..................... Katrina Kaif pregnancy rumours shut with actress diwali look in ramesh taurani party - Hindi Filmibeat

प्रेग्नेंसी की हर अफवाह को Katrina Kaif ने एक लुक से किया स्वाहा, लहंगे में दिखाया ऐसा फिगर कि लोग हुए दीवाने

Katrina Kaif Diwali Party

Katrina Kaif Diwali Party Look: बीती रात बॉलीवुड टाउन में एक और दिवाली पार्टी हुई, जिसमें एक से बढ़कर एक सेलेब ने हिस्सा लिया था। लेकिन इस पार्टी में जिस हसीना ने सबसे ज्यादा जो सबको हैरान किया था, वो थीं कैटरीना कैफ।

कैटरीना कैफ पिछले काफी दिनों से खबरों में हैं। उन्हें लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि वो प्रेग्नेंट हैं और उन्हें कई बार अपने पेट को छिपाते हुए भी देखा गया था, जिससे फैंस का शक यकीन में बदलने ही वाला था कि कैटरीना ने बीती रात में अपना दिवाला वाला लुक दिखा दिया।

मनीष मल्होत्रा के बाद प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने अपने घर पर दिवाली की एक ग्रैंड पार्टी रखी। जिसमें कैटरीना कैफ सजधज कर पहुंचीं थीं। दिवाली पार्टी में इस बार कैटरीना कैफ अकेली ही पहुंची थीं। पार्टी के लिए एक्ट्रेस ने फ्लोरल प्रिंट का ब्राउन लहंगा कैरी किया था। जिसमें वो काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही थीं। अपने लुक को कैटरीना ने खुले स्ट्रेट बालों, माथे पर बिंदी और मैचिंग ईयररिंग्स के साथ-साथ ग्लोसी मेकअप से कंपलीट किया था।

कैटरीना कैफ के इस खूबसूरत लुक ने लोगों के सारे भ्रम दूर कर दिए और यह भी एहसास करवा दिया कि कैटरीना कैफ प्रेग्नेंट नहीं हैं। उन्होंने इस लहंगे लुक में अपना ट्रेडिशनल लुक तो दिखाया है साथ ही वो अपना परफेक्ट फिगर भी फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं।

कैटरीना कैफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस बहुत जल्द फिल्म 'टाइगर 3' में सलमान खान के साथ नजर आएंगी। फिल्म दिवाली के मौक पर रिलीज की जाएगी। इसके बाद वो मशहूर साउथ इंडियन एक्टर विजय सेतुपति के साथ थ्रिलर फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में दिखाई देंगी।

Read more about: katrina kaif
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X