर्ट दी जाए।
ऐसे फर्जी वीडियोज और फर्जी फोटोज पर आईटी मंत्री ने ट्वीट कर लिखा- "नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार इंटरनेट का उपयोग करने वाले सभी डिजिटलनागरिकों की सुरक्षा और विश्वास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। अप्रैल, 2023 में अधिसूचित आईटी नियमों के तहत - यह सुनिश्चित करना प्लेटफ़ॉर्म के लिए एक कानूनी दायित्व है कि किसी भी यूजर द्वारा कोई गलत सूचना पोस्ट न की जाए।
यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि किसी भी यूजर या सरकार द्वारा रिपोर्ट किए जाने पर 36 घंटे में गलत सूचना हटा दी जाए; यदि प्लेटफ़ॉर्म इसका अनुपालन नहीं करते हैं, तो नियम 7 लागू होगा और आईपीसी के प्रावधानों के तहत पीड़ित व्यक्ति द्वारा प्लेटफ़ॉर्म को अदालत में ले जाया जा सकता है; डीप फेक गलत सूचना का नवीनतम और उससे भी अधिक खतरनाक और हानिकारक रूप है और प्लेटफार्मों द्वारा इससे निपटने की जरूरत है।"
आपको बता दें, हाल ही में कैटरीना कैफ की भी डीप फेक फोटो वायरल हुई थी। ये फोटो उनके टॉवल शॉट से थी, जो उन्होंने टाइगर 3 के एक फाइट सीन के लिए कैरी किया था। इस फोटो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल ही मच गया।


Click it and Unblock the Notifications