..................... Bollywood Live Updates 17 September shahrukh khan film jawan box office collection - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: शनिवार को 'जवान' ने की बंपर कमाई, टाइगर श्रॉफ और नेहा कक्कड़ को भेजा जा सकता है समन

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 17 Sep: मनोरंजन जगत में आए दिन हलचल मची ही रहती है। पिछले काफी दिनों से शाहरुख की 'जवान' ने तहलका मचा रखा है। ऐसा लग रहा है मानों भारतीय सिनेमा के सुनहरे दिन एक बार फिर से वापस आ गए हैं। लेकिन और भी ऐसे इवेंट इस दौरान होते रहते हैं, जो लोगों को हैरान-परेशान कर देते हैं। हम अपने इस खास लाइव में ऐसी ही खबरों के बारे में बताएंगे।

शाहरुख खान की फिल्म छप्परफाड़ कमाई

शाहरुख खान की फिल्म तो मानों जश्न हो, जो फैंस द्वारा धूमधाम से मनाया जा रहा है। फिल्म ने पहले ही हफ्ते में लगभग 390 करोड़ का बिजनेस कर लिया। वहीं इस फिल्म के 10वें दिन की कमाई की बात करें तो इसने शनिवार को 31 करोड़ का कलेक्शन किया है। पिछले चार दिन शाहरुख खान की फिल्म का मीटर डाउन जा रहा था लेकिन शनिवार को एक बार फिर से शाहरुख का जादू बोलता हुआ नजर आया। वहीं कुल कमाई की बात करें तो फिल्म ने अबतक 440 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। यह फिल्म शाहरुख के करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित होती नजर आ रही है।

LIVE Feed
  • Sep 17, 2023 8:42 PM

    अनंतनाग एनकाउंटर के बीच खुली सीमा हैदर की पोल, पाकिस्तान में इन लोगों से दनादन हो रही है फोन पर बात

    Seema Haider Call In Pakistan: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में भारतीय सेना के एक कर्नल, मेजर और एक पुलिस उपाधीक्षक शहीद हो गए। अनंतनाग एनकाउंटर और आतंकियों पर जहां सीमा हैदर ने अपना रिएक्शन दिया था वहीं इसी बीच सीमा हौदर को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई हैं। जहां पहले ही सीमा पर पाकिस्तानी एजेंट होने का शक जताया जा चुका है तो वहीं अब बताया जा रहा है कि सीमा हैदर अभी भी लगातार पाकिस्तान में कुछ लोगों के कॉन्टेक्ट में हैं। अब सीमा हैदर को लेकर एक और खुलासा हुआ है। सीमा ने अपने पाकिस्तानी पति गुलाम के एक दोस्त से वीडियो कॉल पर बात की है। गुलाम के एक यूट्यूबर दोस्त मोहसिन ने वीडियो जारी करते हुए दावा किया है कि सीमा हैदर ने उनसे वीडियो कॉल पर बात की है। इस खबर ने हिंदुस्तान में खलबली मचा दी है।

  • Sep 17, 2023 5:43 PM

    परिणीति के लिए घोड़ी नहीं चढ़ेंगे राघव, नाव से आएंगे दूल्हे राजा

    Raghav Chadha Parineeti Chopra Wedding: आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा दुल्हन परिणीति चोपड़ा को लाने के लिए उदयपुर में नाव से बारात लाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, बारात 24 सितंबर को निकलेगी। इससे पहले पिछोला झील के बीच स्थित होटल ताज में राघव की सेहरा बंदी का कार्यक्रम होगा। इसके बाद ताज होटल से दुल्हन परिणीति को लेने के लिए राघव के साथ बारात निकलेगी। बारात नाव में होगी और पास के होटल लीला पहुंचेगी। इसकी तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं। बताया जा रहा है कि नावों की सजावट में मेवाड़ी परंपरा की झलक भी देखने को मिलेगी।

  • Sep 17, 2023 4:47 PM

    29 की उम्र में मां बनी आईएएस टीना डाबी, जानिए बेटा या बेटी किसे दिया कोख से जन्म

    राजस्थान कैडर की आईएएस अधिकारी टीना डाबी मां बन गई हैं। जयपुर के एक अस्पताल में उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने बीते साल 2022 में 2013 बैच के आईएएल प्रदीप गवांडे से शादी की थी। जैसलमेर की जिलाधिकारी टीना 5 जुलाई 2023 से ही मैटरनिटी लीव पर चली गईं थी। अब उनके शुक्रवार (15 सितंबर 2023) को मां बनने की पुष्टि हुई है। टीना डाबी के प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद से ही फैंस उनके बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कुछ ह दिनों पहले टीना डाबी की छोटी बहन आईएएस रिया डाबी ने बेबी शावर की शानदार तस्वीरें शेयर की थी। अभ सभी को टीना डाबी और प्रदीप गवांडे के बेटे के नाम जानने और पहली तस्वीर देखने के लिए एक्साइटमेंट हो रही है।

  • Sep 17, 2023 3:36 PM

    चित्रांगदा सिंह की बोल्ड तस्वीरें वायरल

    चित्रांगदा सिंह ने कुछ गिनी चुनी फिल्मों में काम किया है लेकिन जब भी नजर आईं हैं उनको लेकर चर्चा हुई हैँ। इस वक्त चित्रांगदा अपनी कुछ तस्वीरों को लेकर खबरों का हिस्सा है। इसमें कोई शक नहीं है कि चित्रांगदा सिंह इन तस्वीरों में बेहद बोल्ड लग रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने खुद तस्वीरों को साझा किया है। उन्होने तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा था, ''चमकदार मुझे धुंधला कर देता है।''

  • Sep 17, 2023 3:18 PM

    PM Modi के जन्मदिन पर Salman Khan ने कर डाला ऐसा ट्वीट

    आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और इस मौके पर सभी लोग उनको बधाई दे रहे हैँ। बधाई संदेशों की बात करें तो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री भी इसमें पीछे नहीं है और सितारों को लगातार पोस्ट सामने आ रहे हैँ। सबसे पहले बात करते हैं कि मेगास्टार सलमान खान की, जिन्होने एक पोस्ट किया है।

    PM Modi के जन्मदिन पर Salman Khan ने कर डाला ऐसा ट्वीट
  • Sep 17, 2023 2:34 PM

    सामने से पूरी खुली ड्रेस में ट्रोल हुईं शहनाज गिल

    पंजाब की कैटरीना कैफ से भारत की शहनाज गिल बनीं अभिनेत्री अक्सर सुर्खियों का हिस्सा रहती हैं। इस वक्त उनकी कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रहीं हैं जिसमें वो काफी बोल्ड लगर रही हैं। शहनाज गिल को आपने इतने हॉट लुक में शायद ही पहले कभी दिखा होगा।

  • Sep 17, 2023 2:02 PM

    Saroj Khan Biopic में माधुरी दीक्षित के होने पर शक?

    सुकैना खान ने कहा था कि माधुरी दीक्षित या किसी और एक्ट्रेस का नाम इस किरदार के लिए अभी फाइनल नहीं हुआ है। हालांकि माधुरी इस किरदार को नहीं करती हैं तो वो इतना मजेदार नहीं होगा ये सभी जानते हैं। फिलहाल टी सीरीज के द्वारा इस बायोपिक की कहानी पर काम किया जा रहा है। फिल्म कब फ्लोर पर आती है ये देखने वाली बात होगी। बता दें कि 3 जुलाई 2020 को दिल का दौरा पड़ने से सरोज खान का निधन हो गया। उनके फैंस इस दिन शोक में डूब गए थे।

  • Sep 17, 2023 1:21 PM

    फेमस एक्टर की बेटी ने सुंदर दिखने के लिए करवाई इन अंगों की सर्जरी, लीड एक्ट्रेस बनने का देख रहीं ख्वाब

    Javed Jaffrey Daughter Alaviaa Jaffrey: मशहूर एक्टर जावेद जाफरी को कौन नहीं जानता। एक्टर की कई फिल्मों को लोगों ने पसंद किया है। उनकी फिल्म 'धमाल' को भला कौन भूल सकता है। यही नहीं, उन्होंने कई फिल्मों में साइड रोल एक्टर की भूमिका निभाकर खूब नाम कमाया और अब उनके बच्चों की बारी है।

    फेमस एक्टर की बेटी ने सुंदर दिखने के लिए करवाई इन अंगों की सर्जरी, लीड एक्ट्रेस बनने का देख रहीं ख्वाब
  • Sep 17, 2023 12:21 PM

    Virat Kohli के लिए इस पाकिस्तानी लड़की ने माथे पर लगाई बिंदी, गाल पर छपवाया तिरंगा और पहने भगवा कपड़े

    Virat Kohli Fan: आज यानी 17 सितंबर को भारत बनाम श्रीलंका का मैच होने वाला है। इस एशिया कप पर हर भारतीय की निगाहें टिकी हुई हैं लेकिन इस मैच पर ना सिर्फ भारतीय बल्कि एक ऐसी क्रिकेट फैन की भी नजर टिकी हुई है, जो पाकिस्तान से ताल्लुक रखती है और विराट कोहली की तगड़ी फैन है।

    Virat Kohli के लिए इस पाकिस्तानी लड़की ने माथे पर लगाई बिंदी, गाल पर छपवाया तिरंगा और पहने भगवा कपड़े
  • Sep 17, 2023 11:36 AM

    प्राजक्ता कोली को बॉयफ्रेंड ने किया प्रपोज और एक्ट्रेस ने भी कह दी हां

    प्राजक्ता कोली, जिन्होंने वरुण धवन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म जुग जुग जीयो से अपनी शुरुआत की, ने अपने प्रेमी वृषांक खनाल से सगाई कर ली है। उन्होंने अपने मंगेतर के साथ अपनी हीरे की अंगूठी दिखाते हुए एक खूबसूरत तस्वीर साझा की।

  • Sep 17, 2023 10:46 AM

    निक जोनस के बर्थडे पर रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा

    निक जोनास आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं, प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर पति निक के साथ खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "तुम्हें मनाना मेरे जीवन की सबसे बड़ी खुशी है। आपने मुझे उन तरीकों से आगे बढ़ाया है जिनके बारे में मैं नहीं जानती थी कि यह संभव है.. मुझे ऐसी शांति दिखाई जो मैंने कभी नहीं देखी थी.. और ऐसा प्यार किया जैसे केवल आप ही कर सकते हैं.. मैं तुमसे प्यार करती हूं मेरे बर्थडे बॉय! मुझे आशा है कि तुम्हारे सभी सपने हमेशा सच होंगे… जन्मदिन मुबारक हो बेबी"।

  • Sep 17, 2023 10:31 AM

    शादी से चंद दिन पहले अचानक मीडिया पर क्यों फूट पड़ीं परिणीति चोपड़ा, गुस्से में कहा- 'बस कीजिए'

    Parineeti Chopra Video: परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस की शादी के दिन करीब हैं, लिहाजा वो काफी ज्यादा परेशान भी नजर आ रही हैं। इन दिनों वो अपनी फिल्म 'रानीगंज' के प्रमोशन में भी लगी हुई हैं और साथ ही शादी की तैयारियों में भी। इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

    शादी से चंद दिन पहले अचानक मीडिया पर क्यों फूट पड़ीं परिणीति चोपड़ा, गुस्से में कहा- 'बस कीजिए'
  • Sep 17, 2023 10:00 AM

    डीपनेक ब्लाउज में Esha Gupta को देखकर बहके Elvish Yadav, बाहों में भरकर करने लगे ऐसी हरकतें

    एल्विश यादव का हाल ही में एक और वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में वो ईशा गुप्ता संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में ईशा गुप्ता ने नीले रंग का डीपनेक ब्लाउज पहना हुआ है और पीले रंग की साड़ी। वहीं ईशा गुप्ता से मैच करने के लिए एल्विश यादव ने भी नीले रंग की शर्ट पहनी हुई है। एक तरफ एल्विश जहां बहुत हैंडसम लग रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ईशा गुप्ता भी काफी हॉट लग रही हैं।

    डीपनेक ब्लाउज में Esha Gupta को देखकर बहके Elvish Yadav, बाहों में भरकर करने लगे ऐसी हरकतें
  • Sep 17, 2023 9:15 AM

    टाइगर श्रॉफ, नेहा कक्कड़ समेत कई सेलेब को इस मामले में समन भेज सकती है ED, जल्द की जाएगी पूछताछ!

    Tiger Shroff Neha Kakkar ED Case: कथित महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में चल रही जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) टाइगर श्रॉफ, नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी सहित कई बॉलीवुड दिग्गजों को समन जारी करने के लिए तैयार है। यह पूछताछ महादेव बुक एप्लिकेशन पर केंद्रित है, जो एक ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म है, जो वर्तमान में संयुक्त अरब अमीरात में ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और हर्षिता की शादी के दौरान लगभग 200 करोड़ रुपये नकद वितरित करने के लिए ईडी द्वारा जांच के दायरे में है।

    टाइगर श्रॉफ, नेहा कक्कड़ समेत कई सेलेब को इस मामले में समन भेज सकती है ED, जल्द की जाएगी पूछताछ!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X