डीपनेक ब्लाउज में Esha Gupta को देखकर बहके Elvish Yadav, बाहों में भरकर करने लगे ऐसी हरकतें

Elvish Yadav Video: एल्विश यादव इन दिनों एक के बाद एक करके कई सफलताओं का स्वाद चख रहे हैं। बिग बॉस OTT 2 का खिताब अपने नाम करने के बाद हाल ही में को वो एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ उर्वशी रौतेला भी थी। इस वीडियो को भी लोगों ने अपना खूब प्यार दिया है।
एल्विश यादव का हाल ही में एक और वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में वो ईशा गुप्ता संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में ईशा गुप्ता ने नीले रंग का डीपनेक ब्लाउज पहना हुआ है और पीले रंग की साड़ी। वहीं ईशा गुप्ता से मैच करने के लिए एल्विश यादव ने भी नीले रंग की शर्ट पहनी हुई है। एक तरफ एल्विश जहां बहुत हैंडसम लग रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ईशा गुप्ता भी काफी हॉट लग रही हैं।
आपको बता दें, एल्विश यादव का म्यूजिक वीडियो 'हम तो दीवाने' हाल ही में रिलीज हुआ है। जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से ट्रेंड कर रहा है। इस गाने ने 24 घंटों में दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो बनाने की उपलब्धि हासिल की है। एक दिन से भी कम समय में 12 मिलियन व्यूज के अविश्वसनीय मील के पत्थर को पार करते हुए, उन्होंने अपनी केमिस्ट्री और अपने गाने से एक अमिट छाप छोड़ी है।
उर्वशी और एल्विश ने अपने सोशल मीडिया पर पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा देखे गए वीडियो की एक तस्वीर साझा की और 12,210,426 से अधिक व्यूज और 1,036,327 लाइक्स के साथ सभी प्रमुख गानों को पीछे छोड़ते हुए 'हम तो दीवाने' टॉप पर रहा। अब उर्वशी के संग रोमांस करने के बाद एल्विश का दिल लगता है ईशा गुप्ता पर आ गया है और अब वो उन्हें अपनी बांहों में भरकर प्यार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











