‘इन्हें क्रिकेट की क्या समझ होगी..’ अनुष्का-आथिया पर कमेंट करना हरभजन सिंह को पड़ा भारी, छिड़ा महासंग्राम

Anushka Sharma

Harbhajan Singh Comment On Anushka Sharma: टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह वर्ल्ड कप 2023 में हिंदी कमेंट्री करने के कारण विवादों में घिर गए हैं। इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच के दौरान हरभजन सिंह ने विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा और के एल राहुल की पत्नी आथिया शेट्टी को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी जो कि नेटिजंस को जरा भी पसंद नहीं आ रही है वो तुरंत हरभजन सिंह से माफी की मांग कर रहे हैं।

वर्ल्ड कप को देखने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे, जिसमें अनुष्का शर्मा और अथिया शेट्टी भी शामिल रहीं। दोनों अपने-अपने पति विराट कोहली और केएल राहुल को सपोर्ट करने पहुंचीं। मैच के दौरान जब कैमरा अनुष्का और अथिया पर घूमा, तो दोनों आपस में बातें करते हुए दिखाई दीं। इस दौरान हरभजन सिंह ने कहा, "और मैं यह सोच रहा था की बात क्रिकेट की हो रही है या फिल्मों की। क्योंकि क्रिकेट के बारे में तो जानता नहीं कितनी समझ होगी।"

हरभजन सिंह के इस बयान को लेकर यूजर्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया है। एक फैन ने उनका वीडियो शेयर करते हुए कमेंट किया, 'हरभजन सिंह आपका क्या मतलब है कि महिलाएं क्रिकेट समझती हैं या नहीं? कृपया तुरंत माफी मांगें।'

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बता दें कि टीम इंडिया को चीयर करने के लिए शाहरुख खान, गौरी खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, आयुष्मान खुराना, सुहाना खान, आर्यन खान, अबराम खान, शनाया कपूर समेत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। उनके साथ इस दौरान अमित शाह भी नजर आए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X