Bollywood Highlights: अब कंगना के करियर को माधवन का सहारा, कैटरीना ने की विराट कोहली की तारीफ

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 19 November: मनोरंजन जगत में आए दिन हलचल मची ही रहती है। एक्टर और एक्ट्रेस की दुनिया में क्या चल रहा है, इसकी जानकारी उनके फैंस हमेशा रखना चाहते हैं। अगर आप भी खुद को मनोरंजन की दुनिया से रूबरू रखना चाहते हैं तो हाजिर आपके लिए एक खास लाइव जिसमें मिलेगी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड की हर खबर।

कंगना एक बार फिर अभिनेता आर माधवन के साथ काम करने वाली हैं। कंगना एक आगामी अखिल भारतीय मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म के लिए आर माधवन के साथ फिर से जुड़ने के लिए तैयार हैं। इसकी जानकारी खुद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर साझा की है। कंगना ने एक तस्वीर साझा की और लिखा, "आज चेन्नई में हमने अपनी नई फिल्म एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर की शूटिंग शुरू की। अन्य विवरण जल्द ही आ रहे हैं। फिलहाल इस बेहद असामान्य और रोमांचक स्क्रिप्ट के लिए आपके सभी समर्थन और आशीर्वाद की जरूरत है।"

कैटरीना कैफ ने शनिवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस के लिए आस्क मी सेशन रखा। इस दौरान एक फैन ने कैटरीना कैफ से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर सवाल पूछा। कटरीना ने इंस्टा स्टोरी के जरिए विराट कोहली की फोटो शेयर करते हुए लिखा है- ''विराट कोहली एक सुपरस्टार हैं, एक इंस्प्रेशन हैं और सबसे खास बात ये है कि वह एक बहुत अच्छे पड़ोसी भी हैं।''

LIVE Feed
  • Nov 19, 2023 8:09 PM

    वर्ल्ड कप मैच में जोश से भरे रणवीर-दीपिका

    बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह आज इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का फाइनल मुकाबला देखने के लिए स्टेडियम में नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ दीपिका की बहन अनीशा पादुकोण को भी मैच का आनंद लेते हुए देखा गया। दोनों सितारे और अनीशा टीम इंडिया को चीयर करने के लिए ब्लू जर्सी पहने हुए नजर आए।

  • Nov 19, 2023 7:22 PM

    ब्लीडिंग ब्लू बनी पूनम पांडे, ऐसे कर रही हैं टीम इंडिया को सपोर्ट

    कभी भारत की वर्ल्ड कप जीत पर स्ट्रिप टीज करने का ऐलान करने वाली पूनम पांडे इस बार भी काफी एक्साइडेट दिखाई दे रही हैं। पूनम ने इस बार कम कपड़ों में फोटोशूट कराया है। इस दौान हसीना टीम इंडिया की शर्ट और शॉर्ट्स पहने दिखाई दे रही हैं। पूनम पांडे ने अपनी ये तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "#ऑनपब्लिकडिमांड ब्लीडिंग ब्लू... आश्चर्य की प्रतीक्षा है! अगर भारत विश्व कप 2023 जीत गया तो क्या होगा? इस बार क्या योजना है?? 🇮🇳 #एक्साइटमेंटओवरलोड"

  • Nov 19, 2023 6:36 PM

    कप लाएंगे.. वर्ल्ड कप का सबसे ज्यादा वायरल सॉन्ग

    देश दुनिया में हर किसी की नजरें गुजरात के अहमदाबाद में हो रहे भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप 2023 पर थमी हुई हैं। हर कोई टीम इंडिया का अपने ही तरीके से सपोर्ट और उत्साह बढ़ा रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर वर्ल्ड कप सॉन्ग आग की तरह वायरल हो गया है। गाने का टाइटल है "कप लगाएंगे"।

  • Nov 19, 2023 5:50 PM

    'एनिमल' का लेटेस्ट गाना 'अर्जन वैली' हुआ रिलीज, रणबीर कपूर का दिखा खूंखार किरदार

    रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' के निर्माताओं ने इसका लेटेस्ट ट्रैक 'अर्जन वैली' जारी किया है। भूपिंदर बब्बल द्वारा गाया गया यह ट्रैक एक पंजाबी गैंगस्टा-पॉप ट्रैक है, जो वास्तव में उनके कैरेक्टर को दिखाता है। ट्रैक बहुत ही सुखद है और इसमें हिप-हॉप से प्रेरित ग्रूव और रिदम हैं, जबकि मेलोडी पंजाबी पॉप से भरपूर है। गाने में स्वैग भी है, लेकिन इसका साउंड जो यह दर्शाता है, उसके विपरीत चलता है, जो एक बहुत ही पूरक विरोधाभास है।

  • Nov 19, 2023 5:15 PM

    वर्ल्ड कप के लिए भूखी प्यासी सीमा हैदर कर रही है सजदे

    सीमा हैदर पूरी तरह से भारतीय रंग और परंपराओं में डल चुकी हैं। ऐसे में अब सीमा वर्ल्ड कप में भी खुलकर भारत को सपोर्ट कर रही हैं। सिर्फ सपोर्ट ही नहीं सीमा हैदर भगवान से दुआ भी मांग रही है और व्रत भी कर रही हैं।

  • Nov 19, 2023 4:41 PM

    विराट कोहली के फैन हुए सलमान खान, बांधे तारीफों के पुल

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की तारीफ की है और कहा है कि जिस तरह से भारतीय टीम खेल रही है, उसके वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में हारने की शायद ही कोई संभावना है। विराट कोहली की तारीफ करते हुए सलमान ने कहा, "विराट कोहली का डेडीकेशन और पैशन है। डेडीकेशन और कड़ी मेहनत के बिना इस मुकाम तक पहुंचना संभव नहीं है, खासकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ना, जिसे असंभव माना जाता है।"

  • Nov 19, 2023 4:24 PM

    सोफे पर वायरल MMS गर्ल ने करवाया ऐसा फोटोशूट

    इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड तस्वीरों के साथ छा जाने वालीं निशा गुरगैन इस वक्त चर्चा में हैं। उनकी कुछ तस्वीरें सामने आ रहीं हैं जिसमें निशा सोफे पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। काफी हॉट अंदाज में वो लेटकर पोज दे रहीं हैं..

    सोफे पर वायरल MMS गर्ल ने करवाया ऐसा फोटोशूट
  • Nov 19, 2023 3:42 PM

    सांपों के साथ वायरल हुईं शनाया कपूर की तस्वीरें

    कई तस्वीरों में शनाया कपूर डरती हुईं भी नजर आ रही हैं। हालांकि उन्होने पोज देने के लिए ऐसा किया। सांपों के अलावा शनाया कपूर ने पप्पी के साथ भी पोज दिए हैं। जैसे ही उनकी तस्वीरें सामने आईं लोगों के कमेंट्स भी सामने आ रहे हैं।

  • Nov 19, 2023 3:03 PM

    Avneet Kaur ने ऐसे लुक से फिर बढ़ाया पारा

    इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अवनीत कौर काफी कमाल की लग रही हैं। अवनीत ने इस दौरान ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थी। हर तऱफ से बंद इस ड्रेस को सामने से खोला गया था और अवनीत कौर अपने क्लीवेज फ्लॉन्ट करती हुईं नजर आईं थीं।

  • Nov 19, 2023 1:47 PM

    धूम के निर्देशक संजय गढ़वी का निधन

    जॉन अब्राहम और अभिषक बच्चन की धमाकेदार फिल्म धूम के निर्देशक को लेकर एक बुरी खबर आ रही है। धूम और धूम 2 के निर्देशक संजय गढ़वी अब हमारे बीच नहीं रहे। खबर है कि मॉर्निंग वॉक के दौरान उनको हार्ट अटैक आया और निधन हो गया।

  • Nov 19, 2023 1:12 PM

    Bigg Boss चोरी-छिपे विक्की अंकिता को दे रहे थे स्पेशल सर्विसेज, विक्की की एक गलती से फूटा भांडा

    Bigg Boss 17 Update: ऐसा लगता है कि बिग बॉस 17 का अगला एपिसोड एक और भी धमाकेदार एपिसोड होगा और इसका खामियाजा अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को भुगतना पड़ेगा। ऐसा लगता है कि घरवाले पति-पत्नी की जोड़ी के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करेंगे। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन घर के दो सबसे लोकप्रिय प्रतियोगी हैं और वो हर दिन और हर हफ्ते कंटेंट देने में सफल रहते हैं।

    Bigg Boss चोरी-छिपे विक्की अंकिता को दे रहे थे स्पेशल सर्विसेज, विक्की की एक गलती से फूटा भांडा
  • Nov 19, 2023 12:13 PM

    ललित मोदी संग शादी की खबरों पर बोलीं सुष्मिता सेन

    सुष्मिता सेन ने इस साल की शुरुआत में ललित मोदी के साथ अपने अफेयर की अफवाहों को लेकर सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन आखिरकार उन्होंने अपनी शादी की अफवाहों के बारे में खुलासा कर दिया है। मिड-डे के साथ एक इंटरव्यू के दौरान, उन्होंने कहा, "अगर मैं किसी से शादी करने जा रही होती, तो मैं उनसे शादी करती। मैं कोशिश नहीं करती। मैं या तो कर लेती या नहीं करती।"

  • Nov 19, 2023 11:37 AM

    Bigg Boss 17: ये हैं बिग बॉस के पांच धुरंधर, लव ट्राएंगल और किसिंग वीडियो भी नहीं बचा पाए ईशा की लाज

    Bigg Boss 17 Update: मशहूर और कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' इन दिनों काफी खबरों में है। इस शो में आए दिन कई विवाद होते रहते हैं। इस वक्त शो में 18 कंटेस्टेंट्स हैं जो शो में अपनी गद्दी बचाए रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और एक-दूसरे से लड़-भिड़कर अपने आपको बेहतर साबित करने में लगे हैं।

    Bigg Boss 17: ये हैं बिग बॉस के पांच धुरंधर, लव ट्राएंगल और किसिंग वीडियो भी नहीं बचा पाए ईशा की लाज
  • Nov 19, 2023 10:45 AM

    वर्ल्ड कप फिनाले का मैच देखने जा रहे रणवीर दीपिका

    आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप का फिनाले हैं। इस घड़ी का क्रिकेट के प्रेमियों के बीच बेसब्री से इंतजार था। इस बीच बॉलीवुड का पावर कपल रणवीर और दीपिका भी मैच देखने जा रहे हैं।

  • Nov 19, 2023 10:10 AM

    निकारागुआ की शेन्निस बनीं मिस यूनिवर्स 2023

    निकारागुआ की शेन्निस पलासिओस को मिस यूनिवर्स 2023 खिताब का विजेता घोषित किया गया है। यह कार्यक्रम अल साल्वाडोर के सैन साल्वाडोर में जोस एडोल्फो पिनेडा एरिना में आयोजित किया गया था।

  • Nov 19, 2023 10:07 AM

    बर्थडे पार्टी में पहले तो पहने हद से ज्यादा बोल्ड कपड़े, फिर कैमरे के सामने की ऐसी हरकत कि छिपाना पड़ा मुंह

    Neha Bhasin Birthday: मशहूर सिंगर नेहा भसीन अपने गानों की वजह से तो चर्चा में बनी ही रहती हैं लेकिन इसके अलावा वो अपने बोल्ड आउटफिट की वजह से भी खबरों में आ जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बर्थडे की पार्टी दी और इस दौरान हसीना ने ऐसे कपड़े पहने थे कि लोगों की नजर उन्हीं पर ही टिक गई।

    बर्थडे पार्टी में पहले तो पहने हद से ज्यादा बोल्ड कपड़े, फिर कैमरे के सामने की ऐसी हरकत कि छिपाना पड़ा मुंह
  • Nov 19, 2023 8:37 AM

    ईशा के बच्चों की बर्थडे पार्टी में चोरी-छिपे पहुंचे शाहरुख

    शाहरुख खान को हाल ही में शहर में ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के जुड़वा बच्चों कृष्णा और आदिया की बर्थडे पार्टी में देखा गया था। हालांकि उन्होंने पैपराजी के लिए पोज नहीं दिया लेकिन उनका एक इनसाइड वीडियो वायरल हो रहा है।

  • Nov 19, 2023 8:35 AM

    सलमान खान की फिल्म करने के बाद महिमा मकवाना को नहीं मिल रहा काम

    एक ऑनलाइन एंटरटेनमेंट पोर्टल से बात करते हुए महिमा मकवाना ने अपने दिल की बात खुलकर कही। उन्होंने सलमान खान और आयुष शर्मा स्टारर 'अंतिम' करने के बाद काम नहीं मिलने की बात कबूल की। महिमा बताती हैं कि अंतिम को अच्छी तरह से समझा गया था। इसे बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला। लेकिन उनके रोल को किसी ने नोटिस नहीं किया। उन्हें इस फिल्म के बाद काम नहीं मिला।

  • Nov 19, 2023 8:26 AM

    ईशा अंबानी के बच्चों की बर्थडे पार्टी

    देश के जाने-माने कारोबारी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने हाल ही में अपने जुड़वां बच्चों का पहला बर्थडे मनाया। इस खास मौके पर ईशा अंबानी ने मुंबई में एक कंट्री फेयर थीम वाली पार्टी थ्रो की। जहां कई फिल्मी सितारे अपने बच्चों के साथ इस पार्टी में पहुंचे।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X