..................... Bollywood Live Updates 20 November Anushka Sharma Hugs Virat Kohli munawar dating minor - Hindi Filmibeat

Bollywood Hghlights: हार के बाद अनुष्का ने विराट को संभाला, नाबालिग संग इश्क लड़ा रहे थे मुनव्वर?

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 20 November: मनोरंजन की दुनिया की हर खबर से फैंस खुद को महरूम नहीं रखना चाहते हैं और यही वजह है कि लोग इस फिल्म इंडस्ट्री में अपने पसंदीदा सितारों से जुड़े रहने के लिए इस खास लाइव को देखते हैं और आज एक बार फिर हम तैयार हैं अपने इस स्पेशल लाइव के साथ।

वर्ल्ड कप 2023 में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल में भारत की हार जहां पूरे देश के लिए भावुक पल है तो वहीं कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के ये एक व्यक्तिगत शोक का समय है। इस हार के बाद पूरी की पूरी टीम इंडिया के चेहरे पर दर्द साफ दिखाई दिया। विराट कोहली प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने तो बने लेकिन उनके चेहरे पर हार की कसक साफ दिखाई दी।

आपको बता दें कि मैच हारते के बाद जहां सभी खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया को शानदार तरीके से बधाई दी और अपनी भावनाओं को काबू में रखा तो ऐसे में विराट कोहली और रोहित शर्मा के चेहरे के भाव लाख छुपाने के बाद भी कैमरों में कैद हो ही गए। सालों की कड़ी मेहनत के बाद पूरी टीम के साथ साथ इस दो चेहरो पर सबसे ज्यादा भारी भावनाएं दिखाई दीं।

रोहित शर्मा जहां अपनी सु्र्ख आंखे लिए ड्रेसिंग रूम के लिए तेज कदमों से रवाना हो गए तो वहीं विराट कोहली भी अपना चेहरे अपने कैप से कवर किए तो कभी आंसूओं को आंखो में दबाए नजर आए। इन सबके बीच अनुष्का शर्मा के लिए भी ये काफी मुश्लिक समय है। अनुष्का शर्मा भी इस दौरान काफी परेशान और उदास दिखाई दीं। अनुष्का के साथ साथ केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी, रोहित शेट्टी की पत्नी रितिका सजदेह और रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवा सभी के आंखों में आंसू नजर आ रहे थे।

LIVE Feed
  • Nov 20, 2023 6:32 PM

    मैच के दौरान शाह रुख ने रणवीर सिंह को किया इग्नोर, दीपिका पादुकोण को लगाया गले

    शाह रुख खान समेत कई बड़े स्टार्स इंडिया वर्सेज ऑस्ट्रेलिया का विश्व कप फाइनल मैच देखने अहमदाब के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे। मैच के दौरान दीपिका पादुकोण स्टेडियम में शाह रुख खान से मिलने पहुंची। एक्ट्रेस ने सबसे पहले सुहाना खान और अबराम खान से मुलाकात की। इसके बाद शाह रुख खान उनसे मिले। मैच के दौरान दीपिका को देखकर SRK बेहद खुश हुए, उन्होंने एक्ट्रेस को गले लगाया। इस बीच नेटिजन्स का ध्यान रणवीर सिंह ने खींचा, क्योंकि शाह रुख खान, दीपिका से तो गले लगकर मिले, लेकिन रणवीर को सिर्फ हाथ हिलाकर हाय बोला और आगे बढ़ गए। अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

  • Nov 20, 2023 6:27 PM

    'द बैटमैन' स्टार रॉबर्ट के घर जल्द गूंजेंगी किलकारी, लेडी लव ने मजेदार अंदाज में दी खुशखबरी

    'ट्वाइलाइट' स्टार रॉबर्ट पैटिनसन के घर खुशियां आने वाली हैं। वह और पार्टनर सूकी वॉटरहाउस जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। सूकी प्रेगनेंट हैं। उन्होंने खुद अपनी प्रेग्नेंसी हाल ही मेक्सिको में कोरोना कैप्टिल फेस्टिवल के दौरान इसका खुलासा किया।

    'द बैटमैन' स्टार रॉबर्ट के घर जल्द गूंजेंगी किलकारी, लेडी लव ने मजेदार अंदाज में दी खुशखबरी
  • Nov 20, 2023 5:51 PM

    12 लाख की ड्रेस पहनकर ईशा अंबानी ने बच्चों की बर्थडे पार्टी में दिखाया अपना जलवा, खूबसूरती की हुई तारीफ

    देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी हमेशा ही अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। ईशा अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं। हाल ही में अपने बच्चों की बर्थडे पार्टी में ईशा अंबानी को 12 लाख की ड्रेस पहने हुए देखा गया।

    12 लाख की ड्रेस पहनकर ईशा अंबानी ने बच्चों की बर्थडे पार्टी में दिखाया अपना जलवा, खूबसूरती की हुई तारीफ
  • Nov 20, 2023 5:14 PM

    खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का ट्रेलर

    रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म एनिमल पहले दिन से ही सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के रिलीज में बस 10 दिन ही बचे हैं। ऐसे में अब फैंस इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने इसके ट्रेलर रिलीज की डेट का एलान कर दिया है। यह मूवी 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  • Nov 20, 2023 5:01 PM

    माधुरी दीक्षित को मिला ये सम्मान, खूबसूरत अंदाज में अनुराग ठाकुर ने बताई धक-धक गर्ल की बॉलीवुड जर्नी

    माधुरी दीक्षित फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें तीन दशक से अधिक का समय बीत चुका है। एक्ट्रेस का इंडियन सिनेमा में अहम योगदान रहा है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें स्पेशल अवॉर्ड से सम्मानित करने का एलान किया है। एक्ट्रेस को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में यह सम्मान दिया जाएगा।

  • Nov 20, 2023 4:51 PM

    KWK 8: करण जौहर के शो में नए गेस्ट होंगे सिद्धार्थ और वरुण, चर्चा का विषय बनेंगे सलमान खान!

    Koffee With karan 8: करण जौहर के चैट शो कॉफी विथ करण सीजन 8 में इस बार गेस्ट के तौर पर बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन नजर आएंगे। चैनल से शो का प्रोमो जारी करके जानकारी दी है। प्रोमों में देखा जा सकता है कि इस बार शो में नए नए फिल्मी दुनिया के बारें में जमकर खुलासे हो रहे हैं।

  • Nov 20, 2023 4:13 PM

    शाहरुख खान के बच्चों पर दीपिका और रणवीर ने जमकर लुटाया प्यार

    वर्ल्ड कप के दौरान के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे, जिसको फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का बहुत ही प्यारा वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों शाहरुख खान के बच्चों आर्यन खान और सुहाना खान पर प्यार लुटा रहे हैं।

  • Nov 20, 2023 3:43 PM

    चौथी बार बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ेगा टाइगर

    एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है के बाद सलमान खान के फैंस काफी उत्साहित थे। लेकिन इस वक्त सलमान खान ने टाइगर की चौथी किस्त के लिए हिंट दे दिया है। दरअसल सलमान खान और कटरीना कैफ विश्व कप 2023 के फाइनल मैच के दौरान टाइगर 3 को प्रमोट कर रहे थे और इसके लिए वो अहमदाबाद स्टूडियो पहुंचे थे।

  • Nov 20, 2023 2:46 PM

    पैरों के नीचे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी रखने पर हुआ विवाद

    ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट मिचेल मार्श की एक तस्वीर सामने आई जिसमें वो अपने पैरों को प्रतिष्ठित वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर रखकर बैठे हुए हैं। जैसे ही ये तस्वीर सामने आया बवाल मच गया और इसके एक विवादित हरकत के साथ जोड़कर देखा जा रहा है।

  • Nov 20, 2023 2:12 PM

    उर्फी ने मक्खी से बनाई बेशर्मी भरी ड्रेस

    इस बार उर्फी ने मक्खी से अपना नया लुक तैयार किया है। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी ने अपने पैंट सूट पर जहां बड़ी बड़ी मक्खी चिपकाई है तो वहीं ब्रालैस अंदाज में हसीना ने बेशर्मी की हदें पार करते हुए अपने एक ब्रेस्ट पर भी मक्खी चिपकाई है। हालांकि ये ये असली नहीं बल्कि सिलिकॉन मक्खियां हैं।

  • Nov 20, 2023 1:38 PM

    Urfi Javed का अगला आउटफिट सोचकर ही आ जाएगी घिन

    दरअसल उर्फी जावेद ने मक्खी की एक तस्वीर पोस्ट की है जो कि चर्चा का हिस्सा है। जी हां, गंदगी में भिनभिनाती मक्खियों के किस हिस्से से वो अपने कपड़े बनाती हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

  • Nov 20, 2023 1:14 PM

    शाहरुख ने भारत की हार के बाद किया ट्वीट

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वन डे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच अहमदाबाद में रविवार के दिन खेला गया, जिसका नतीजा सबके सामने है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने ट्रॉफी को अपने नाम किया। टीम इंडिया की हार ने हर किसी का दिल तोड़ दिया। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने भी टीम इंडिया की हार के बाद एक एक्स (ट्वीट) किया, जिसमें उन्होंने टीम इंडिया के प्रदर्शन पर ऐसी-ऐसी बातें लिखीं, जो रातों-रात वायरल हो गई है।

  • Nov 20, 2023 12:35 PM

    सिंगल मदर होने की सजा भुगत रही हैं Charu Asopa, दर-दर भटकने के बाद भी नहीं मिला घर तो फूट-फूटकर रोईं

    Charu Asopa Cried: मशहूर टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा और राजीव सेन का रिश्ता तब से शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है जब से वे शादी के बंधन में बंधे और अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। 2019 में उनकी शादी से लेकर 2022 में अलगाव तक, सब कुछ लोगों की नजरों में रहा है।

    सिंगल मदर होने की सजा भुगत रही हैं Charu Asopa, दर-दर भटकने के बाद भी नहीं मिला घर तो फूट-फूटकर रोईं
  • Nov 20, 2023 11:53 AM

    कैटरीना ने विराट अनुष्का की तारीफ की

    आईएएनएस से बातचीत के दौरान कैटरीना कैफ ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जमकर तारीफ की और कहा कि, "वे (विराट कोहली और अनुष्का शर्मा) एक-दूसरे के लिए बहुत अच्छे सपोर्ट हैं।" उन्होंने कहा कि जब विराट खेल रहे होते हैं तो अनुष्का के चेहरे पर जो खुशी होती है वह अविस्मरणीय है। उन्होंने आगे कहा, "यह देखना खूबसूरत है।" उन्होंने विराट को प्रेरणा बताया और कहा, 'देखिए उन्होंने किस तरह का फिटनेस स्तर हासिल किया है, उन्होंने खुद को और बेहतर बनाया है। आप उनके समर्पण और अनुशासन को देख सकते हैं।''

  • Nov 20, 2023 11:52 AM

    नेहा मर्दा ने मनाया छठ

    टेलीविजन अभिनेत्री नेहा मर्दा ने अपने पति आयुष्मान अग्रवाल और अपनी सास के साथ छठ पूजा का त्योहार मनाया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शुभ दिन की हार्दिक तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की। उन्होंने तस्वीरों को कैप्शन दिया, “धन्यवाद।” इस दिव्य शक्ति का अनुभव करने के लिए।”

  • Nov 20, 2023 10:30 AM

    ‘इन्हें क्रिकेट की क्या समझ होगी..’ अनुष्का-आथिया पर कमेंट करना हरभजन सिंह को पड़ा भारी, छिड़ा महासंग्राम

    Harbhajan Singh Comment On Anushka Sharma: टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह वर्ल्ड कप 2023 में हिंदी कमेंट्री करने के कारण विवादों में घिर गए हैं। इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच के दौरान हरभजन सिंह ने विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा और के एल राहुल की पत्नी आथिया शेट्टी को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी जो कि नेटिजंस को जरा भी पसंद नहीं आ रही है वो तुरंत हरभजन सिंह से माफी की मांग कर रहे हैं।

    ‘इन्हें क्रिकेट की क्या समझ होगी..’ अनुष्का-आथिया पर कमेंट करना हरभजन सिंह को पड़ा भारी, छिड़ा महासंग्राम
  • Nov 20, 2023 10:28 AM

    इधर Mohammed Shami वर्ल्ड कप फाइनल के लिए उतरे थे, उधर मां हो गई थीं अस्पताल में भर्ती

    Mohammed Shami Mother Hospitalised: बीता दिन भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए हैरान कर देने वाला था। जिस टीम ने एक भी मैच नहीं हारा, वो जाकर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार गई। टीम इंडिया काफी दुखी नजर आई और करोड़ों फैंस भी। इस बीच हम आपको बता रहे हैं कि फिनाले के मैच से पहल शामी की मां अस्पताल में भर्ती हो गई थीं।

    इधर Mohammed Shami वर्ल्ड कप फाइनल के लिए उतरे थे, उधर मां हो गई थीं अस्पताल में भर्ती
  • Nov 20, 2023 10:27 AM

    ऑस्ट्रेलिया से भारत की करारी हार के बीच, एक बार फिर फैंस का दिल लूट ले गए शाहरुख, वायरल हुआ वीडियो

    शाहरुख खान दिल से एक सज्जन व्यक्ति हैं और उन्होंने इसे बार-बार साबित किया है। और उन्होंने भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व कप मैच में फिर से वही किया जो अभी अहमदाबाद में हो रहा है। उन्हें आशा भोसले और जय शाह के साथ बैठे देखा गया। सुपरस्टार ने अनुभवी गायक के हाथों में एक खाली चाय का कप देखा और उन्होंने उसे वापस पेंट्री में ले जाने की पेशकश की। एक्टर ने कप खुद ही ले लिया और इतना ही नहीं, जब वे वापस आए तो उन्होंने आशा जी से पूछा कि क्या उसे किसी चीज की जरूरत है।

    ऑस्ट्रेलिया से भारत की करारी हार के बीच, एक बार फिर फैंस का दिल लूट ले गए शाहरुख, वायरल हुआ वीडियो
  • Nov 20, 2023 9:15 AM

    Bigg Boss 17: एक नाबालिग लड़की से इश्क कर बैठे थे मुनव्वर, अनुराग डोभाल के इस बयान से मचा बवाल

    Bigg Boss 17 Update: विवादित शो बिग बॉस 17 को अच्छी टीआरपी मिल रही है। कंटेस्टेंट्स अच्छा कंटेंट दे रहे हैं और सभी का मनोरंजन कर रहे हैं। ये सीजन काफी हिट साबित हुआ है। इस सीजन में हमें सिर्फ पांच हफ्तों में ढेर सारा ड्रामा देखने को मिला।

    Bigg Boss 17: एक नाबालिग लड़की से इश्क कर बैठे थे मुनव्वर, अनुराग डोभाल के इस बयान से मचा बवाल

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X