..................... Bollywood Live Updates 3 July Satyaprem ki katha box office collection Golmaal actor harish death - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: 'सत्यप्रेम की कथा' ने चौथे दिन बनाया रिकॉर्ड, 'गोलमाल' के इस एक्टर 76 की उम्र में निधन

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 3 July: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक हर तरफ आए दिन कुछ ना कुछ होता ही रहता है। कभी कोई स्टार सुर्खियां बटोरता है तो कभी वो इतना ट्रोल हो जाता है कि खबरों में अपनी जगह बना लेता है। मनोरंजन जगत की हर छोटी-मोटी खबर के साथ हम एक बार फिर हाजिर हैं अपने इस खास लाइव के साथ।

कार्तिक कियारा की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' ने चौथे दिन बनाया रिकॉर्ड

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' उम्मीद के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म ने पहले दिन से ही अपना जादू बरकरार रखा है। फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ का बिजनेस किया था, दूसरे दिन फिल्म की कमाई गिरकर 7 करोड़ हो गई थी लेकिन तीसरे दिन फिल्म का कमाई में इजाफा देखने को मिला और इसने तीसरे 10.10 करोड़ रुपए कमाए और रविवार के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म की कमाई लगभग 12 करोड़ बताई जा रही है, जो फिल्म के बाकी दिनों के कलेक्शन से कहीं ज्यादा है। 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक 38.25 करोड़ की कमाई कर ली है और आने वाले हफ्ते में यह फिल्म अपनी लागत भी निकाल लेगी।

'गोलमाल' के एक्टर हरीश मैगन का हुआ निधन

70 और 80 के दशक के जाने माने एक्टर हरीश मैगन का 76 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 'नमक हलाल' और 'गोलमाल' जैसी फेमस फिल्मों में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, हरीश मैगन के निधन का कारण नहीं पता चल पाया है लेकिन उनकी मौत पर सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) ने शोक व्यक्त किया है। साल 1998 से वो CINTAA के सदस्य थे। हरीश मैगन शादीशुदा थे और उनका एक बेटा और बेटी भी है। हरीश मैगन की पत्नी का नाम पूजा, बेटे का नाम सिद्धार्थ और बेटी का नाम आरूषी है।

LIVE Feed
  • Jul 3, 2023 7:37 PM

    फर्स्ट डेट पर ही फिजिकल हो गए थे विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया?

    तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने News18 को दिए हुए एक इंटरव्यू के दौरान काफी सारे खुलासे किए और उनसे जब पूछा गया कि क्या वह कभी पहली डेट के दौरान इंटीमेट हुए हैं? जिस पर तमन्ना भाटिया ने तो मना कर दिया लेकिन वही विजय वर्मा ने कहा कि 'शायद उन्होंने किया है.' जिसके आगे विजय वर्मा बोलते हैं कि 'मुझे भी करना चाहिए.'

  • Jul 3, 2023 7:14 PM

    तैमूर-वामिका से भी ज्यादा खास है रामचरण की बेटी का नाम

    रामचरण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट को साझा किया जिसमें उन्होंने इस बारे में खुलासा किया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम ललिता सहस्त्रनाम से लिया है और इसका अर्थ ऊर्जा से भरा हुआ है. यानी कि इसका अर्थ है ऊर्जा का प्रतीक जो कि अध्यात्म से जुड़ा हुआ है.बता दें कि जैसे ही कपल ने नाम का खुलासा किया वैसे ही फैंस भी उनको बधाई देने लगे. कुछ लोगों ने तो बेटी के नाम की खूब तारीफ भी की और कपल को नए माता-पिता बनने को लेकर शुभकामनाएं भी दी. बता दें कि रामचरण की बेटी के नामकरण की तस्वीरें भी वायरल हो रही है जिसमें उनका पूरा परिवार साथ में नजर आ रहा है.

  • Jul 3, 2023 6:25 PM

    Carry On Jatta 3 Box Office: गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने तोड़े रिकॉर्ड

    पंजाबी फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 3' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। 4 दिनों की कमाई के साथ ही, गिप्पी ग्रेवाल और सोनम बाजवा स्टारर ये फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। भारत में जहां फिल्म का कुल कलेक्शन 19.50 करोड़ तक पहुंच चुका है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म की कुल कमाई 46.56 करोड़ तक पहुंच गई है।

    Carry On Jatta 3 Box Office: गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने तोड़े रिकॉर्ड
  • Jul 3, 2023 6:17 PM

    भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने बोल्ड अंदाज से सोशल मीडिया पर लगाई आग, लुक्स देखकर फैंस हुए घायल

    Monalisa Bold Photos: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा हमेशा ही लाइफ लाइट में रहती हैं, सोशल मीडिया के जारिए अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर करके फैंस के दिलों की घड़कने बढ़ती रहती हैं। हाल ही में फिर से मोनालिसा ने अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करके सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।

    भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने बोल्ड अंदाज से सोशल मीडिया पर लगाई आग, लुक्स देखकर फैंस हुए घायल
  • Jul 3, 2023 5:11 PM

    साउथ सुपरस्टार धनुष पहुंचे तिरुपति बालाजी मंदिर, दान किए अपने बाल, सामने आई तस्वीरें

    Dhanush Visit Tirupati Temple: साउथ सुपरस्टार धनुष हमेशा ही किसी ना किसी बात को लेकर खबरों में बने रहते हैं, पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों ही एक्टर की लगातार सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में धनुष की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिनमें देखा जा सकता है कि धनुष ने तिरुपति बालाजी मंदिर में अपने बाल दान किए हैं।

  • Jul 3, 2023 4:48 PM

    बरसते पानी में बेटी के साथ मस्ती करती दिखीं श्रिया सरन

    मानसून का सीजन चल रहा है तो श्रिया सरन भी बारिश का आनंद ले रही हैँ। इस वीडियो में आप देखेंगे कि दृश्यम एक्ट्रेस ने अपनी बेटी को गोद में लिया हुआ है, कहीं वो उसको लेकर भाग रही हों, कहीं उछाल रहीं हैं तो कहीं वो गोल गोल घुमा रही हैं। ये बेहद मजेदार वीडियो है और लोग इसपर रिएक्ट करते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो के साथ श्रिया ने लिखा कि, 'सिर्फ इसलिए कि पिछले सप्ताह बारिश हो रही थी।''

  • Jul 3, 2023 4:16 PM

    Dulquer Salmaan: 'मैं कई रातों से सोया नहीं'....अभिनेता का वीडियो देख मचा बवाल

    Dulquer Salmaan Video : साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का सिक्का जमाने वाले अभिनेता दुलकर सलमान इस वक्त अपने वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में दुलकर सलमान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, इस पोस्ट में नम आंखों से दुलकर ने बताया कि वो कई दिनों से सोए नहीं हैं जिसे देखने के बाद उनके फैंस टेंशन में आ गए।

  • Jul 3, 2023 3:58 PM

    गर्ल्स सेफ्टी को लेकर बोलीं उर्फी जावेद, 'रिश्तेदार और आसपास के लोग ही करते हैं रेप'

    टीवी एक्ट्रेस और इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद जितनी बिंदास अपने फैशन सेंस को लेकर हैं उतनी ही बिंदास वो बातों में हैं। चाहें सामाजिक मुद्दा हो या उनके घर परिवार का, उर्फी हमेशा खुलकर बोलने में यकीन करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने गर्ल्स सेफ्टी को लेकर अपनी राय रखी है और कहा कि आसपास के लोग और रिश्तेदार ही लड़कियों के साथ रेप जैसे घिनोने काम करते हैं। एक्ट्रेस ने कहा, 'हां..ऐसा इसलिए भी है कि लड़कियों को प्रोटेक्ट करना है कि बाहर का आदमी कहीं कुछ कर ना दे। पर क्या ये अजीब बात नहीं है कि हमारे आसपास के लोग रिश्तेदार ही करते हैं और जब लड़की अपना मां को ये बताती है कि किसी रिश्तेदार ने उनके साथ ये किया है तो उसके मां-बाप ही उसे चुप करा देते हैं।'

  • Jul 3, 2023 3:55 PM

    सत्यप्रेम की कथा Day 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' सिनेमाघरों में दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है। समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी इस म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त उछाल दिखाई है। अपने चौथे दिन फिल्म ने 12.15 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 38.50 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

  • Jul 3, 2023 12:51 PM

    रणबीर कपूर की 'एनिमल' को मिली नई रिलीज डेट

    संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित, रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर एनिमल मूल रूप से अगले महीने रिलीज होने वाली थी। हालांकि, हालिया रिपोर्टों से पता चला है कि निर्माताओं ने अब इसकी रिलीज डेट स्थगित कर दिया है और फिल्म अब दिसंबर में रिलीज होगी। 'एनिमल' अब 1 दिसंबर, 2023 को रिलीज होने की खबर सामने आ रही है।

  • Jul 3, 2023 12:28 PM

    अक्षय कुमार ने शेयर की OMG 2 का पहली झलक, भोलेनाथ के रूप में नजर आए एक्टर

    बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'OMG 2' की झलक सामने आई है। इस पोस्ट में अक्षय कुमार भोलेनाथ के रूप में नजर आता है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा कि 'बस कुछ दिनो में...'। जल्द आएगा टीजर। आपको बता दें, ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

  • Jul 3, 2023 11:50 AM

    मनोज बाजपेयी की सत्या को हुए 25 साल, एक्टर ने दिखाई अपने बेस्ट परफॉर्मेंस की झलक

    मनोज बाजपेयी की फिल्म 'सत्या' को 25 साल हो गए हैं और इस मौके पर एक्टर ने अपनी इस 25 साल पुरानी फिल्म से कुछ डायलॉग और वीडियोज शेयर किए हैं, जिनमें वो कमाल के लग रहे हैं और उनकी एक्टिंग भी धांसू लग रही है।

  • Jul 3, 2023 11:31 AM

    अकांक्षा के निकलने के बाद अब इस कंटेस्टेंट की होगी विदाई, हर तरफ हो रही है इस नाम की चर्चा

    Bigg Boss OTT 2 Update: रविवार को, सलमान खान ने बिग बॉस ओटीटी 2 के घर से आकांक्षा पुरी के बाहर निकलने की घोषणा की। उनका एविक्शन एक 'टास्क' के दौरान लाइव कैमरे पर जैड हदीद के साथ उनके लिपलॉक के बाद हुआ। इस हफ्ते अभिषेक मल्हान, जिया शंकर और आकांक्षा पुरी को शो छोड़ने के लिए नॉमिनेट किया गया था लेकिन अकांक्षा का शो से पत्ता साफ हो गया।

    अकांक्षा के निकलने के बाद अब इस कंटेस्टेंट की होगी विदाई, हर तरफ हो रही है इस नाम की चर्चा
  • Jul 3, 2023 10:52 AM

    सोनू सूद ने दिखाई अपनी परफेक्ट बॉडी

    बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो वादियों में पुशअप्स करते नजर आ रहे हैं। इस इंटेंस वर्कआउट सेशन में सोनू सूद की परफेक्ट बॉडी साफ नजर आ रही है।

  • Jul 3, 2023 10:44 AM

    प्रियंका चोपड़ा के बाद क्या अब कैटरीना ने भी 'जी ले जरा' से किया किनारा?

    अटकलें लगाई जा रही हैं कि प्रियंका चोपड़ा के जाने की अफवाह के बाद कैटरीना कैफ ने फरहान अख्तर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जी ले जरा' से भी किनारा कर लिया है। हालांकि कैटरीना के एग्जिट के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एक हालिया रिपोर्ट से पता चलता है कि अभिनेत्री ने इस प्रोजेक्ट से बाहर होने का ऑप्शन चुना है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रियंका चोपड़ा जोनस और कैटरीना कैफ दोनों ने कथित तौर पर फिल्म छोड़ दी है, और अनुष्का शर्मा और कियारा आडवाणी को इनकी जगह पर लेने की चर्चा है।

  • Jul 3, 2023 10:08 AM

    आलिया भट्ट ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के ट्रेलर रिलीज की तारीख की घोषणा की

    आलिया भट्ट ने रविवार को एक बूमरैंग वीडियो साझा करके अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को खुश कर दिया, जहां उन्होंने हल्की मुस्कान के साथ कैमरे की ओर चार उंगलियां उठाईं। अपने पोस्ट में, आलिया ने खुलासा किया कि उनकी आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के ट्रेलर लॉन्च की तारीख 4 जुलाई है। उन्होंने लिखा, "4 जुलाई को ट्रेलर आउट #rockyaurranikipremkahani"।

    आलिया भट्ट ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के ट्रेलर रिलीज की तारीख की घोषणा की
  • Jul 3, 2023 8:51 AM

    मीका को छोड़ विदेशी मॉडल से बढ़ाई करीबी, किया लिपलॉक, फिर भी हो अकांक्षा का हुआ ये हाल

    बिग बॉस में रविवार को वीकेंड का वार हुआ, जिसमें एविक्शन भी हुआ। इस हफ्ते अभिषेक मलहान, जिया शंकर और अकांक्षा पुरी नॉमिनेटेड थे और फिर अकांक्षा पुरी को अपनी जर्नी छोड़कर जाना पड़ा। जी हां, अकांक्षा पुरी शो से एविक्ट हो चुकी हैं। आपको बता दें कि अकांक्षा शो से एविक्ट होने वाली चौथी सदस्य हैं। शो के पहले दिन ही पुनीत सुपरस्टार बाहर हुए, फिर पलक पुरसवानी को शो से बाहर का रास्ता देखना पड़ा। मिड वीक एविक्शन के दौरान आलिया सिद्दीकी भी शो से बाहर हुईं और अब दूसरे हफ्ते के वीकेंड के वार में अकांक्षा पुरी को शो से बाहर होना पड़ा।

    मीका को छोड़ विदेशी मॉडल से बढ़ाई करीबी, किया लिपलॉक, फिर भी हो अकांक्षा का हुआ ये हाल
  • Jul 3, 2023 8:46 AM

    अमीषा पटेल ने 'गदर 2' के प्रोड्यूसर पर लगाए आरोप

    'गदर 2' की रिलीज से पहले अमीषा पटेल ने फिल्म के प्रोड्यूसर अनिल शर्मा पर कई आरोप लगाए। उन्होंने फिल्म के निर्माण के दौरान मिसमैनेजमेंट के मुद्दों का हवाला देते हुए अनिल शर्मा प्रोडक्शंस की खुले तौर पर आलोचना की।

    अमीषा पटेल ने 'गदर 2' के प्रोड्यूसर पर लगाए आरोप
  • Jul 3, 2023 8:42 AM

    कियारा आडवाणी को देखने के लिए जुटी फैंस की भीड़

    कियारा आडवाणी हाल ही में एक थिएटर में अचानक पहुंचीं, जहां उनकी फिल्म दिखाई जा रही थी। एक्ट्रेस को देखकर भीड़ उनके पास आई और उनके साथ फोटो खिंचवाने लगी। हालांकि कियारा को भी उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने में कोई दिक्कत नहीं हुई, बल्कि वो खुद अपने फैंस के मोबाइल से सेल्फी खींचती हुई नजर आईं।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X