इस कंटेस्टेंट की दिखावेबाजी से हैरान हुए Bigg Boss, सबके सामने खोल दी हसीना की नौटंकी की पोल

Bigg Boss OTT

Bigg Boss OTT 2: ओटीटी की दुनिया का कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस OTT' शुरू हो चुका है। इस शो में 12 कंटेस्टेंट हर रोज आगे बढ़ने के लिए जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, यह शो पहले दिन से ही काफी कोन्ट्रोवर्सी बटोर रहा है और अब हाल के प्रोमों में बिग बॉस ने खुद एक कंटेस्टेंट की पोल खोलकर रख दी।

बिग बॉस ने हटाया पर्दा

बिग बॉस ओटीटी का हाल ही में एक प्रोमो सामने आया है और इस प्रोमों में सभी घरवाले पहले तो सकपकाए हुए से नजर आते हैं लेकिन बाद में जब बिग बॉस अनाउंसमेंट करते हैं तो सब हैरान रह जाते हैं। अकांक्षा पुरी शुरू में कहती हैं कि उन्हें लगता है कि कोई कंटेस्टेंट आ रहा है लेकिन जब सभी घरवाले एक साथ बैठते हैं तो बिग बॉस अकांक्षा की ही करतूतों पर से पर्दा हटाने लग जाते हैं।

अकांक्षा को बताया नकली

इस वीडियो में बिग बॉस अकांक्षा को कहते नजर आ रहे हैं- ' वाह अकांक्षा वाह! इन चंद दिनों में आपकी फेकनेस काफी नजर आई है। बड़े-बड़े आंसू रोकर, ऐसा लगता है कि आप इसी तरह फेक रहती हैं। हमने उन्हें नाचते हुए भी देखा। यहां फेकनेस और नकलीपन के लिए कोई जगह नहीं है। इस अनाउंसमेंट के बाद अकांक्षा का चेहरा उतरा हुआ नजर आता है।

बड़ी मुश्किल से मिली एंट्री

आपको बता दें, अकांक्षा पुरी को बड़ी मुश्किल से बिग बॉस के घर में जगह मिली है। उन्हें जनता की आवाज द्वारा ठुकरा दिया था लेकिन फिर भी बिग बॉस के फैसले पर वो अंदर आईं लेकिन अंदर आने के लिए उन्हें कोई बीबी करंसी नहीं दी गई थी। अकांक्षा हाल ही में कैप्टेंसी की रेस में भी थीं लेकिन वो फलक से ये कॉम्पटीशन हार गईं और फलक घर की पहली कैप्टन बन चुकी हैं।

जाद से नजदीकियां

अकांक्षा पुरी की हाल ही में जाद हदीद के साथ भी नजदीकियां देखने को मिली हैं। इन दोनों को आए दिन एक-दूजे के काफी करीब स्पॉट किया जा रहा है और अकांक्षा की अभी हाल ही में दूसरी कंटेस्टेंट बेबिका धुर्वे से भी लड़ाई हो गई। दोनों की आपस में काफी बहस हुई है।

More from Filmibeat

Read more about: bigg boss
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X