Bollywood Live News: धनुष-ऐश्वर्या की तलाक को मिली मंजूरी, तीर्थ यात्रा पर निकलीं राशा-रवीना टंडन!

bollywood live updates

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मीबीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं साउथ एक्टर धनुष के बारे में जिनके तलाक को मंजूरी मिल गई है। उन्होने रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत को हमसफर बनाया था। साल 2004 में शादी के बंधन में बंधे इस कपल ने फाइनली तलाक ले लिया है। इस खबर से लोग काफी हैरान हैं। बता दें कि इस पूरे मामले में अभी तक रजनीकांत का रिएक्शन आना बाकी है। लोग इंतजार कर रहे हैं कि सुपरस्टार इस पर क्या कहते हैं।

इसके अलावा राशा थडानी की कुछ तस्वीरें अपनी मां रवीना टंडन के साथ वायरल हो रही हैं। इस वक्त मां बेटी पूरी तरह से भक्ति मोड में हैं। जी हां, दोनों तीर्थ यात्रा के लिए निकली हैं औऱ उनकी तस्वीरें आग की तरह वायरल हो रही हैं। राशा और रवीना को एक साथ काफी खुश देखा जा सकता है। राशा ने तस्वीरों के साथ लिखा, ''मेरा 10वां ज्योतिर्लिंग नागार्जुना।'' इसके बाद उनकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

इसी तरह की तमाम खबरों के लिए पूरे दिन बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Nov 28, 2024 10:32 PM

    Bhool Bhulaiyaa 3 इस महीने OTT पर हो सकती है रिलीज

    Bhool Bhulaiyaa 3 OTT Release Date: भूल भुलैया 3 एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी जैसे एक्टर हैं। यह बहुचर्चित फिल्म 1 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों से खूब पॉजिटिव रिएक्शन मिले थे।

    Bhool Bhulaiyaa 3 इस महीने OTT पर हो सकती है रिलीज
  • Nov 28, 2024 10:31 PM

    इस एक्ट्रेस को पति के अफेयर्स के बारे में था पता

    Zarina Wahab On Husband Aditya Pancholi Extra Marital Affair: जरीना वहाब की कई बातें इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उन्होंने हाल ही में सनसनीखेज इंटरव्यू दिया है और इस इंटरव्यू में कई खुलासे भी किए हैं।

    इस एक्ट्रेस को पति के अफेयर्स के बारे में था पता
  • Nov 28, 2024 10:30 PM

    Kusha Kapila का दावा- 'तलाक का ऐलान करने के लिए हम पर दबाव बनाया गया'

    Kusha Kapila On Divorce: फैशन इन्फ्लुएंसर से एक्ट्रेस बनी कुशा कपिला ने हाल ही में एक पॉडकास्ट पर खुलासा किया कि उन्हें 2023 में जोरावर अहलूवालिया से तलाक का ऐलान करने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि एक न्यूज पब्लिकेशन को इसके बारे में पता चला और उन्होंने उन्हें एक टाइम लिमिट दी।

    Kusha Kapila का दावा- 'तलाक का ऐलान करने के लिए हम पर दबाव बनाया गया'
  • Nov 28, 2024 10:30 PM

    Kangana Ranaut और Aditya Pancholi के अफेयर पर खुलकर बोलीं Zarina Wahab

    Kangana Ranaut Aditya Pancholi Affair: कंगना रनौत का आदित्य पंचोली के साथ अफेयर जगजाहिर है। यह कंगना के करियर के शुरुआती दिनों की बात थी। हालांकि, यह अफेयर अच्छा नहीं रहा, क्योंकि दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाए।

    Kangana Ranaut और Aditya Pancholi के अफेयर पर खुलकर बोलीं Zarina Wahab
  • Nov 28, 2024 10:29 PM

    Bigg Boss 18 में Avinash Mishra के संग हुई बदतमीजी

    Bigg Boss 18 Update: बिग बॉस 18 के फैंस अविनाश मिश्रा के सपोर्ट में उतर आए हैं, जब को-कंटेस्टेंट अदिति मिस्त्री और घर की दूसरी महिलाओं ने उन्हें स्विमिंग पूल में उतरने के लिए मजबूर किया। नेटिजेंस ने अदिति को उनकी हरकत के लिए ट्रोल किया।

    Bigg Boss 18 में Avinash Mishra के संग हुई बदतमीजी
  • Nov 28, 2024 10:28 PM

    Malaika Arora ने निकाला अब कमाई का नया जरिया

    Malaika Arora New Restaurant: मलाइका अरोड़ा ने अपने बेटे अरहान खान के साथ मिलकर स्कारलेट हाउस बॉम्बे नाम से एक नया बिजनेस शुरू किया है। यह मुंबई के बांद्रा में एक नया रेस्तरां खुला है जो पहले से ही सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।

    Malaika Arora ने निकाला अब कमाई का नया जरिया
  • Nov 28, 2024 10:28 PM

    Aadar Jain के रोके पर इस एक्टर ने कसा तंज

    KRK On Aadar Jain and Alekha Advani: आदर जैन और उनकी होने वाली दुल्हनिया अलेखा आडवाणी ने आखिरकार अपने रिश्ते को दुनिया के सामने ऑफिशियल बना दिया है। दोनों ने बीते शनिवार, 23 नवंबर, 2024 को मुंबई में रोका की सेरेमनी की।

    Aadar Jain के रोके पर इस एक्टर ने कसा तंज
  • Nov 28, 2024 4:00 PM

    हिमांशी खुराना के जन्मदिन पर आसिम रियाज ने दिखाई नई गर्लफ्रेंड की झलक, लोग बोले- उसे जलाओ मत

    27 नवंबर को हिमांशा की जन्मदिन होता है। अपने 33वें जन्मदिन के मौके पर जहां हिमाशी केक कट करती नजर आ रही थीं वहीं दूसरी तरफ आसिम रियाज ने भी अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ तस्वीर शेयर कर दी। जी हां, वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है कि आसिम रियाज वेकेशन पर गए हैं। एक हाउस बोट पर बैठे आसिम अपने फेस को स्कार्फ से कवर करते नजर आ रहे हैं वहीं उनके पास ही उनकी नई गर्लफ्रेंड भी नजर आ रही हैं।

    हिमांशी खुराना के जन्मदिन पर आसिम रियाज ने दिखाई नई गर्लफ्रेंड की झलक, लोग बोले- उसे जलाओ मत
  • Nov 28, 2024 3:23 PM

    प्यार का पंचनामा फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल के घर गूंजी किलकारी, बेटी को दिया जन्म

    Pyaar ka puchnama fame actress sonnalli seygall blessed with baby girl: प्यार का पंचनामा फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने 16 अगस्त को प्रेग्नेंसी की घोषणा की दी थी। वहीं बता दें कि अब एक्ट्रेस के घर किलकारियां गूंज उठी हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है।

    प्यार का पंचनामा फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल के घर गूंजी किलकारी, बेटी को दिया जन्म
  • Nov 28, 2024 1:58 PM

    'द साबरमती रिपोर्ट' देखने के बाद अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने सच सामने लाने के लिए टीम को दी बधाई

    अरुणाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने फिल्म को देखा और इसकी तारीफ की, क्योंकि इसने जरूरी ऐतिहासिक घटनाओं को सामने लाया है। इस बारे में अपनी बात रखते हुए उन्होंने उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है:#TheSabarmatiReport फिल्म देखी, यह एक सोचने पर मजबूर करने वाली और बहुत प्रभावशाली फिल्म है जो भारत के इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक पर रोशनी डालती है।

  • Nov 28, 2024 12:53 PM

    कार्तिक आर्यन के साथ दिखी मिस्ट्री गर्ल, क्या ये है नए प्यार की शुरुआत?

    काशिका कपूर, जो अपनी खूबसूरती और बढ़ती लोकप्रियता के लिए जानी जाती हैं, हाल ही में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कुछ महीने पहले, कार्तिक और काशिका को एक साथ एयरपोर्ट पर देखा गया था, जब वे अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे। दोनों की हंसी-मजाक और केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया था। सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें "आदर्श जोड़ी" कहा था। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उनकी केमिस्ट्री ने अफवाहों को हवा दे दी है।

  • Nov 28, 2024 12:12 PM

    नीता अंबानी अपनी IPL टीम जिताने के लिए करती हैं तंत्र-मंत्र! ये VIRAL VIDEO देख उड़ जाएंगे होश...

    इस दौरान नीता अंबानी कोट, ट्राउजर, खुल बाल और न्यूज मेकअप में नजर आईं। हर बार की तरह इस बार भी नीता अंबानी के चर्चे रहे, लेकिन बता दें कि हाल ही में नीता अंबानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नीता अंबानी ऑक्शन शुरू होने से पहले ऐसी पूजा करती नजर आती हैं जो कैमरे में कैद हो जाती है।

  • Nov 28, 2024 11:51 AM

    Ali Fazal ने पूरी की पैन इंडिया फिल्म 'ठग लाइफ' की शूटिंग, कमल हसन के साथ करेंगे धमाका!

    प्रसिद्ध मणिरत्नम द्वारा निर्देशित, ठग लाइफ में कलाकारों की एक लंबी कतार शामिल है जिसमें कमल हसन, तृषा, अभिरामी, नासिर, जोजू जॉर्ज, अली फज़ल, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और ऐश्वर्या लक्ष्मी जैसे सिनेमाई दिग्गज प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह प्रोजेक्ट सिर्फ एक सिनेमाई तमाशा नहीं है, बल्कि भारतीय सिनेमा की सहयोगात्मक भावना का एक प्रमाण भी है, जिसमें विभिन्न फिल्म उद्योगों की प्रतिभाएं शामिल हैं।

  • Nov 28, 2024 11:17 AM

    ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या हैं स्कूल की Rockstar, गिटार पकड़ दिए ऐसे पोज, इंटरनेट पर छा गया VIDEO

    बता दें कि आराध्या अभी 13 साल की हैं। जिनसे ऐश्वर्या और अभिषेक दोनों ही बहुत प्यार करते हैं। आराध्या फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन फिर भी वह बहुत पॉपुलर हैं। सोशल मीडिया पर तो उनके फैन पेज की लाइन लग गई है। वहीं हाल ही में आराध्या बच्चन की स्कूल से कुछ झलकियां देखने को मिल रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि आराध्या बच्चन स्कूल की रॉकस्टार हैं।

  • Nov 28, 2024 10:58 AM

    मुकेश अंबानी के सामने Akash Ambani ने श्लोका मेहता का किया था प्रपोज, गोवा से सामने आईं रोमांटिक तस्वीरें!

    काफी कम लोग जानते हैं कि आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी के पहले भी अंबानी परिवार ने काफी कुछ ऐसा किया था जो कि इसके पहले शायद ही आपने देखा होगा। बता दें कि आकाश ने श्लोका को गोवा में प्रपोज किया था और इस दौरान अंबानी परिवार भी वहां पर मौजूद था।

  • Nov 28, 2024 10:18 AM

    Dhanush ने पत्नी से तोड़ा 20 साल पुराना रिश्ता, ऐश्वर्या रजनीकांत को आधिकारिक तौर पर दिया तलाक

    बता दें कि इनके बीच अनबन काफी समय से है और इस तलाक को लेकर करीब दो साल पहले यानि 2022 में घोषणा हुई थी। तलाक को लेकर इन दोनों ने अर्जी भी डाली थी। इसमें देरी इसलिए हुई क्योंकि दोनों कोर्ट में इसके लिए पहुंचे नहीं थे। अब 27 नवंबर को जज के सामने दोनों ने अलग होने की मंजूरी दी और इसके बाद तलाक का फैसला सुनाया गया।

  • Nov 28, 2024 9:55 AM

    I want to talk BO Day 6- बॉक्स ऑफिस फ्लॉप साबित हुई अभिषेक बच्चन की फिल्म, 6 दिन की कमाई..

    गौरतलब है कि इस फिल्म में अभिषेक बच्चन ने शानदार काम किया है और बतौर अभिनेता निखरकर सामने आए हैं। इस फिल्म ने दूसरे दिन भी 55 लाख रुपए ही कमाए थे। अब सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो बुधवार को इस फिल्म का आखिरी कलेक्शन आने तक फिल्म ने सिर्फ 12 लाख की कमाई की है। इस फिल्म ने 6 दिन में सिर्फ 1.82 लाख रुपए कमाए हैं।

  • Nov 28, 2024 9:18 AM

    Aishwarya Rai ने नाम के आगे से हटाया 'बच्चन' सरनेम, लोग बोले- 'तलाक कंफर्म है..'

    जी हां, अनबन की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या राय ने अपने पति का सरनेम हटा दिया है। जी हां, दुबई के इवेंट से आए इस वीडियो ने सबकुछ क्लियर कर दिया है। इंटरनेशनल स्टार के तौर पर इस इवेंट पर पहुंची ऐश्वर्या राय की स्क्रीन पर तस्वीर नजर आ रही है।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X