शादी से चंद दिन पहले अचानक मीडिया पर क्यों फूट पड़ीं परिणीति चोपड़ा, गुस्से में लाल एक्ट्रेस ने कहा- 'बस कीजिए

parineeti chopra

Parineeti Chopra Video: परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस की शादी के दिन करीब हैं, लिहाजा वो काफी ज्यादा परेशान भी नजर आ रही हैं। इन दिनों वो अपनी फिल्म 'रानीगंज' के प्रमोशन में भी लगी हुई हैं और साथ ही शादी की तैयारियों में भी। इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

हाल ही में, परिणीति चोपड़ा को मुंबई शहर में कहीं देखा गया था। लेकिन वो जहां जा रही थीं, वहां वो पैपराजी को देखकर ज्यादा खुश नहीं हुईं और चिल्लाने लगीं। वायरल वीडियो में परिणीति चोपड़ा को उन लोगों पर गुस्सा करते हुए देखा जा सकता है जो उनकी कार से बाहर निकलते ही उनका नाम पुकारना शुरू कर देते हैं। नीली और लाल क्रॉप स्वेटशर्ट पहने हुए, एक्टर अपनी कार से बाहर निकलतीं हैं और पैपराजी से गुस्से में कहती हैं कि आपको नहीं बुलाया। परिणीति जब बिल्डिंग से वापस आती हैं तो कहती हैं- 'सर बस कीजिए। मैं आपसे हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट कर रही हूं।' इस वीडियो को डिलीट कर दिया गया है।

परिणीति चोपड़ा अगली बार अक्षय कुमार के साथ मिशन 'रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' में नजर आएंगी। टीनू सुरेश देसाई द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1989 में पश्चिम बंगाल में रानीगंज कोलफील्ड्स पर सच्ची घटनाओं का पता लगाएगी। यह फिल्म 6 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। एक्ट्रेस को आखिरी बार 'कोड नेम: तिरंगा' में हार्डी संधू के साथ देखा गया था। हालांकि, फिल्म दर्शकों को ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाई।

इस बीच, परिणीति चोपड़ा आप नेता राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस साल जून में इस जोड़े ने सगाई कर ली और आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते की घोषणा की। वे जल्द ही इसी महीने राजस्थान के उदयपुर के द लीला पैलेस में शादी करने वाले हैं। हाल ही में उनकी शादी और रिसेप्शन के निमंत्रण की तस्वीरें वायरल हुईं।

आपको बता दें, मई में सगाई के बाद अब 24 सितंबर को दोनों शादी के बंधन मं बंध जाएंगे। शादी की रस्में पूरे हफ्ते भर चलन वाली हैं जिसका आगाज होने जा रहा है 17 सितंबर यानि इसी रविवार से। रविवार को अरदास और शबद कीर्तन दिल्ली में होगा। अरदास के बाद से शादी का जश्न शुरू हो जाएगा और सबसे पहले होगा फैमिली गेट टू गेदर जिसमे दोनों परिवार शामिल होंगे। दिल्ली में कुछ रस्मों के बाद दोनों परिवार के साथ उदयपुर में होने वाली ग्रैंड वेडिंग के लिए रवाना हों जाएंगे।

Read more about: parineeti chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X