..................... Mohammed Shami Mother Anjum Ara Hospitalised hours before Ind vs Aus World Cup final - Hindi Filmibeat

इधर Mohammed Shami वर्ल्ड कप फाइनल के लिए उतरे थे, उधर मां हो गई थीं अस्पताल में भर्ती

Mohammed Shami

Mohammed Shami Mother Hospitalised: बीता दिन भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए हैरान कर देने वाला था। जिस टीम ने एक भी मैच नहीं हारा, वो जाकर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार गई। टीम इंडिया काफी दुखी नजर आई और करोड़ों फैंस भी। इस बीच हम आपको बता रहे हैं कि फिनाले के मैच से पहल शामी की मां अस्पताल में भर्ती हो गई थीं।

जी हां, मोहम्मद शामी की मां को उनके बेटे के भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व कप फाइनल में अहमदाबाद में मैदान पर उतरने से कुछ घंटे पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन घबराने की बात नहीं है क्योंकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, शामी की मां अंजुम आरा की हालत बाद में स्थिर हो गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो अंजुम आरा को रविवार सुबह बुखार आया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बाद में रिपोर्टों में कहा गया कि वह किसी भी खतरे से बाहर हैं।

शामी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप फाइनल में हिस्सा लेने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के साथ अहमदाबाद पहुंचे थे। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि क्रिकेटर को अपनी मां की खराब सेहत के बारे में पता था या नहीं। शामी पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में थे। कप के पहले चार मैचों में नहीं खेलने के बावजूद, शामी ने केवल सात मैचों में 22 विकेट लेकर टॉप बॉलर बन गए थे। टूर्नामेंट में अपने रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन के साथ, शामी ने अपोजिट टीम को पानी पिलाया है।

मैच शुरू होने से कुछ घंटे पहले, समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने अंजुम आरा का एक वीडियो साझा किया था जिसमें वह शमी और टीम इंडिया को फाइनल से पहले शुभकामनाएं दे रही थीं। अंजुम आरा ने अपने संक्षिप्त संदेश में कहा, "मैं चाहती हूं कि वे विश्व कप जीतें और देश में खुशी लाएं।"

टीम इंडिया पूरे विश्व कप के दौरान जबरदस्त फॉर्म में रही है, ग्रुप स्टेज तक अपराजित रही और फिर सेमीफाइनल में मजबूत न्यूजीलैंड टीम को हराया। इस प्रदर्शन के साथ भारत 16 साल में पहली अपराजित टीम के रूप में फाइनल में पहुंच था। लेकिन फाइनल में पहुंच कर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से छह विकटों से हार गई। ऑस्ट्रेलिया की टूर्नामेंट में ख़राब शुरुआत रही और वह अपने पहले दो गेम हार गया। पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम ने लगातार आठ गेम जीतकर वापसी की थी।

Read more about: mohammed shami
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X