Bigg Boss कंटेस्टेंट ने आर्थिक तंगी के चलते दी अपनी जान, सड़े-गले हाल में मिली डेड बॉडी, घर से आने लगी थी बदबू

Guruprasad Demise: बीते काफी समय से सितारों के आत्महत्या की खबरें लगातार आ रही हैं। अब एक बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट और कन्नड़ फिल्ममेकर गुरुप्रसाद का हाल ही में 52 साल की उम्र में बेंगलुरु के मदनायकनहल्ली में उनके अपार्टमेंट में निधन हो गया।
फ्लैट से आ रही थी बदबू
पुलिस के अनुसार, आर्थिक तंगी के कारण गुरुप्रसाद ने आत्महत्या की होगी। एशियानेट न्यूज के अनुसार, गुरुप्रसाद के पड़ोसियों ने उनके अपार्टमेंट से बदबू आने के बाद पुलिस को इन्फॉर्म किया। जांच करने पर, डायरेक्टर की सड़ी हुई लाश उनके अपार्टमेंट की छत से लटकी हुई पाई गई, जिससे संकेत मिलता है कि उन्होंने कई दिन पहले आत्महत्या कर ली होगी। आपको बता दें, उनके परिवार में दो बेटियां और पत्नी हैं।
पिछली फिल्म हुई थी फ्लॉप
कथित तौर पर गुरुप्रसाद फाइनेंशियल दिक्कतों का सामना करना पड़ा था और उन्होंने दूसरों से पैसे उधार लिए थे। रिपोर्ट्स में आगे कहा गया है कि उनकी हालिया कन्नड़ फिल्म रंगनायका के फ्लॉपहो जाने के बाद डायरेक्टर को और भी बड़ा झटका लगा था।
डायरेक्टर के अपार्टमेंट में रहने वाले जयराम ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्होंने आखिरी बार उन्हें 4 दिन पहले देखा था। उन्होंने बताया कि गुरुप्रसाद एक साल से अपार्टमेंट में अकेले रह रहे थे। अपनी पहली पत्नी को तलाक देने के बाद गुरुप्रसाद ने हाल ही में दूसरी महिला से शादी कर ली थी।
पिछले साल किया था गिरफ्तार
2023 में गुरुप्रसाद को चेक बाउंस मामले में गिरफ्तार किया गया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो गुरुप्रसाद ने 2006 में कन्नड़ फिल्म 'माता' से बतौर डायरेक्टर अपनी शुरुआत की थी। इस फिल्म में जग्गेश, वैजनाथ बिरादर, मांड्या रमेश और अन्य कलाकारों ने काम किया था। यही नहीं, उन्होंने बिग बॉस कन्नड़ सीजन 2 में भी पार्ट लिया था, जहां उन्होंने वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री ली थी।
उनकी 2009 की फिल्म एडेलु मंजुनाथा ने बेस्ट स्क्रीनप्ले के लिए कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार जीता। इस ब्लैक कॉमेडी फिल्म में जग्गेश और यज्ञ शेट्टी और तबला नानी जैसे कलाकार भी थे। अपने निधन से पहले, गुरुप्रसाद अपने नए प्रोजेक्ट, एडेमा पर काम कर रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications