Bollywood Highlights: सिर्फ 150 रुपए में 'आदिपुरुष' देखने का ऑफर, हनी सिंह को मिली जान से मारने की धमकी

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 22 June: मनोरंजन की दुनिया आए दिन चर्चा का विषय बनी रहती है। इन दिनों 'आदिपुरुष' को लेकर काफी बवाल हो रहा है। आप इस इंडस्ट्री की किसी खबर से महरूम ना हो जाएं, इसलिए हम लाते हैं आपके लिए पल-पल की खबर। हम आपके लिए लाए हैं खास लाइव, जिसके जरिए आप इंडस्ट्री की खबर की रख सकते हैं जानकारी।

मात्र '150' रुपए में 'आदिपुरुष' की टिकट

'आदिपुरुष' जब से रिलीज हुई है, विवादों में है। फिल्म के डायलॉग से लेकर VFX तक हर चीज का लोग विरोध कर रहे हैं और इसका कहीं ना कहीं नुकसान फिल्म के कलेक्शन पर पड़ता हुआ नजर आ रहा है। फिल्म की गिरती कमाई देखकर मेकर्स ने चौंकाने वाला फैसला लिया है। मेकर्स ने आदिपुरुष के 3डी वर्जन के टिकट के दाम 150 रुपए कर दिए गए हैं और अब सिनेमाघरों में ज्यादा से ज्यादा दर्शक की उम्मीद कर रहे हैं।

हनी सिंह को मिली जान से मारने की धमकी

हनी सिंह को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने जान से मारने की धमकी दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो गोल्डी बराड़ ने यो यो हनी सिंह को एक वाइस नोट भेजा है, जिसमें गैंगस्टर ने सिंगर को डेथ थ्रेट दी है। हनी सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मेरे साथ ऐसा पहली बार हुआ है, मुझे जिंदगी में लोगों ने बहुत प्यार दिया है। पहली बार ऐसा कोई थ्रेट आया है, डरा हुआ हूं।" बता दें कि गोल्डी बराड़ का नाम सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी सामने आया था।

LIVE Feed
  • Jun 22, 2023 7:51 PM

    प्रतीक चौधरी ने सुंबुल तौकीर खान के साथ ऑडियो सीरीज रिकॉर्ड की

    एक्टर प्रतीक चौधरी ने हाल ही में एक रेडियो चैनल के लिए पूर्व 'बिग बॉस 16' कंटेस्टेंट सुंबुल तौकीर खान के साथ एक ऑडियो सीरीज की शूटिंग की। 'सिंदूर की कीमत' एक्टर इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। उन्होंने 'इमली' और 'बिग बॉस' से मशहूर होने वाली सुंबुल की भी जमकर तारीफ की।

  • Jun 22, 2023 7:34 PM

    नवाजुद्दीन ने कंगना के प्रोडक्शन 'टीकू वेड्स शेरू' के प्रोमो में ऋतिक का जिक्र किया

    बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कंगना रनौत द्वारा निर्मित 'टीकू वेड्स शेरू' के प्रचार के दौरान एक्टर ऋतिक रोशन के नाम का जिक्र किया। ज्ञता हो कि एक्ट्रेस कंगना और रितिक के बीच उस समय विवाद हो गया था जब एक्ट्रेस ने एक बार रितिक के साथ अफेयर होने का दावा किया था। एक्ट्रेस कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान रितिक को मूर्ख एक्स (पूर्व) भी कहा था।

  • Jun 22, 2023 7:15 PM

    पूजा भट्ट ने तलाक के बारे में की खुलकर बात, कहा- मैं बच्चा नहीं चाहती थीं

    अभिनेत्री और फिल्म निर्माता पूजा भट्ट ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' के लेटेस्ट एपिसोड में अपनी निजी लाइफ के बारे में बात की। पूजा ने मनीष मखीजा के साथ अपने तलाक के बारे में बात की। दोनों शादी के एक दशक से अधिक समय के बाद साल 2014 में अलग हो गए थे। पूजा भट्ट ने शो में अपनी निजी जिंदगी और रिश्तों के बारे में बात करते हुए कहा, मेरी शादी को करीब 11 साल हो गए थे। फिर हमने तय किया कि कुछ ठीक नहीं है तो झूठ बोलकर क्यों जीना। मैं बच्चा नहीं चाहती थी, हालांकि मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं। लेकिन फिर, मैं बच्चे पैदा नहीं करना चाहती थी और मैं झूठ नहीं बोल सकती थी, जो भी था अच्छा था। हमने गरिमा बनाए रखी और अलग हो गए।

  • Jun 22, 2023 6:41 PM

    तमिल रैपर देव आनंद का चाकू की नोक पर अपहरण

    लोकप्रिय तमिल रैपर देव आनंद का चेन्नई-बेंगलुरु राजमार्ग पर अपहरण कर लिया गया। वो अपने घर लौट रहे थे, जब उनका अपहरण किया गया। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, परिवार ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है और जांच करने पर पता चला कि रैपर का बुधवार रात दस सदस्यीय गिरोह ने अपहरण कर लिया।

  • Jun 22, 2023 6:11 PM

    'आदिपुरुष' बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप, 'स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' का सिनेमाघरों में जलवा

    प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान अभिनीत फिल्म 'आदिपुरुष' के बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद, एनिमेटेड फिल्म 'स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' को चौथे सप्ताह में भारत में और अधिक शो मिल गए हैं। एक बयान के मुताबिक, 'स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' ने चौथे सप्ताह में सिनेमाघरों के शो बढ़ाने के साथ 50 करोड़ रुपये के क्लब में प्रवेश कर लिया है। 'आदिपुरुष' ने पहले दिन अपने हिंदी वर्जन में 37 करोड़ रुपये की कमाई की और रिलीज के बाद से छठे दिन सभी भारतीय भाषाओं में केवल 7 करोड़ रुपये की कमाई की।

  • Jun 22, 2023 5:38 PM

    जाकिर खान मैडिसन स्क्वायर गार्डन में करेंगे शो, कहा- इतने तो ख्वाब देखे ही नहीं

    स्टैंड-अप स्टार जाकिर खान मार्च 2024 में न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में प्रदर्शन करने वाले पहले भारतीय बनेंगे। उनका कहना है कि उन्होंने जो सपना देखा था, उससे कहीं अधिक सच हो रहे हैं। उनके इस साल के अंत में सिडनी ओपेरा और पैलैस थिएटर जैसे प्रतिष्ठित स्थानों पर भी प्रदर्शन करने की उम्मीद है। जाकिर ने कहा: सिडनी ओपेरा हाउस और मैडिसन स्क्वायर गार्डन.. इनके नाम लेने मात्र से ही मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इन प्रसिद्ध स्थलों ने इतिहास के कुछ महानतम कलाकारों की मेजबानी की है, और उनमें गिने जाने का अवसर प्राप्त करना एक बड़ी उपलब्धि है। इतने तो मैंने ख्वाब देखे भी नहीं, जो पूरे हो रहे हैं

  • Jun 22, 2023 5:01 PM

    'आदिपुरुष' के बचाव में आई कृति सेनन की मां गीता, कहा - भावनाओं को समझो

    फिल्म 'आदिपुरुष' की व्यापक आलोचना हो रही है, ऐसे में अभिनेत्री कृति सेनन की मां गीता सेनन इस फिल्म के समर्थन में आ गई हैं। कृति की मां ने इंस्टाग्राम पर भावनाओं को समझने के बारे में एक नोट लिखा। उन्होंने फिल्म की आलोचना करने वाले और इसके सकारात्मक पहलुओं को नजरअंदाज करने वालों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने हिंदी में लिखा: जय श्री राम। जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तेसी। इसका अर्थ है कि अच्छी सोच और ²ष्टि से देखो तो सृष्टि सुंदर दिखेगी। भगवान राम ने ही हमें सिखाया है कि शबरी के बेर में उसका प्रेम देखो, ना कि ये कि वो जूठे थे। इंसान की गलतियों को नहीं उसकी भावनाओं को समझो।

  • Jun 22, 2023 4:30 PM

    बिना शादी लिव इन रिलेशन में दूसरी बार प्रेग्नेंट हुई ये हसीना

    अर्जुन रामपाल की प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड ने भी अपना बड़ा सा बेबी बंप फ्लॉन्ट कर दिया है। कुछ समय पहले ही अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान करने के बाद अब गैब्रिएला ने अपना बड़ा सा बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपने बेहद खास तस्वीर इंस्टाग्राम पर ड्रॉप की है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही है। सामने आई इस तस्वीर में गैब्रिएला को हर तरफ से खुले ऑर्ड सेट में अपना बेयर बेबी बंप दिखाती नजर आ रही हैं।

  • Jun 22, 2023 3:50 PM

    कुलदेवता के मंदिर पहुंचे सुपरस्टार यश, नए प्रोजेक्ट के दिए संकेत

    केजीएफ चैप्टर 1 और 2 फेम पैन इंडिया सुपरस्टार यश ने बुधवार को अपने परिवार के साथ कर्नाटक के मैसूरु जिले के मंदिरों के शहर नंजनगुड में ऐतिहासिक श्रीकांतेश्वर मंदिर के दर्शन किए। सूत्रों ने बताया कि यश नये प्रोजेक्ट पर फैसला लेने से पहले कुलदेवता का आशीर्वाद लेने यहां आए थे। मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद एक्टर यश ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह बहुत जल्द नए प्रोजेक्ट के बारे में घोषणा करेंगे।

  • Jun 22, 2023 2:59 PM

    नोरा फतेही ने पतली सी डोरी पर रोकी इतनी हैवी फिगर

    Nora Fatehi Bold Photos: बॉलीवुड की सबसे सेक्सी हसीनाओं में शुमार नोरा फतेही ने ग्लैमर की दुनिया में फैशन और बोल्डनेस का नया ही बेंचमार्क सेट कर दिया है। नोरा आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक सेक्सी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं जो कि मिनटों में वायरल हो जाती हैं। अब एक बार फिर से नोरा फतेही ने अपना बेहद सेक्सी लुक फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। नोरा फतेही के इस लुक की बात करें तो हसीना इस दौरान हद से ज्यादा ग्लैमरस अंदाज में अपनी टोन्ट फिगर फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं।

  • Jun 22, 2023 2:09 PM

    विद्या बालन की फिल्म 'नीयत' का ट्रेलर आया सामने, इस बार सुलझाएंगी मर्डर मिस्ट्री

    मशहूर एक्ट्रेस विद्या बालन की आने वाली फिल्म 'नीयत' का ट्रेलर सामने आया है। विद्या बालन इस मूवी में जासूस मीरा राव के रोल में नजर आएंगी, जो एक मर्डर मिस्ट्री को सॉल्व करती देखी जाएंगी। फिल्म में विद्या बालन के अलावा राम कपूर और राहुल बोस की एक्टिंग भी देखने को मिलेगी। यह मूवी 7 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होगी।

  • Jun 22, 2023 1:37 PM

    'सत्यप्रेम की कथा' की टीम पहुंची कपिल शर्मा शो में

    कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' जल्द ही पर्दे पर दस्तक देने वाली है और इस फिल्म का प्रमोशन करने के लिए पूरी टीम इस हफ्ते पहुंचेगी 'कपिल शर्मा शो' में। यहां लगेगा हंसी का तड़का और फैंस करेंगे अपने पसंदीदा सितारों के साथ बात।

  • Jun 22, 2023 1:22 PM

    इस कंटेस्टेंट की दिखावेबाजी से हैरान हुए Bigg Boss, सबके सामने खोल दी हसीना की नौटंकी की पोल

    Bigg Boss OTT 2: ओटीटी की दुनिया का कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस OTT' शुरू हो चुका है। इस शो में 12 कंटेस्टेंट हर रोज आगे बढ़ने के लिए जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, यह शो पहले दिन से ही काफी कोन्ट्रोवर्सी बटोर रहा है और अब हाल के प्रोमों में बिग बॉस ने खुद एक कंटेस्टेंट की पोल खोलकर रख दी।

    इस कंटेस्टेंट की दिखावेबाजी से हैरान हुए Bigg Boss, सबके सामने खोल दी हसीना की नौटंकी की पोल
  • Jun 22, 2023 12:29 PM

    कंगना रनौत की फिल्म प्रमोशन के लिए ऋतिक रोशन का लिया गया नाम, वीडियो देख भड़क गए लोग!

    कंगना रनौत की एक फिल्म इस वक्त काफी ज्यादा चर्चा में है जिसका नाम टीकू वेड्स शेरू है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर लीड रोल में दिखने वाले हैं। लेकिन इस वक्त फिल्म का प्रमोशन जारी है और कुछ ऐसा हो गया है जिसके बाद कंगना रनौत ट्रोल की जा रही हैं। इस वीडियो में ऋतिक का नाम ले रहे हैं और अब वो चर्चा में है।

    कंगना रनौत की फिल्म प्रमोशन के लिए ऋतिक रोशन का लिया गया नाम, वीडियो देख भड़क गए लोग!
  • Jun 22, 2023 12:03 PM

    वरुण धवन की फिल्म 'बवाल' के नाम होगा ये खास रिकॉर्ड

    वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। लेकिन इस फिल्म को लेकर हाल ही में एक अपडेट सामने आया है। सूत्रों ने खुलासा किया है- "बवाल पहली भारतीय फिल्म होगी जिसका प्रीमियर एफिल टॉवर पर होगा। प्रीमियर में वरुण, जान्हवी, साजिद और नितेश के अलावा फिल्म प्रेमी और फ्रांसीसी प्रतिनिधि भी शामिल होंगे, जो इसे किसी भारतीय फिल्म के सबसे बड़े प्रीमियर में से एक बना देगा।"

    वरुण धवन की फिल्म 'बवाल' के नाम होगा ये खास रिकॉर्ड
  • Jun 22, 2023 11:51 AM

    'मेरी जूती करे इनसे बात'... Bigg Boss के घर में हुई भयंकर लड़ाई, बेबिका ने इस कंटेस्टेंट को कहा 'अनपढ़'

    Bigg Boss OTT 2 Fight: सुपरस्टार सलमान खान द्वारा होस्ट किया गया बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन हर गुजरते दिन के साथ और ज्यादा दिलचस्प और मनोरंजक होता जा रहा है। इस शो में अब धीरे-धीरे हर मसाला देखने को मिल रहा है। फिर वो चाहे प्यार हो, दोस्ती हो या फिर झगड़ा।

    'मेरी जूती करे इनसे बात'... Bigg Boss के घर में हुई भयंकर लड़ाई, बेबिका ने इस कंटेस्टेंट को कहा 'अनपढ़'
  • Jun 22, 2023 10:37 AM

    बेटी राहा के साथ छुट्टियों पर निकले रणबीर आलिया

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फिलहाल अपनी बच्ची राहा के साथ माता-पिता बनने के हर पल का आनंद ले रही है, वहीं हाल ही में दोनों एयरपोर्ट पर नजर आए जहां आलिया रणबीर ने साथ में पोज दिए। अपने-अपने कामों से थोड़ी राहत की सांस लेकर ये क्यूट सी फैमिली छुट्टिया मनाने के लिए दुबई जा रही है।

  • Jun 22, 2023 10:03 AM

    पढ़ाई के साथ-साथ गाना गाने में भी अव्वल हैं रवीना टंडन की बेटी राशा, वीडियो आया सामने

    रवीना टंडन की बेटी आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं और एक बार फिर से वो खबरों में आ गई हैं। खूबसूरत राशा ठडानी अपने अनोखे टैलेंट की वजह से जानी जाती हैं और एक बार फिर से उनके सिंगिंग टैलेंट ने फैंस को उनका दीवाना बना दिया है। राशा का गाना गाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।

  • Jun 22, 2023 9:37 AM

    आलिया के हॉलीवुड डेब्यू पर पापा भट्ट का आया रिएक्शन

    आलिया भट्ट 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जिसके बारे में बात करते हुए उनके पिता, महेश भट्ट ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, "जब मैं उसे गैल गैडोट और जेमी डॉर्नन जैसे इंटरनेशनल स्टार्स के साथ आलिया को खड़ा देखता हूं तो मेरा दिल गर्व से बढ़ जाता है।" महेश भट्ट ने आगे कहा, 'इस विचार से प्रभावित हुए बिना कि ये हॉलीवुड है, वहां खड़े रहना, जब अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभा की बात आती है तो आज के युवा खुद को किसी भी तरह से तुच्छ या कमतर महसूस नहीं करते हैं।'

  • Jun 22, 2023 9:26 AM

    'आदिपुरुष' की ट्रोलिंग को देख कृति सेनन की मां का आया रिएक्शन

    'आदिपुरुष' विवाद पर कृति सेनन की मां गीता सेनन ने प्रतिक्रिया दी है। बुधवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, "जय श्री राम।" पोस्ट में लिखा है, “जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी।” इसका मतलब यह है कि अगर आप किसी खास चीज को अच्छी मानसिकता से देखेंगे तो दुनिया उसे खूबसूरती से देखेगी। कृति की मां ने अपनी पोस्ट में आगे बताया, “भगवान राम ने लोगों को शबरी द्वारा उन्हें दिए गए बेर के फल में प्रेम को देखना सिखाया, न कि इस तथ्य को देखना कि यह आधा खाया हुआ है। उन्होंने अपने नोट के अंत में कहा कि किसी व्यक्ति की गलतियों को नहीं देखना चाहिए बल्कि उनकी भावनाओं को समझना चाहिए।

  • Jun 22, 2023 9:16 AM

    कार्तिक आर्यन ने कियारा के साथ किया ऐसा काम, वीडियो हुआ वायरल

    कार्तिक आर्यन और अदाकारा कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सत्यप्रेम की कथा को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी अपनी इस फिल्म के गाने को प्रमोट करने पहुंच थे। एक्टर ने गाना खत्म होने के बाद अपनी को-स्टार कियारा आडवाणी की सैंडल उठाकर उन्हें दी। इस घटना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल होने लगा।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X