Bigg Boss 17: ये हैं बिग बॉस के पांच धुरंधर, लव ट्राएंगल और किसिंग वीडियो भी नहीं बचा पाए ईशा की लाज

Bigg Boss 17

Bigg Boss 17 Update: मशहूर और कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' इन दिनों काफी खबरों में है। इस शो में आए दिन कई विवाद होते रहते हैं। इस वक्त शो में 18 कंटेस्टेंट्स हैं जो शो में अपनी गद्दी बचाए रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और एक-दूसरे से लड़-भिड़कर अपने आपको बेहतर साबित करने में लगे हैं।

इस बीच आज हम आपको बिग बॉस के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के बारे में बताते हैं, जिन्होंने लोगों के दिलों को जीता है और सबको पछाड़ते हुए टॉप 5 में पहुंचे हैं। आइए डालते हैं इन टॉप 5 कंटेस्टेंट्स पर एक नजर-

पांचवे नंबर पर- प्रियंका चोपड़ा की कजिन बहन मनारा चोपड़ा इस वक्त शो में अपनी पहचान बनाने की जुगत में लगी हुई हैं। एक्ट्रेस पहले बिलकुल ही डाउन चली गई थीं लेकिन अब उन्होंने फिर से गेम में आना शुरू कर दिया है। अदाकारा का गेम धीरे-धीरे सुधरा रहा है। वो दोबारा इस लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहीं।

चौथे नंबर पर- सिर्फ अंकिता के पति के टैग को अपने सिर से हटाते हुए विक्की जैन चौथे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने बिग बॉस के घर में पहले दिन से ही गेम खेलना शुरू कर दिया था। विक्की जैन लगातार लोगों की नजरो में आ रहे हैं। पिछले हफ्ते वो पांचवे नंबर पर थे लेकिन इस बार वो चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।

तीसरे नंबर पर- टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' से सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा शो में धमाल मचा रही हैं। वो पिछले काफी दिनों से घर के बाकी सदस्यों के साथ लड़ती-भिड़ती नजर आ रही हैं। लेकिन सलमान खान की डांट के बाद वो थोड़ा शांत जरूर हुई हैं। एक्ट्रेस इससे पहले खतरों के खिलाड़ी में नजर आई थीं और वहां उनका परफॉर्मेंस ताबड़तोड़ रहा था।

दूसरे नंपर पर- मशहूर टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे बिग बॉस के धुरंधर की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। अदाकारा लगातार अपने गेम से फैंस को इंप्रेस करने में सफल हुई हैं। इस शो में अंकिता अपने पति विक्की के साथ आई हैं और दोनों के झगड़े आए दिन चर्चा का विषय बने रहते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें शक है कि वो शायद प्रेग्नेंट हैं।

पहले नंबर पर- जब से बिग बॉस 17 शुरू हुआ है, मुनव्वर फारुकी लगातार पहली गद्दी पर बैठे हुए हैं। फारुकी अपने गेम में माहिर हैं और लगातार फैंस को अपना दीवाना बना रहे हैं। ये उनका अंदाज ही है, जिसने उन्हें बाकी लोगों से बिलकुल अलग रखा हुआ है।

Read more about: bigg boss 17
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X