..................... bollywood live shah rukh khan birthday celebration bhool bhulaiya singhan again box office collection - Hindi Filmibeat

Bollywood News Live: मन्नत छोड़ फैंस के बीच पहुंचे शाहरुख खान, कार्तिक आर्यन-अजय देवगन ने हिलाया बॉक्स ऑफिस

Bollywood Latest News

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

किंग खान यानी बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान हर बार की तरह इस बार मन्नत के बाहर नहीं दिखे। सब कुछ सूना पड़ा रहा। इसकी वजह उनके फैंस ही है। दरअसल किंग खान फैंस के एक इवेंट में शामिल हुए हैं। फैंस हर साल एसआरके के बर्थडे में सेलिब्रेट करने के लिए उनके लिए खास इवेंट रखते हैं। शाहरुख हर साल इस इवेंट में जरूर शामिल होते हैं। शाहरुख अपने घर मन्नत से निकलकर फैंस के इस इवेंट में शामिल हो चुके हैं।

फैंस सोशल मीडिया पर अपने चहेते स्टार को देखने के लिए बेताब दिख रहे थे। अब इस इवेंट से कई वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें शाहरुख अपने फैंस से बातचीत करते और मस्ती करते दिख रहे हैं। इन वीडियोज के सामने आते ही फैंस इन पर अपना प्यार लुटा रहे हैं और भरभरकर कमेंट कर रहे हैं।

LIVE Feed
  • Nov 3, 2024 8:43 PM

    Shah Rukh Khan ने दी फैंस को खुशखबरी

    Shah Rukh Khan Quit Smoking: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने शनिवार, 2 नवंबर को मुंबई के बांद्रा में बाल गंधर्व रंग मंदिर हॉल में अपने फैंस के साथ अपना 59वां जन्मदिन मनाया, जहां उन्होंने हैरान कर देने वाला खुलासा किया और इस खुलासे ने एक्टर के फैंस को खुश कर दिया।

    Shah Rukh Khan ने दी फैंस को खुशखबरी
  • Nov 3, 2024 7:44 PM

    Bigg Boss कंटेस्टेंट ने आर्थिक तंगी के चलते दी अपनी जान

    Guruprasad Demise: बीते काफी समय से सितारों के आत्महत्या की खबरें लगातार आ रही हैं। अब एक बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट और कन्नड़ फिल्ममेकर गुरुप्रसाद का हाल ही में 52 साल की उम्र में बेंगलुरु के मदनायकनहल्ली में उनके अपार्टमेंट में निधन हो गया।

    Bigg Boss कंटेस्टेंट ने आर्थिक तंगी के चलते दी अपनी जान
  • Nov 3, 2024 7:42 PM

    Kriti Sanon अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग पहली बार आईं नजर

    Kriti Sanon With Rumoured Boyfriend Kabir Bahiya: लगता है कृति सेनन और कबीर बहिया के बीच रिश्ता मजबूत होता जा रहा है। यह कपल रविवार, 3 नवंबर को मुंबई एयरपोर्ट पर पहली बार पब्लिकली साथ दिखाई दिया। ऐसा लगता है कि कृति और कबीर रोमांटिक वेकेशन पर जाने वाले हैं।

    Kriti Sanon अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग पहली बार आईं नजर
  • Nov 3, 2024 4:27 PM

    Salman Khan ने सरप्राइज देते हुए Shehzada Dhami को कर दिया बाहर

    Bigg Boss 18 Update: स्टार प्लस के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से पब्लिसिटी पाने वाले शहजादा धामी ने राजन शाही के शो से बाहर होने के बाद सुर्खियां बटोरीं। एक्टर, जिन्हें रातों-रात शो से हटा दिया गया था, फिर इस साल बिग बॉस के 18वें सीजन का हिस्सा बने।

    Salman Khan ने सरप्राइज देते हुए Shehzada Dhami को कर दिया बाहर
  • Nov 3, 2024 3:35 PM

    Shah Rukh Khan कैसे करेंगे अपनी विशालकाय प्रॉपर्टी का बंटवारा

    शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह कहा जाता है। एक्टर की फिल्मों का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। हालांकि, फैंस के दिलों में ये शिद्दत किंग खान ने लंबे समय तक मेहनत और अपनी शानदार अदाकारी से पैदा की है। चंद रुपयों के साथ मुंबई आने वाले शाहरुख आज अरबों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं और एक्टर अपनी विशाल प्रॉपर्टी का बंटवारा कैसे करेंगे इस बात का खुलासा उन्होंने हाल ही में किया।

    Shah Rukh Khan कैसे करेंगे अपनी विशालकाय प्रॉपर्टी का बंटवारा
  • Nov 3, 2024 1:36 PM

    नोरा फतेही को करियर के शुरुआत में ही लेनी पड़ी थेरेपी

    नोरा फतेही ने हाल ही में बॉलीवुड में अपने सफर के बारे में बात की। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) में अभिनेत्री ने खुलासा किया कि कैसे एक न्यूकमर के रूप में उन्होंने कई कठिन परिस्थितियों का सामना किया। शुरुआत में, वह ऐसे लोगों से मिलीं जो दावा करते थे कि वे उनकी मदद कर सकते हैं लेकिन उनके इरादे छिपे हुए थे। कुछ लोगों ने उन्हें बड़े प्रोडक्शन हाउस से जोड़ने का वादा किया, लेकिन इससे अक्सर डरावनी स्थितियां पैदा हुईं। नोरा ने कुछ अन्य बड़े खुलासों से भी हर किसी को दंग कर दिया है।

  • Nov 3, 2024 1:03 PM

    इस्तीफा दो नहीं बाबा सिद्दीकी की तरह मारेंगे, सीएम योगी को धमकी

    CM Yogi Adityanath Death Threat: महाराष्ट्र के कद्दावर नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या ने हर किसी को अंदर तक हिला दिया था। इसके बाद अब उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को धमकी मिली है। योगी आदित्यनाथ के नाम पर मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल किया गया है। इसमें साफ कहा गया है कि अगर योगी ने 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो हम उन्हें बाबा सिद्दीकी की तरह मार डालेंगे।

  • Nov 3, 2024 11:36 AM

    Shah Rukh Khan ने गौरी और सुहाना संग काटा बर्थडे केक

    बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का बर्थडे उनकी फैमिली, फ्रेंड्स औऱ फैंस के लिए त्योहार से कम नहीं होता। बीती रात एक्टर की फिल्म ‘पठान’ के डायरेक्टर ने उनके लिए एक ग्रेंड सेलिब्रेशन रखा था। जिसमें किंग खान अपनी फैमिली के साथ पहुंचे थे। इसकी कुछ तस्वीरें अब गौरी खान ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

  • Nov 3, 2024 11:03 AM

    राजपाल यादव ने एक सवाल पूछने पर छीना जर्नलिस्ट का कैमरा, हुए ट्रोल

    कार्तिक आर्यन और विद्या बालन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' में छोटा पंडित बन सबको हंसाने वाले एक्टर राजपाल यादव का एक वीडियो सामने आया है जो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राजपाल यादव एक जर्नलिस्ट पर गुस्सा करते दिखे। उनके दिवाली को लेकर बैक टू बैक सवाल पूछे गए जिसके कुछ जवाब तो एक्टर ने दिए लेकिन कुछ ही पल में उन्होंने उस जर्नलिस्ट का कैमरा छीनने की कोशिश भी की।

  • Nov 3, 2024 9:36 AM

    'सिंघम' के खौफ से थर्राया वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस

    सिंघम अगेन 1 नवंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज की गई है। फिल्म 1900 स्क्रीन्स पर चल रही है और ऐसे में शानदार कमाई भी कर रही है। सिंघम अगेन 1 नवंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज की गई है। फिल्म 1900 स्क्रीन्स पर चल रही है और ऐसे में शानदार कमाई भी कर रही है।

  • Nov 3, 2024 8:09 AM

    दूसरे दिन ही घटा 'सिंघम अगेन' का कलेक्शन

    सैकनिल्क के आंकड़ों की माने तो 'सिंघम अगेन' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 43.5 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ शानदार शुरुआत की थी। वहीं दूसरे दिन वीकेंड होने के बाद भी फिल्म का कलेक्शन घट गया और इसने 41.5 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। दो दिन में फिल्म ने कुल 85 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।

  • Nov 3, 2024 7:09 AM

    'भूल भुलैया 3' ने दूसरे दिन भी छापे जमकर नोट

    'भूल भुलैया 3' ने पहले दिन ही रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक पहले दिन फिल्म ने 35.5 करोड़ रुपए से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला। अब दूसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़ी है और इसने 36.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। यानी दो दिन में कार्तिक आर्यन की फिल्म ने कुल 72 करोड़ कमा लिए हैं।

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X