Bollywood Highlights: 'आदिपुरुष' देखकर फूटा सितारों का गुस्सा, बिग बॉस OTT के पहले ही दिन हो गए विवाद

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 18 June: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कोई ना कोई बवाल होता ही रहता है। बीती रात एक बार फिर 'बिग बॉस OTT' ने दस्तक दे दी है और ओम राउत की 'आदिपुरुष' को लेकर काफी ज्यादा हंगामा हो रहा है। ऐसी ही और भी चटपटी और मजेदार खबरों के बारे में जानने के लिए हमारे इस खास लाइव के साथ जुड़े रहिए।

आदिपुरुष ने अपना जितना बज बनाया था, उतना वो लोगों के दिलों में छा नहीं सकी। इस फिल्म ने काफी लोगों को निराश किया है और अब रामायण में राम की भूमिका निभा चुके अरुण गोविल ने कहा कि रामायण हमारे लिए एक आस्था का विषय है और उसके स्वरूप के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ की जाए, ये अस्वीकार्य है। अरुण ने आगे कहा कि, समझ नहीं आया कि मेकर्स ने क्या सोचकर ये फिल्म बनाई है।

वहीं, मुकेश खन्ना ने आदिपुरुष को तमाशा तक कह दिया। उन्होंने मनोज मुंतसिर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने रामायण को कलयुगी बना दिया। एक्टर ने तो यह तक कह दिया कि 'आदिपुरुष' रामानंद सागर की रामायण का 100वां हिस्सा भी नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी किरदारों को इतना बेतुका दिखाने के लिए इतिहास उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।

कल यानी 17 जून को देर रात 'बिग बॉस OTT 2' का आगाज हुआ। सलमान खान की मेजबानी में शो के सभी कंटेस्टेंट का स्वागत हुआ। लेकिन इस शो में कई ड्रामे भी हुए। अभिषेक मलहान शो के पहले दिन ही कई लोगों से भिड़ पड़े। पलक पुर्सवानी ने शो में आने से पहले ही लोगों के बीच अपनी बिग बॉस एंट्री का ढिंढोरा पीट दिया, जिसकी उन्हें सजा भी मिली। घर में एंट्री करते ही यूट्यूबर पुनीत कुमार को बिग बॉस से वार्निंग तक मिल गई।

LIVE Feed
  • Jun 18, 2023 7:41 PM

    24 घंटे के अंदर 'बिग बॉस ओटीटी 2' से निकाले गए पुनीत सुपरस्टार

    सोशल मीडिया सनसनी पुनीत सुपरस्टार को शो में एंट्री के महज 24 घंटे के भीतर 'बिग बॉस ओटीटी 2' से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। पुनीत सुपरस्टार के नाम से मशहूर पुनीत शर्मा को घर से बाहर करने के लिए बिग बॉस ने घरवालों से वोट के जरिए उनसे राय मांगी। ज्यादातर कंटेस्टेंट्स ने पुनीत को घर से निकालने पर अपना समर्थन दिया। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, यह देखना बाकी है कि यह बेदखली 'बिग बॉस ओटीटी 2' घर के अंदर कंटेस्टेंट्स पर क्या असर डालती है और उनके व्यवहार को कैसे प्रभावित करेगी।

  • Jun 18, 2023 6:57 PM

    मलयालम अभिनेता पूजापुरा रवि का 86 वर्ष की आयु में निधन

    तिरुवनंतपुरम, 18 जून (आईएएनएस)| मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सबसे वरिष्ठ अभिनेताओं में से एक पूजापुरा रवि का रविवार को इडुक्की जिले के मरयूर में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। पूजापुरा रवि ने 800 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया। उनकी आखिरी फिल्म 'गप्पी' थी, जिसमें अखिल भारतीय अभिनेता टोविनो थॉमस नायक थे। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत दिवंगत एन.के. आचार्य की नाटक मंडली 'कलानिलयम' से की, जो मलयालम थिएटर के दिग्गजों में से एक थे। रवि उसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में चले गए और कई फिल्मों में उनकी मौजूदगी थी।

  • Jun 18, 2023 6:22 PM

    'आदिपुरुष' की टीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने फिल्म 'आदिपुरुष' के निर्माताओं और स्टार कास्ट के खिलाफ हजरतगंज पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई। अपनी शिकायत में, चतुर्वेदी ने कहा कि फिल्म हिंदू देवताओं की छवियों को आपत्तिजनक डायलॉग्स, वेशभूषा के साथ विकृत कर हिंदू भावनाओं का अपमान करने का जानबूझकर किया गया प्रयास है। उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म निर्माताओं में दूसरे धर्मो से संबंधित फिल्म बनाने का साहस ही नहीं है।

  • Jun 18, 2023 5:57 PM

    शानदार पोस्ट के साथ ट्विंकल खन्ना ने किया अक्षय कुमार को फादर्स डे विश

    फादर्स डे के अवसर पर ट्विंकल ने अक्षय की तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होंने इस बाद का खुलासा किया है कि किस वजह से ट्विंकल ने उनसे शादी की थी। अभिनेत्री सिनेमा से भले ही दूर हो, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पति के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है।

  • Jun 18, 2023 5:34 PM

    करण देओल की शादी में आर्यमान ने किया कुछ ऐसा कि बॉबी देओल ने सबके सामने ही पकड़ लिया गाल

    Bobby Deol Son Aryaman Deol: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी बड़े ही धूमधाम से हो चुकी है। शादी की पहली तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। अब इस शादी की इनसाइड तस्वीरों और वीडियो ने इंटरनेट पर कब्जा जमाया हुआ है। शादी की इनसाइड तस्वीरों और वीडियो में पूरा परिवार पूरे जश्म में डूबा और मस्ती में सराबोर दिखाई दे रहा है। इन्ही में से एक है सनी देओल के भाई बॉबी देओल और उनके बेटे आर्यमान की तस्वीरें और वीडियो।

  • Jun 18, 2023 5:00 PM

    कंगना रनौत ने किया दिवगंत अभिनेता इरफान खान को याद, शेयर की थ्रोबैक फोटो

    एक्ट्रेस-फिल्ममेकर कंगना रनौत ने दिवंगत अभिनेता इरफान खान को याद किया और सोशल मीडिया पर उनके साथ ली हुई एक तस्वीर साझा की। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिवंगत स्टार के साथ एक थ्रोबैक फोटो शेयर की और लिखा: हम आज फिल्म में टीकू और शेरू का किरदार निभा रहे होते और इसके रिलीज के करीब होते। एक अभिनेता के रूप में मैं इरफान साहब को बहुत याद कर रही हूं। अपने प्रोडक्शन 'टीकू वेड्स शेरू' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान, कंगना ने साझा किया था कि फिल्म का नाम पहले 'डिवाइन लवर्स' रखा गया था और वह इसे दिवंगत स्टार के साथ करने वाली थीं। उन्होंने फिल्म की देरी के बारे में भी बताया।

  • Jun 18, 2023 4:35 PM

    करण देओल की बारात में जमकर नाचे धर्मेंद्र, लाल पगड़ी पहन बहूरानी को घर लाने पहुंचे सनी देओल

    सनी देओल के बेटे व बॉलीवुड एक्टर करण देओल अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दादा धर्मेंद्र और पिता सनी देओल समेत 'बारातियों' के साथ करण अपनी दुल्हनिया को लेने घोड़ी पर सवार होकर निकल चुके हैं। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने रविवार को दूल्हे के साथ-साथ वेडिंग वेन्यू पर पहुंचने वाले मेहमानों के कई वीडियो और फोटोज शेयर कीं। बारातियों को नाचते देख करण इस मोमेंट्स को एन्जॉय कर रहे हैं। इस मौके पर करण के पिता सनी देओल व्हाइट कुर्ते और पायजामा के साथ लंबी ग्रीन कलर की शेरवानी में नजर आए। उनके दादा धर्मेंद्र व्हाइट शर्ट और टाई के साथ ब्राउन कलर के सूट में वेन्यू पर पहुंचे। सभी ने लाल पगड़ी पहनी हुई थी। धर्मेंद्र ने भी पोते की बारात में जमकर डांस किया।

  • Jun 18, 2023 4:27 PM

    तानिया चैटर्जी के वीडियो ने किया बवाल

    हर तरफ से खुली इस ड्रेस में वो सेक्सी लग रहीं थीँ। ऐसा कहा जा रहा है कि वो मेकअप करवा रही हैं। तानिया ने इस पोस्ट को करते हुए हार्ट वाला इमोजी बनाया है। लाल रंग की ड्रेस में कातिलाना लग रहीं तानिया ने जैसे ही ये वीडियो डाला लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

    तानिया चैटर्जी के वीडियो ने किया बवाल
  • Jun 18, 2023 4:07 PM

    उर्फी जावेद का नया लुक वायरल, खूब के धब्बे लगी शर्ट पहनकर निकली हसीना

    उर्फी जावेद का नया लुक सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, हाल ही में उर्फी अपनी मम्मी नानी और बहनों के साथ डिनर के लिए आई थीं। इस दौरान इस सभी को पैपराजी ने स्पॉट किया। ऐसे में उर्फी जावेद का लुक काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सामने आई तस्वीरों और वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी इस दौरान ओवरसाइड टी शर्ट में काफी बिंदास लुक में दिखाई दे रही थीं।

    उर्फी जावेद का नया लुक वायरल, खूब के धब्बे लगी शर्ट पहनकर निकली हसीना
  • Jun 18, 2023 3:38 PM

    25वें शांगहाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के गोल्डन गॉब्लेट पुरस्कारों की घोषणा

    17 जून की शाम को 25वें शांगहाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में गोल्डन गॉब्लेट पुरस्कार समारोह आयोजित हुआ और गोल्डन गॉब्लेट अवार्डस के प्रमुख पुरस्कारों की एक-एक करके घोषणा की गई। गोल्डन गॉब्लेट अवार्ड की सर्वश्रेष्ठ फिल्म जापानी फिल्म 658 किलोमीटर्स, योकोज जर्नी ने जीती। इसके अलावा, इस फिल्म के कोसुके मुरोई और सौ नामिको ने सर्वश्रेष्ठ पटकथा, और रिंको किकुची ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।

  • Jun 18, 2023 2:40 PM

    Adipurush की हर तरफ थू-थू होती देख, मेकर्स ने किया बड़ा वादा; कहा-'बदले जाएंगे डायलॉग'

    आदिपुरुष के मेकर्स ने इस फिल्म को एक यादगार सिनेमाई अनुभव को बेहतर बनाने के लिए फिल्म के डायलॉग में बदलाव करने का फैसला किया है। जी हां, फिल्म के लगातार ट्रोल हो रहे डायलॉग्स से लोगों को राहत दिलाने के लिए मेकर्स ने यह चौंकाने वाला फैसला किया है। अगले कुच दिनों में ही बदलाव की गई फिल्म के डायलॉग्स को दिखाया जाएगा।

    Adipurush की हर तरफ थू-थू होती देख, मेकर्स ने किया बड़ा वादा; कहा-'बदले जाएंगे डायलॉग'
  • Jun 18, 2023 2:33 PM

    Kangana Ranaut ने बिना नाम लिए किया Adipurush को ट्रोल?

    उन्होने लिखा, "कुछ साल पहले लोग अपनी शारीरिक भाषा, सांस लेने, आवेगों और किसी भी भावना के प्रति समग्र दृष्टिकोण में इतने अलग थे... क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि 7 हजार साल पहले वे कितने अलग थे?" उन्होने लिखा, "कुछ साल पहले लोग अपनी शारीरिक भाषा, सांस लेने, आवेगों और किसी भी भावना के प्रति समग्र दृष्टिकोण में इतने अलग थे... क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि 7 हजार साल पहले वे कितने अलग थे?"

  • Jun 18, 2023 1:45 PM

    आलिया भट्ट की हॉलीवुड फिल्म में का ट्रेलर आया सामने, रोल देखकर रह जाएंगे हैरान

    आलिया भट्ट बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं और इसमें कोई शक नहीं। हाईवे से गंगूबाई काठियावाड़ी तक - आलिया भट्ट ने अपने एक्टिंग ग्राफ में केवल प्रगति दिखाई है। अब, उनके लिए हॉलीवुड पर राज करने का समय आ गया है। गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ हार्ट ऑफ स्टोन में नजर आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म के ट्रेलर ने इसे इंटरनेट पर वायरल कर दिया क्योंकि आलिया फिल्म में एक निगेटिव रोल निभा रही हैं। वह हार्ट ऑफ़ स्टोन में कीया धवन की भूमिका निभा रही हैं।

  • Jun 18, 2023 12:49 PM

    दूल्हा बनकर पापा सनी देओल के साथ थिरके करण

    करण देओल इस वक्त अपनी शादी को लेकर खबरों में हैं और इस वक्त वो शादी के बंधन में बंध चुके हैं। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो पापा सनी देओल के साथ डांस करते नजर आ रहे हैँ।

  • Jun 18, 2023 12:11 PM

    Bigg Boss के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, 12 घंटे के अंदर ही Puneet Superstar को निकाला घर से बाहर

    Bigg Boss OTT Eviction: 'बिग बॉस OTT 2' का ग्रैंड प्रीमियर कल यानी 17 जून को हुआ था। इस बार 13 कंटेस्टेंट ने शो में एंट्री ली है और उन्हीं में से एक थे पुनीत, जिन्हें 12 घंटे के अंदर ही घर से बेघर कर दिया। यह 'बिग बॉस' के इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसी खिलाड़ी को इतने कम समय में ही घर से बाहर निकाल दिया।

    Bigg Boss के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, 12 घंटे के अंदर ही Puneet Superstar को निकाला घर से बाहर
  • Jun 18, 2023 12:08 PM

    Adipurush- तैमूर और इब्राहिम ने थिएटर पहुंचकर छिपाया चेहरा

    इस वक्त एक तस्वीर सैफ अली खान की सामने आई है जिसमें वो तैमूर और इब्राहिम के साथ नजर आ रहे हैं। आदिपुरुष के रावण सैफ अली खान इस दौरान इब्राहिम अली खान और तैमूर अली खान के साथ नजर आए थे और वो दोनों को अपनी नई रिलीज हुई फिल्म आदिपुरुष दिखाने लाए थे।

    Adipurush- तैमूर और इब्राहिम ने थिएटर पहुंचकर छिपाया चेहरा
  • Jun 18, 2023 11:14 AM

    सनी देओल के लाडले बने दूल्हेराजा

    सनी देओल के बेटे करण देओल की आज शादी है और उनकी शादी से उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो घोड़ी पर सवार नजर आ रहे हैं। करण देओल दूल्हे के लिबास में काफी ज्यादा हैंडसम लग रहे हैं। वो ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी में दिख रहे हैं और उन्होंने साथ में मैचिंग पगड़ी भी पहनी हुई है।

  • Jun 18, 2023 11:07 AM

    Arun Govil ने लगाई Adipurush के मेकर्स को लताड़

    अरुण गोविल यहीं नहीं रुके बल्कि उनका कहना था, ''इस फिल्म में किरदारों को भी गलत तरीके से पेश किया गया है। इस तरह की चीजें नहीं होनी।'' फिल्म के डायलॉग्स पर बात करते हुए उनका कहना था कि, ''फिल्म में इस्तेमाल की गई अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना पूरी तरह गलत है। हॉलीवुड के कार्टून की तरह रामायण को बनाना उचित नहीं है।''

  • Jun 18, 2023 10:50 AM

    Bigg Boss OTT 2 का सबसे लड़ाकू खिलाड़ी निकला ये कंटेस्टेंट, पहले ही दिन लिया इन सबसे पंगा

    बिग बॉस OTT 2 में जो दूसरे यूट्यूबर आए और आते ही जिनकी लड़ाई होते-होते रह गई वो थे अभिषेक मलहान, जिन्हें लोग फुकरा इंसान भी कहते हैं। स्टेज पर जब अभिषेक आए तो काफी ज्यादा एक्साइटेड दिखे और जब जजेस के पैनल ने उन्हें जज करना शुरू किया तो वो भड़क गए। यही नहीं, एक्ट्रेस जिया शंकर से भी मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें जिया के बात करने का तरीका ठीक नहीं लगा लेकिन सलमान खान ने कहा कि वो तो अच्छे से बात कर रही हैं। अभिषेक की असली लड़ाई तो तब शुरु हुई जब वो घर के अंदर होते हैं। वो पूजा भट्ट के बारे में पूछते हैं कि ये आखिर कौन हैं? तो अविनाश सचदेव को काफी हैरानी होती है और वो बताने की कोशिश करते हैं कि पूजा भट्ट कौन हैं लेकिन बातों ही बातों में बात इतनी बिगड़ जाती है कि अविनाश उठकर चले जाते हैं।

    Bigg Boss OTT 2 का सबसे लड़ाकू खिलाड़ी निकला ये कंटेस्टेंट, पहले ही दिन लिया इन सबसे पंगा
  • Jun 18, 2023 10:36 AM

    20 की उम्र में ही ब्रालेस होकर बाहर आ गईं अनुष्का सेन

    अनुष्का सेन भले ही सिर्फ 20 साल की हैं लेकिन उनकी हरकतें किसी एडल्ट एक्ट्रेस की तरह ही है। कई बार देखा जाता है को वो इस हालत में दिखाई दे जाती हैं कि लोगों को यकीन कर पाना मुश्किल होता है। सेक्सी दिखने की चाहत में कई बार वो कुछ अलग कर देती हैं। इस वक्त उनका जो लुक सामने आ रहा है वो काफी चौकाने वाला है और कहा जा रहा है कि लोग इसको लेकर बातें कर रहे हैँ। अनुष्का सेन इस दौरान बिन ब्रा के बाहर निकलीं थीं और काफी सेक्सी लग रहीं थीं।

    20 की उम्र में ही ब्रालेस होकर बाहर आ गईं अनुष्का सेन
  • Jun 18, 2023 9:25 AM

    स्टारकिड से भरी फिल्म 'द आर्चीज' का टीजर हुआ रिलीज

    लंबे इंतजार के बाद, 'द आर्चीज' का आधिकारिक टीजर रिलीज कर दिया गया है। द आर्चीज के टीजर से, यह साफ है कि निर्देशक जोया अख्तर और उनकी टीम ने प्रतिष्ठित कॉमिक सीरीज का एक परफेक्ट अडैप्टेशन बनाया है, जिसका पॉप कल्चर का एक अहम स्थान है। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा, और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर के अलावा वेदांग रैना, मिहिर आहूजा, और युवराज मेंडा सहित अन्य कलाकार अपने रोल में फिट नजर आ रहे हैं। टीजर से, यह भी साफ है कि फिल्म की कहानी म्यूजिक से भरी हो सकती है

More from Filmibeat

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X