Bigg Boss OTT: हैंडमस हंक को देखते ही ऐसी पिघलीं मनीषा रानी, जबरन बाहों में भरकर किया प्यार का इजहार

Bigg Boss OTT 2 Update: बिग बॉस OTT की शुरुआत हो चुकी है। इस बार इस कॉन्ट्रोवर्शियल शो का हिस्सा कई नामी चेहरे बने हैं और उनमें से ज्यादातर सोशल मीडिया स्टार हैं। बिग बॉस OTT 2 शुरू से ही खबरों में बना हुआ है और उसकी वजह है कॉन्ट्रोवर्सी। शो शुरु हुए कुछ घंटे ही हुए थे कि पहला एविक्शन हो गया। अब इस शो में प्यार के फूल खिलते हुए नजर आ रहे हैं।
मनीषा का वीडियो आया सामने
बिग बॉस OTT 2 में इस वक्त सोशल मीडिया स्टार मनीषा रानी छाई हुई हैं। वो लगातार लेबनॉन के मॉडल जाद हदीद के सात फ्लर्ट कर रही हैं और हाल ही में उनका एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग एक बार तो हैरान ही रह गए। मनीषा रानी जब से आई हैं, लोगों को नजरों में बनी हुई हैं और अब उनके हालिया वीडियो ने एक बार फिरसे उन्हें चर्चा का विषय बना दिया है।
जाद को बाहों में भरा
मनीषा रानी का बिग बॉस के घर से जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो कैट वॉक करती हुई आती हैं और जाद को अपनी बाहों में भर लेती हैं। मनीषा कहती है कि इसने कहा था कि इसे ऑरेन्ज पसंद है और आज हम ऑरेन्ज बनकर आ गए। जाद मनीषा की तारीफ करते हुए कहते हैं कि वो एक अच्छी परफॉर्मर हैं। फिर मनीषा रानी कहती हैं कि वो लड़की अकांक्षा पुरी उसे वो पूरी अटेंशन दे रहा है और इस वजह से उसे टेंशन हो रहा है।
जाद हदीद का लव कनेक्शन
आपको बता दें, जाद हदीद का अबतक का रिपोर्ट कार्ड इतना अच्छा नहीं रहा है, क्योंकि जाद को घर में मौजूद कई लड़कियों के साथ फ्लर्ट करते हुए देखा गया था। सबसे पहले तो उन्होंने जिया शंकर की तारीफों के पुल बांधे और कहा कि वो उन्हें पसंद करते हैं लेकिन बाद में अकांक्षा पुरी की एंट्री होने के बाद जाद का सार फोकस अकांक्षा पुरी की तरफ चला गया। लेकिन मनीषा शुरू से ही जाद से काफी ज्यादा अट्रैक्ट हैं और कई बार सबके सामने अपने प्यार का इजहार कर चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications