Bigg Boss: मीका को छोड़ विदेशी मॉडल से बढ़ाई करीबी, किया लिपलॉक, फिर भी हो अकांक्षा का हुआ ये हाल

Bigg Boss OTT Update: टीवी जगत का कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस OTT' का सीजन 2 शुरू हो चुका है और इस शो में आए दिन कोई ना कोई कॉन्ट्रोवर्सीज होती ही रहती हैं। बीते दिनों अकांक्षा पुरी और जैड हदीद का किस चर्चा का विषय बन गया था लेकिन लगता है अकांक्षा को ये किस भी घर में अपनी जर्नी को जारी रखने में नाकामयाब रहा है।
अकांक्षा हुईं शो से बाहर
बिग बॉस में आज यानी रविवार को वीकेंड का वार हुआ, जिसमें एविक्शन भी हुआ। इस हफ्ते अभिषेक मलहान, जिया शंकर और अकांक्षा पुरी नॉमिनेटेड थे और फिर अकांक्षा पुरी को अपनी जर्नी छोड़कर जाना पड़ा। जी हां, अकांक्षा पुरी शो से एविक्ट हो चुकी हैं। आपको बता दें कि अकांक्षा शो से एविक्ट होने वाली चौथी सदस्य हैं। शो के पहले दिन ही पुनीत सुपरस्टार बाहर हुए, फिर पलक पुरसवानी को शो से बाहर का रास्ता देखना पड़ा। मिड वीक एविक्शन के दौरान आलिया सिद्दीकी भी शो से बाहर हुईं और अब दूसरे हफ्ते के वीकेंड के वार में अकांक्षा पुरी को शो से बाहर होना पड़ा।
सलमान ने सुनाई थी खरी-खोटी
आपको बता दें, अकांक्षा पुरी जब से शो में आई थीं, जैड के साथ अपनी नजदीकियो को लेकर चर्चा में थीं। जैड ने अकांक्षा को गलत तरीके से छुआ भी था और उसके बावजूद दोनों को हर बार करीब देखा गया था और जब अकांक्षा और जैड ने किस किया तो लोग भी काफी हैरान रह गए। अकांक्षा और जैड की इस हरकत से सलमान खान भी काफी नाराज हुए थे और उन्होंने जैड और अकांक्षा को खूब खरी-खोटी सुनाई थी।
अकांक्षा को कहा था बैड किसर
आपको बता दें, जैड हदीद ने अकांक्षा को किस करने के बाद अविनाश सचदेव को कहा था कि आकांक्षा पुरी एक बैड किसर हैं और यह दोनों जोर से हंस पड़े। पूजा भट्ट ने यह बात सुन ली और कहा कि अगर जैड हदीद इस तरह का बयान दे रहे हैं तो वह घटिया हैं। पूजा भट्ट कहा कि वह इसका बहुत आनंद ले रहे थे और इस पर जैड ने कहा कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वो दर्शकों को एक शो देना चाह रहे थे। जैड ने यह भी कहा कि अकांक्षा कांप रही थीं, इसपर पूजा भट्ट ने कहा कि जाहिर तौर पर पूरी दुनिया के सामने किस करने का ऐसा टास्क दिए जाने पर कोई भी लड़की कांप जाएंगी।
पूजा ने जैड को था डांटा
पूजा भट्ट ने गुस्से में कहा कि वह जैड के बयान से असहमत हैं और किसी के बारे में इस तरह की बात करना बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। जैड हदीद ने यह कहकर खुद को सही ठहराने की कोशिश की कि यह 'लड़कों की बातचीत' थी और उसने इसे सुन लिया। पूजा ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें लगा कि वह लड़का नहीं बल्कि एक आदमी है।


Click it and Unblock the Notifications