Bigg Boss OTT 2 का सबसे लड़ाकू खिलाड़ी निकला ये कंटेस्टेंट, पहले ही दिन लिया इन सबसे पंगा

Bigg Boss OTT 2 Update: मशहूर और कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो 'बिग बॉस OTT 2' का कल रात ग्रैंड प्रीमियर हुआ। इस शो में 13 कंटेस्टेंट्स की ग्रैंड एंट्री हुई। हालांकि, नाम तो 12 कंटेस्टेंट के दिखाए गए थे लेकिन जनता की आवाज बने पैनल में से एक पूजा भट्ट भी शो का हिस्सा बनकर लोगों को हैरान कर दिया।
दो यूट्यूबर भी हैं शो का हिस्सा
बिग बॉस OTT के इस सीजन में इस बार काफीमसाला देखने को मिल सकता है। बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन तक, हर तरह की हस्ती को इस शो में लाया गया है। दो यूट्यूबर्स को भी इस बार मौका दिया है, दोनों ने ही अपनी एंट्री से सुर्खियां बटोर लीं। पहले पुनीत सुपरस्टार की बात करें तो उन्होंने जिस तरह का वीडियो बनाया और जिस तरह का वो सलमान खान के सामने बर्ताव कर रहे थे, उसे लेकर सलमान खान ही नहीं बल्कि जनता की आवाज बनी पैनल में भी नाराजगी दिखी। MC Stan ने पुनीत के कंटेंट को चीप तक कह दिया।
दिबांग से लड़ गए अभिषेक
बिग बॉस OTT 2 में जो दूसरे यूट्यूबर आए और आते ही जिनकी लड़ाई होते-होते रह गई वो थे अभिषेक मलहान, जिन्हें लोग फुकरा इंसान भी कहते हैं। स्टेज पर जब अभिषेक आए तो काफी ज्यादा एक्साइटेड दिखे और जब जजेस के पैनल ने उन्हें जज करना शुरू किया तो वो भड़क गए। यही नहीं, वो बार-बार जज दिबांग से बहस करते रहे। दिबांग को कई लोगों ने आगाह करने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माने।
जिया शंकर के साथ भी नहीं बनी
एक्ट्रेस जिया शंकर से भी मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें जिया के बात करने का तरीका ठीक नहीं लगा लेकिन सलमान खान ने कहा कि वो तो अच्छे से बात कर रही हैं। इस पर जिया कहती हैं कि घर के अंदर जाकर शायद इनका नजरिया बदल जाए। जिया कहती हैं कि अभिषेक बहुत जल्दी जज कर लेते हैं तो इस पर भी अभिषेक भड़क जाते हैं।
अविनाश के साथ हुई बहस
अभिषेक की असली लड़ाई तो तब शुरु हुई जब वो घर के अंदर होते हैं। वो पूजा भट्ट के बारे में पूछते हैं कि ये आखिर कौन हैं? तो अविनाश सचदेव को काफी हैरानी होती है और वो बताने की कोशिश करते हैं कि पूजा भट्ट कौन हैं लेकिन बातों ही बातों में बात इतनी बिगड़ जाती है कि अविनाश उठकर चले जाते हैं क्योंकि अभिषेक उनके साथ बदतमीजी से बात करने लग जाते हैं और अपनी ही बात को ऊपर रखने की कोशिश करते हैं। वो अविनाश को गलत ठहराने की कोशिश करने लग जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications