बर्थडे पार्टी में पहले तो पहने हद से ज्यादा बोल्ड कपड़े, फिर कैमरे के सामने की ऐसी हरकत कि छिपाना पड़ा मुंह

Neha Bhasin Birthday: मशहूर सिंगर नेहा भसीन अपने गानों की वजह से तो चर्चा में बनी ही रहती हैं लेकिन इसके अलावा वो अपने बोल्ड आउटफिट की वजह से भी खबरों में आ जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बर्थडे की पार्टी दी और इस दौरान हसीना ने ऐसे कपड़े पहने थे कि लोगों की नजर उन्हीं पर ही टिक गई।
नेहा भसीन 18 नवंबर को 41 साल की हो गईं। उन्होंने अपनी बर्थडे पार्टी में पिंक कलर को तवज्जो दी वो पूरी तरह से गुलाबी रंग में रंगी हुई नजर आईं। उनका हेयर कलर तो पहले से ही पिंक था उस पर गुलाबी लिबास ने उनके पूरे लुक को मोनोक्रोम लुक दे दिया। अब नेहा के आउटफिट की बात करें तो उन्होंने पिंक कलर की ड्रेस पहनी थी जो कि एक कटआउट ड्रेस थी। इस ड्रेस में कई जगह पर तरह-तरह के कट थे और इस ड्रेस में नेहा काफी ज्यादा बोल्ड लग रही थीं।
नेहा का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो अपने पति समीरुद्दीन के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में दिखता है कि जब उनके पति आते हैं तो वो उन्हें गले से लगाते हैं और नेहा उन्हें लिप किस करती है। पैपराजी नेहा भसीन से कहते हैं कि वो अपने पति को एक बार फिर से किस करें तो नेहा मना कर देती है। लेकिन पैपराजी के बार-बार कहने पर नेहा अपने पति को एक बार फिर से लिप किस करती है और शरमा कर मुंह छिपाने लग जाती हैं।
नेहा भसीन का ये वीडियो देखकर हर कोई उन्हें ट्रोल करने लगा। एक यूजर ने लिखा- 'ये प्रेग्नेंट है क्या', दूसरे यूजर ने लिखा- 'क्या कपड़े पहने हैं इसने', तीसरे यूजर ने लिखा- 'अरे घर में प्यार करो ना', चौथे यूजर ने लिखा- 'आजकल की ड्रेस का पता नहीं चलता कि कपड़े में थोड़ी ड्रेस है या ड्रेस में थोड़ा कपड़ा है।'
इससे पहले नेहा भसीन ने अपनी केक काटते हुए फोटोज शेयर की थीं। नेहा भसीन ने केक के साथ जो तस्वीरें शेयर की थीं, उन फोटोज में नेहा भसीन बोल्ड अंदाज में दिखाई दे रही थीं। उन्होंने इन फोटोज में ब्लैक आउटफिट पहना हुआ था और वो बड़े ही सिडक्टिव अंदाज में केट काटते और खाते हुए नजर आ रही थीं। उनकी ये फोटोज देखकर तो हर कोई हैरान रह गया था।


Click it and Unblock the Notifications