कंगना रनौत की फिल्म प्रमोशन के लिए ऋतिक रोशन का लिया गया नाम, वीडियो देख भड़क गए लोग!

कंगना रनौत की एक फिल्म इस वक्त काफी ज्यादा चर्चा में है जिसका नाम टीकू वेड्स शेरू है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर लीड रोल में दिखने वाले हैं। लेकिन इस वक्त फिल्म का प्रमोशन जारी है और कुछ ऐसा हो गया है जिसके बाद कंगना रनौत ट्रोल की जा रही हैं।
सभी जानते हैं कि कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच क्या चलता रहता हैं लेकिन इस बाद भी फिल्म प्रमोशन के लिए जानबूझकर ऋतिक का नाम लिया गया है। जी हां, कंगना रनौत इस फिल्म की फिल्म की प्रोड्यूसर हैं और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक वीडियो पोस्ट किया है।
इस वीडियो में ऋतिक का नाम ले रहे हैं और अब वो चर्चा में हैँ नवाज ने कहा, "मेरा नाम शेरू है और लोग मुझे प्यार से... शेरू ही बुलाते हैं। मैं एक बॉलीवुड अभिनेता हूं। मैं छोटी और बड़ी सभी प्रकार की फिल्मों का एक बड़ा फिल्म निर्माता हूं। देखिए, शाहरुख, सलमान, आमिर... ऋतिक उपलब्ध नहीं थे इसलिए वह यहां नहीं हैं''
इसके बाद लोग कंगना रनौत की क्लास लगा रहे हैं। लगातार लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैँ। टीकू वेड्स शेरू फिल्म में अवनीत कौर के साथ में लीड किरदार में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को देखा जाने वाला है। वहीं इसका निर्देशन साईं कबीर कर रहे हैं और कंगना रनौत इस फिल्म के प्रड्यूसर है।
बता दें कि इस फिल्म का पहला पोस्टर तो काफी वक्त पहले ही रिलीज कर दिया जा चुका है। लेकिन रिलीज डेट काफी लंबे वक्त से अटकी हुई थी। जिसका फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार था। बता दें कि इस फिल्म को फइल्म मणिकर्णिका प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया। फिल्म 23 जून को रिलीज के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications











