Adipurush की हर तरफ थू-थू होती देख, मेकर्स ने किया बड़ा वादा; कहा-'बदले जाएंगे डायलॉग'

adipurush

Adipurush Update: 'आदिपुरुष' को रिलीज हुए कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन इस फिल्म को हर ओर से बुरी प्रतिक्रिया ही मिल रही है। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच अच्छा-खासा बज था लेकिन जैसे ही ये फिल्म रिलीज हुई मीम्स की तो जैसे बरसात सी हो गई। आदिपुरुष के मेकर्स को लोग जमकर ट्रोल करने लगे और अब इसे लेकर मेकर्स का भी जवाब आया है।

बदले जाएंगे डायलॉग

आदिपुरुष के मेकर्स ने इस फिल्म को एक यादगार सिनेमाई अनुभव को बेहतर बनाने के लिए फिल्म के डायलॉग में बदलाव करने का फैसला किया है। जी हां, फिल्म के लगातार ट्रोल हो रहे डायलॉग्स से लोगों को राहत दिलाने के लिए मेकर्स ने यह चौंकाने वाला फैसला किया है। अगले कुच दिनों में ही बदलाव की गई फिल्म के डायलॉग्स को दिखाया जाएगा।

लोगों ने किया था ट्रोल

आदिपुरुष रिलीज से पहले भी विवादों में थी और रिलीज के बाद भी विवादों में बनी हुई है। ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म प्रभास, कृति सनोन और सैफ अली खान मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म को अपने कंटेंट की वजह काफी निगेटिव प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ रहा है। आदिपुरुष में जिस तरह से किरदारों का चित्रण किया गया है और जिस तरह के डायलॉग्स डाले गए हैं, उस पर लोग काफी सवाल उठा रहे हैं। लेकिन अब फिल्म के निर्देशक ओम राउत और लेखक मनोज मुंतसिर ने सभी निगेटिविटी पर जवाब दिया है।

मनोज मुंतसिर का जवाब

फिल्म के रिलीज होते ही तमाम सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर ओम राउत और मनोज मुंतसिर ट्रोल होते दिखे। फिल्म के रिएक्शंस पर निर्देशक ने कहा, "सिनेमाघरों में दर्शक जिस तरह से जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं, मुझे वो देखकर खुशी हो रही है। कोई यदि ये कहता है कि उसने रामायण को पूरा समझ लिया है, तो वो मूर्ख है। इसीलिए मैंने भी रामायण को जितना थोड़ा बहुत समझा है, वहीं पर्दे पर उतारा है। मैं सिर्फ आज के जेनेरेशन के सामने राम गाथा रखना चाहता था, ताकि ये संस्कृति पीढ़ी दर पीढ़ी आगे जाए।"

ऐसे लिखे हनुमान के डायलॉग

वहीं, हनुमान के डायलॉग्स पर उठते बवाल को लेकर लेखक मनोज मुंतसिर ने कहा, "लोग श्रीराम और माता सीता के डायलॉग्स के बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं। मैंने फिल्म के संवाद जानबूझकर ऐसे लिखे हैं, जो ज्यादा से ज्यादा लोगों को समझ में आए। हनुमानजी के डायलॉग्स लिखते समय भी मैं बहुत गहराई से विचार किया था।"

Read more about: adipurush
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X