..................... Bigg Boss 18 Update Shehzada Dhami Evicted From Show during Diwali week by Salman Khan - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 18 Update: Salman Khan ने सरप्राइज देते हुए Shehzada Dhami को कर दिया बाहर, हैरान हुए फैंस!

Shehzada Dhami

Bigg Boss 18 Update: स्टार प्लस के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से पब्लिसिटी पाने वाले शहजादा धामी ने राजन शाही के शो से बाहर होने के बाद सुर्खियां बटोरीं। एक्टर, जिन्हें रातों-रात शो से हटा दिया गया था, फिर इस साल बिग बॉस के 18वें सीजन का हिस्सा बने।

Shehzada Dhami हुए शो से बाहर

शो में कंटेंट के मामले में YRKKH एक्टर से बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन इस हफ्ते एक्टर को दर्शकों के कम वोटों के कारण आखिरकार बाहर कर दिया गया। सलमान खान, जिन्होंने शनिवार, 2 नवंबर को एविक्शन की घोषणा की, उन्होंने कंटेस्टेंट्स के साथ मजाक करके प्रक्रिया शुरू की, उन्होंने कहा कि दिवाली वीक के कारण कोई एविक्शन नहीं होगा। हालांकि, बाद में सलमान ने शहजादा के एलिमिनेशन की घोषणा की और उन्हें शो से बाहर आने के लिए कहा। सभी घरवालों को गले लगाते हुए, शहजादा ने आखिरकार कंटेस्टेंट्स को अलविदा कहा और बाहर निकल गए।

YRKKH से रातों रात हुए बाहर

अनजान लोगों के लिए, शहजादा तब सुर्खियों में आए जब ये रिश्ता क्या कहलाता है के निर्माता राजन शाही ने उन पर नॉन प्रोफेशनल बर्ताव का आरोप लगाया और उन्हें रातों-रात बाहर का रास्ता दिखा दिया। बाद में उन्हें शो में रोहित पुरोहित ने रिप्लेस कर दिया।

Bigg Boss में अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाए Shehzada Dhami

बिग बॉस 18 में अपनी जर्नी में दर्शकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके, जिसकी वजह से आखिरकार उन्हें शो से बाहर होना पड़ा। हालांकि, रजत दलाल के साथ शहजादा का विवाद अब तक शो के इस सीजन में सबसे चर्चित झगड़ों में से एक बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X