..................... Bollywood Live Updates 20 June FIR against Taarak Mehta producer adipurush director new claim - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: तारक मेहता के निर्माता के खिलाफ FIR, आदिपुरुष के डायरेक्टर का नया पैंतरा

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 20 June: मनोरंजन जगत में आए दिन कोई ना कोई खबर चर्चा का विषय जरूर बनी रहती है। अगर आप भी अपने आपको इस दुनिया से रूबरू रखना चाहते हैं तो बने रहिए हमारे इस खास लाइव के साथ। यहां आपको बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन की दुनिया तक हर खबर मिलेगी।

मशहूर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर असित मोदी और उनके साथ दो अन्य लोग शो के ऑपरेशन हेड सोहेर रमानी और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जतिन बजाज के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इन तीनों के ऊपर यौन शोषण का आरोप लगाया गया है। पिछले महीने ही एक्ट्रेस ने इन तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और 509 के तहत FIR की गई है। दूसरी तरफ असित मोदी इन सभी आरोपों से इनकार कर रहे हैं और एक्ट्रेस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।

ओम राउत के निर्देशन में बनी 'आदिपुरुष' को लोगों द्वारा काफी ट्रोल किया जा रहा है। इस फिल्म के डायलॉग से लेकर VFX तक हर चीज की आलोचना हो रही है। अब इस पर ओम राउत ने अपना रिएक्शन दिया है। ओम राउत ने कहा कि रामायण को समझ पाना असंभव है और जो लोग दावा करते हैं उन्होंने इसे समझ लिया है, वो या तो बेवकूफ हैं या तो फिर झूठे। आपको बता दें,'आदिपुरुष' को लेकर हर ओर काफी बवाल मचा हुआ है और नेपाल में तो भारतीय फिल्मों को बैन करने की मांग उठ रही है।

LIVE Feed
  • Jun 20, 2023 8:27 PM

    बिग बॉस ओटीटी 2: पुनीत सुपरस्टार ने एमसी स्टेन को कहा 'कीड़ा मकौड़ा'

    कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' से पहले ही दिन बाहर होने वाले कंटेस्टेंट पुनीत सुपरस्टार ने 'बिग बॉस 16' के विनर एमसी स्टेन पर निशाना साधा। पुनीत ने अपने इंस्टाग्राम पर शो और ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड के पैनलिस्ट एमसी स्टैन को लेकर अपनी भड़ास निकाली। वीडियो में पुनीत ने हिंदी में कहा, बिग बॉस गया भट्टी में, मुझे किसी की जरूरत नहीं है, पुनीत सुपरस्टार था, है और आगे भी रहेगा। मैं ये बताना चाहता हूं कि एमसी स्टेन कीड़ा-मकौड़ा है, मुझे ललकारता है, मेरी कॉमेडी के खिलाफ बोलता है। मैं लाइव आकर सबकी पोल खोलूंगा, मैं सबको एक-एक करके बैंड बजाने वाला हूं।

  • Jun 20, 2023 7:19 PM

    अली फजल ने 'कंधार' के लिए सीखी डर्ट बाइकिंग

    कंधार' में काहिल की भूमिका निभाने वाले एक्टर अली फजल ने शूटिंग के दौरान अपने किरदार के लिए नए स्किल को सीखने में काफी मेहनत की। अली ने कहा: डर्ट बाइकिंग मेरे जीवन का पैशन बन गया है, वैसे मैं शहरों की व्यस्त सड़कों पर रोजाना बाइक चलाने से बचता हूं। लेकिन आप जानते हैं कि आप कभी भी उतने अच्छे नहीं होंगे जितना आप बनना चाहते हैं, खास कर तब, जब आप 'कंधार' जैसी फिल्म पर ऐसी अद्भुत स्टंट टीम के साथ काम कर रहे हों, जहां सब कुछ पूरी तरह से अत्याधुनिक हो। स्टंट में एक बहुत ही साधारण बाइक थी, जानबूझकर बहुत ही कम कीमत वाली केटीएम बाइक को चुना गया था।

  • Jun 20, 2023 6:37 PM

    पोती होने पर खुशी जाहिर करते हुए बोले चिरंजीवी, घर में खुशियों की बरसात हुई

    साउथ सुपरस्टार राम चरण और उपासना कोनिडेला ने बेबी गर्ल के जन्म का स्वागत किया है। परिवार के सदस्य, खास तौर से मेगास्टार चिरंजीवी सातवें आसमान पर हैं। इस खुशी के मौके पर चिरंजीवी सुबह-सुबह राम, उपासना और बच्ची से मिलने अस्पताल पहुंचे। वहीं उन्होंने अपनी खुशी ट्विटर पर भी जाहिर की। उन्होंने ट्वीट किया, नन्हीं परी का स्वागत है और आपने हमारे जीवन में खुशियां बिखेर दी हैं। आपके आगमन से फैमिली में खुशियों की बरसात है, आपने राम चरण और उपासना को धन्य कर दिया है। मैं और आपकी दादी गर्व महसूस कर रहे हैं।

  • Jun 20, 2023 6:11 PM

    ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा के साथ दो प्रोजेक्ट में काम करेंगे राघव जुयाल

    एक्टर राघव जुयाल ऑस्कर विजेता निर्माता गुनीत मोंगा कपूर के साथ दो प्रोजेक्ट पर काम करेंगे, जिसमें एक का टाइटल 'ग्यारह ग्यारह' है, जबकि दूसरा टाइटल अभी फाइनल नहीं हुआ है। सिख एंटरटेनमेंट के साथ उनकी पहली फिल्म 'ग्यारह ग्यारह' है और दूसरी एक अनटाइटल्ड फिल्म है। दोनों ही प्रोजेक्ट्स में वह लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे। राघव का कहना है कि गुनीत मैम के साथ काम करना न सिर्फ गर्व की बात है बल्कि मजेदार भी है। राघव ने बताया कि गुनीत मैम बेहद प्यारी हैं। वह इंडस्ट्री के उन कुछ लोगों में से एक हैं, जिन्होंने व्यक्तिगत रूप से मेरी मदद की।

  • Jun 20, 2023 5:35 PM

    सलमान खान से मिलने को लेकर छलका हसीना का दर्द- मेरी हालत खराब कर दी...

    सलमान खान के होम प्रोडक्शन 'दबंग 3' में काम कर चुकीं अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हेमा शर्मा उर्फ​​विरल भाभी ने हैरान करने वाला दावा किया है। उनका कहना है कि 2019 में जब वह सलमान खान से मिलने और तस्वीर खिंचवाने के लिए पहुंचीं तो उनके सुरक्षा अधिकारियों ने उनके साथ बदसलूकी की। उस घटना को याद करते हुए अभिनेत्री ने कहा, "मैं वास्तव में 'दबंग 3' में काम करना चाहती थी और मैंने उस फिल्म में काम करने की अपनी क्षमता के अनुसार सब कुछ किया क्योंकि मैं सलमान खान सर से मिलना चाहती थी। इसलिए मैं बहुत खुश थी और इस मौके के लिए भगवान की शुक्रगुजार हूं।"

  • Jun 20, 2023 5:20 PM

    अनुष्का सेन रात होते ही ढाया कहर

    अनुष्का सेन ने सोच लिया है कि वो कोई भी दिन खाली नहीं जाने देंगी और यही कारण है कि वो लगातार बोल्ड तस्वीरें साझा करती हैं। इस वक्त भी उन्होने कुछ ऐसा ही किया है। ना घर, ना ही बालकनी.. बल्कि इस बार अनुष्का सेन रात को किसी पार्क में बोल्ड हो गई हैं। ब्रालेस होकर आधी से भी कम ड्रेस पहने अनुष्का सेन अक्सर की तरह हॉट लग रहीं हैं।

    अनुष्का सेन रात होते ही ढाया कहर
  • Jun 20, 2023 4:50 PM

    पूनम पांडे ने फिर ढाया कहर, वीडियो वायरल

    पूनम पांडे ने हॉटनेस और बोल्डनेस का जो बेंचमार्क सेट किया है उस जगह तक पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं है। इस वक्त उनका एक वीडियो फिर से सामने आया है जो कि उन्होने खुद ही साझा किया है। इस वीडियो में सिर्फ अधूरी ब्रा पहने पूनम पांडे ने ऐसा कहर ढाया है कि लोग इस वीडियो से निगाह नहीं हटा पा रहे हैं।

    पूनम पांडे ने फिर ढाया कहर, वीडियो वायरल
  • Jun 20, 2023 3:07 PM

    'भगवान नहीं हैं हनुमान', मनोज मुंतशिर का विवादित बयान

    ''हनुमान जी भगवान नहीं हैं, भक्त हैं। हमने उनको बाद में भगवान बनाया क्योंकि उनकी भक्ति में वो ताकत थी। हनुमान जी, श्रीराम की तरह दार्शनिक बातें नहीं करते हैं।'' इसके बाद मनोज मुंतशिर को काफी बुरा भला कहा जा रहा है और ऐसे कमेंट्स की बाढ़ आ गई है जो कि उनको खरी खोटी सुना रहे हैं।

    'भगवान नहीं हैं हनुमान', मनोज मुंतशिर का विवादित बयान
  • Jun 20, 2023 2:32 PM

    Bigg Boss OTT: 'फुकरा इंसान' ने टीवी एक्टर को कहा 'मंदबुद्धि का जानवर', लाइव शो में सबके सामने कर दी बेइज्जती

    इस रिएलिटी शो में नॉमिनेशन एक बड़ा हिस्सा है और पहला सेशन बिग बॉस ओटीटी 2 में हुआ। अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान ने टीवी एक्टर अविनाश सचदेव पर निशाना साधा और कुछ भद्दी बातें भी कहीं। फुकरा इंसान ने नॉमिनेट करते हुए अविनाश को 'मंद बुद्धि का जानवर' कहा। उन्होंने आगे कहा कि अविनाश को लगता है कि आवाज उठाने से हर कोई उनकी बात सुनेगा। उन्होंने जाद हदीद पर 'मुफ्त वाईफाई' कमेंट के बारे में भी बात की। उन्होंने अविनाश पर बिना यह जाने की बातचीत क्या थी, जाद हदीद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने अभिषेक को 'ज्ञानी बाबा' तक कह डाला। अभिषेक ने कहा कि उन्होंने घर में सभी से बात करने और एक रिलेशन बनाए रखने की कोशिश की है।

    Bigg Boss OTT: 'फुकरा इंसान' ने टीवी एक्टर को कहा 'मंदबुद्धि का जानवर', लाइव शो में सबके सामने कर दी बेइज्जती
  • Jun 20, 2023 1:51 PM

    TMKOC: नहीं थम रही 'तारक मेहता' के प्रोड्यूसर की मुश्किलें, पुलिस ने दर्ज की FIR अब होगी गिरफ्तारी?

    Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पिछले कुछ महीनों में, टेलीविजन पर सबसे लोकप्रिय और सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक, तारक मेहता का उल्टा चश्मा कई कारणों से सुर्खियां बटोर रहा है। कई पूर्व एक्टर्स ने सामने आकर शो में काम करने के दौरान अपने अनुभवों के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया।

    TMKOC: नहीं थम रही 'तारक मेहता' के प्रोड्यूसर की मुश्किलें, पुलिस ने दर्ज की FIR अब होगी गिरफ्तारी?
  • Jun 20, 2023 1:28 PM

    अपने पापा की दूसरी शादी करवाकर ही मानी ये एक्ट्रेस, अब सौतेली मां और बहन के साथ किया ऐसा काम

    Sumbul Touqeer New Mother: सुम्बुल तौकीर और उनके पिता को बधाई संदेश भेजने का समय आ गया है क्योंकि उन्होंने अपने परिवार में एक नए सदस्य का स्वागत किया है। 'इमली' फेम एक्ट्रेस के पिता तौकीर हसन खान ने मुंबई में एक छोटे से फंक्शन में निलोफर से निकाह कर लिया है। तौकीर और निलोफर ने अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में अपने रिश्ते को नया नाम दिया।

    अपने पापा की दूसरी शादी करवाकर ही मानी ये एक्ट्रेस, अब सौतेली मां और बहन के साथ किया ऐसा काम
  • Jun 20, 2023 12:59 PM

    बंद हो आदिपुरुष की स्क्रीनिंग, ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

    ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे अनुरोध किया कि "फिल्म की स्क्रीनिंग बंद करें और भविष्य में सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफार्मों में #Adipurush स्क्रीनिंग पर तुरंत प्रतिबंध लगाने का आदेश दें। उनके पत्र में लिखा है, "हमें निर्देशक ओम राउत, संवाद लेखक मनोज मंतशिर शुक्ला और फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ एफआईआर की जरूरत है।"

  • Jun 20, 2023 12:48 PM

    आदिपुरुष मेकर्स ने काठमांडू के मेयर को माफी पत्र लिखा

    ओम राउत के आदिपुरुष को नेपाल में सीता की जन्मभूमि के गलत संदर्भ के संबंध में एक डायलॉग के कारण प्रतिबंधित कर दिए जाने के बाद, निर्माताओं ने अब काठमांडू के मेयर को माफी पत्र लिखा है और प्रतिबंध हटाने का अनुरोध किया है। पत्र के एक हिस्से में कहा गया है, 'अगर हमने किसी भी तरह से नेपाल के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है तो हम माफी मांगना चाहते हैं।'

  • Jun 20, 2023 12:30 PM

    राम चरण को बधाई देने के लिए अस्पताल के बाहर लगी फैंस की भीड़

    साउथ इंडियन सिनेमा के मशहूर एक्टर और चिरंजीवी के बेटे राम चरण आज खुद एक पिता बन गए हैं। राम चरण की पत्नी ने उपासना ने शादी पूरे 11 साल बाद पहले बच्चे को जन्म दिया है। दोनों आज एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं। इस मौके पर राम चरण के फैंस अपोलो अस्पताल के बाहर भीड़ लगाकर खड़े हुए हैं। वो भी एक्टर की इस खुशी में खुद को शामिल करना चाहते हैं।

  • Jun 20, 2023 12:17 PM

    'आदिपुरुष' पर बढ़ता विवाद देख मनोज मुंतसिर को मिली पुलिस सुरक्षा

    'आदिपुरुष' को हर जगह ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। फिल्म के स्क्रिप्ट राइटर मनोज मुंतसिर को भी लोग खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं इस बीच मनोज ने अपने लिए सुरक्षा की मांग की है। मनोज मुंतशिर लिखते हैं, जैसा कि आदिपुरुष संवादों के लिए गंभीर प्रतिक्रिया देख रहे हैं, उन्हें पुलिस से सुरक्षा मिली है। खबर है कि मनोज मुंतशिर ने दावा किया कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है और इसलिए उन्होंने पुलिस सुरक्षा की गुहार लगाई थी।

    'आदिपुरुष' पर बढ़ता विवाद देख मनोज मुंतसिर को मिली पुलिस सुरक्षा
  • Jun 20, 2023 11:58 AM

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का टीजर आया सामने, एक-दूजे के प्यार में डूबे दिखे आलिया रणवीर

    करण जौहर की मच अवेटेड फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का टीजर सामने आ चुका है। इस टीजर में आलिया और रणवीर काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। एक सीन में दोनों को लवमेकिंग करते हुए भी देखा गया। यह फिल्म एक फैमिली ड्रामा भी है, जिसमें परिवार के मूल्यों को भी ध्यान में रखा गया है। आलिया और रणवीर के अलावा इस फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी नजर आने वाली हैं।

  • Jun 20, 2023 11:24 AM

    बिग बॉस से बाहर निकलते ही Puneet Superstar ने दी MC Stan को गालियां, कहा- 'तू कीड़े मकोडे़...'

    Puneet Superstar Rant: कॉमेडियन पुनीत सुपरस्टार ने बिग बॉस ओटीटी 2 हाउस से लौटने के बाद कई वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। घर के अंदर उनके अनियंत्रित व्यवहार के लिए शो के प्रीमियर के 12 घंटे से भी कम समय में उन्हें घर से निकाल दिया गया। अब बाहर आकर उन्होंने कई लोगों पर निशाना साधा है।

    बिग बॉस से बाहर निकलते ही Puneet Superstar ने दी MC Stan को गालियां, कहा- 'तू कीड़े मकोडे़...'
  • Jun 20, 2023 10:45 AM

    टीवी के इस हिट एक्टर के आए बुरे दिन, कथित पत्नी ने लगाए ऐसे संगीन आरोप कि जाना पड़ सकता है जेल

    Cezanne Khan Case: एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी की' से घर-घर अपनी पहचान बनाने वाले अनुराग बासु यानी सिजेन खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं और इस बार वो कानूनी पचड़ों की वजह से चर्चा में आए हैं। उनके ऊपर उनकी कथित पत्नी ने कई तरह के आरोप लगाए हैं।

    टीवी के इस हिट एक्टर के आए बुरे दिन, कथित पत्नी ने लगाए ऐसे संगीन आरोप कि जाना पड़ सकता है जेल
  • Jun 20, 2023 10:24 AM

    Adipurush Box Office Day 4 Collection: सोमवार को औंधे मुंह गिरी प्रभास की फिल्म

    आदिपुरुष ने यहां अपने पहले वीकेंड तक बॉक्स ऑफिस पर राज किया, वहीं पहले सोमवार से फिल्म औंधे मुंह गिरती दिखी है। चौथे दिन आदिपुरुष हिंदी ने 9 करोड़ तक की कमाई की है। इससे पहले रविवार को फिल्म का कलेक्शन 38 करोड़ का था। चार दिनों में फिल्म ने कुल 122-123 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

  • Jun 20, 2023 10:21 AM

    मधु मंटेना ने अपने नाम के आगे जोड़ा पत्नी का सरनेम

    नीना गुप्ता के कभी दामाद रह चुके मधु मंटेना ने हाल ही में दूसरी शादी कर ली है। मधु मंटेना 11 जून को मुंबई में एक निजी फंक्शन में योग इंस्ट्रक्टर इरा त्रिवेदी के साथ शादी के बंधन में बंध गए। आपको बता दें कि इरा मधु से पूरे 10 साल छोटी हैं और अब मधु ने एक ऐसा काम किया है, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है। निर्माता ने अपने नाम के आगे वाइफ का सरनेम जोड़ा है और अब उन्होंने सोशल प्राइफल पर Madhu Mantena Trivedi लिख लिया है।

    मधु मंटेना ने अपने नाम के आगे जोड़ा पत्नी का सरनेम
  • Jun 20, 2023 10:19 AM

    ऑटो रिक्शा से जिम पहुंची श्रद्धा कपूर

    दरअसल श्रद्धा कपूर का एक वीडियो सामने आया है और इसमें वो ऑटो रिक्शा से उतरती हुईं नजर आ रही हैं। पता चला है कि श्रद्धा कपूर इस दौरान जिम पहुंची थीं और उन्होने ऑटो का सहारा लिया था। हालांकि वो अकेली नहीं थीं और उनके साथ शेयरिंग में कोई बैठा हुआ था। रिक्शे से उतरने के बाद श्रद्धा कपूर जिम के अंदर चली गईँ।

    ऑटो रिक्शा से जिम पहुंची श्रद्धा कपूर
  • Jun 20, 2023 9:36 AM

    Bigg Boss OTT: हैंडमस हंक को देखते ही ऐसी पिघलीं मनीषा रानी, जबरन बाहों में भरकर किया प्यार का इजहार

    Bigg Boss OTT 2 Update: बिग बॉस OTT की शुरुआत हो चुकी है। इस बार इस कॉन्ट्रोवर्शियल शो का हिस्सा कई नामी चेहरे बने हैं और उनमें से ज्यादातर सोशल मीडिया स्टार हैं। बिग बॉस OTT 2 शुरू से ही खबरों में बना हुआ है और उसकी वजह है कॉन्ट्रोवर्सी। शो शुरु हुए कुछ घंटे ही हुए थे कि पहला एविक्शन हो गया। अब इस शो में प्यार के फूल खिलते हुए नजर आ रहे हैं।

    Bigg Boss OTT: हैंडमस हंक को देखते ही ऐसी पिघलीं मनीषा रानी, जबरन बाहों में भरकर किया प्यार का इजहार
  • Jun 20, 2023 9:09 AM

    राम चरण के घर में 11 साल बाद गूंजी किलकारी, चिरंजीवी बने दादा तो फैंस में दौड़ी खुशी की लहर

    Ram Charan Wife Delivery: साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर और RRR के राम चरण और पत्नी उपासना कामिनेनी ने मंगलवार, 20 जून को एक बच्ची का स्वागत किया। कई समाचार रिपोर्टों के अनुसार, 33 वर्षीय उपासना ने मंगलवार सुबह हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में अपनी बेटी को जन्म दिया।

    राम चरण के घर में 11 साल बाद गूंजी किलकारी, चिरंजीवी बने दादा तो फैंस में दौड़ी खुशी की लहर

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X