Carry On Jatta 3 Box Office: गिप्पी ग्रेवाल- सोनम बाजवा की फिल्म ने तोड़े रिकॉर्ड, पाकिस्तान में जबरदस्त क्रेज

carry-on-jatta-3-box-office-collection-gippy-grewal-film-shattering-records-huge-craze-in-pakistan

Carry On Jatta 3 Box Office collection: पंजाबी फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 3' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। नियंत्रित बजट पर बनी यह फिल्म पहले ही वीकेंड तक मुनाफेदार साबित हो चुकी है। 4 दिनों की कमाई के साथ ही, गिप्पी ग्रेवाल और सोनम बाजवा स्टारर ये फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन चुकी है।

समीप कांग द्वारा निर्देशित, कैरी ऑन जट्टा थ्रीक्वल में गिप्पी ग्रेवाल, सोनम बाजवा, बिन्नू ढिल्लों, कविता कौशिक और अन्य प्रमुख भूमिका में हैं। यह बेहद सफल कॉमेडी फ्रेंचाइजी कैरी ऑन जट्टा की तीसरी कड़ी है। लिहाजा, फिल्म को लेकर रिलीज से पहले भी काफी क्रेज था। इसके बाकी दो पार्ट भी बॉक्स ऑफिस हिट थे। लेकिन कैरी ऑन जट्टा 3 से सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं।

तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड

भारत में फिल्म ने अपने चौथे दिन यानि की रविवार को 6.05 करोड़ के लगभग की कमाई की है। बता दें, फिल्म ने गुरुवार को 4.35 करोड़ की ओपनिंग ली थी। इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 3.95 करोड़ और तीसरे दिन 5.15 करोड़ की कमाई की। लिहाजा भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 19.50 करोड़ तक पहुंच चुका है। किसी भी पंजाबी फिल्म के लिए ये आंकड़े बेहद जबरदस्त हैं।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन धमाकेदार

वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी बेहद शानदार रहा है। वर्ल्डवाइड फिल्म ने पहले दिन 10.12 करोड़, दूसरे दिन 10.72 करोड़, तीसरे दिन 12.32 करोड़ और चौथे दिन 13.40 करोड़ का कलेक्शन किया है। दुनियाभर में फिल्म की कुल कमाई 46.56 करोड़ तक पहुंच गई है।

पाकिस्तान में दिखा जबरदस्त क्रेज

खास बात है कि पाकिस्तान में भी कैरी ऑन जट्टा 3 का क्रेज काफी जबरदस्त दिख रहा है। पाकिस्तान ने फैंस सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बता रहे हैं कि कुछ स्क्रीन पर फिल्म का शो हाउसफुल चल रहा है। कोई शक नहीं कि पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में ये एक ऐतिहासिक फिल्म साबित होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X