Aadar Jain के रोके पर इस एक्टर ने कसा तंज, कहा- 'उसने तारा को चीट किया, उसकी हाय लगेगी'

KRK On Aadar Jain and Alekha Advani: आदर जैन और उनकी होने वाली दुल्हनिया अलेखा आडवाणी ने आखिरकार अपने रिश्ते को दुनिया के सामने ऑफिशियल बना दिया है। दोनों ने बीते शनिवार, 23 नवंबर, 2024 को मुंबई में रोका की सेरेमनी की।
KRK ने किया ट्वीट
आदर जैन का रोका हो जाने के बाद अब एक्टर पर केआरके ने निशाना साधा है और बोला है कि उन्हें तारा सुतारिया की हाय लगेगी। केआरके ने ट्वीट करके आदर और अलेखा के रोका होने पर नाराजगी जताई है और बताया है कि तारा सुतारिया बॉलीवुड की सबसे अच्छी लड़की है। आदर ने उसे चीट किया है। आदर की खुशनुमा शादीशुदा जिंदगी नहीं होने वाली है। तारा की हाय लगेगी।
यह भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 इस महीने OTT पर हो सकती है रिलीज, इस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं Kartik Aaryan की फिल्म!
लोगों ने किया सपोर्ट
ये ट्वीट सामने आने के बाद लोगों ने KRK को सपोर्ट किया और तारा सुतारिया के लिए अपनी संवेदनाएं भी दीं। सबने तारा सुतारिया को सपोर्ट करते हुए कहा कि वो वाकई एक अच्छी लड़की हैं और आदर ने उनका साथ छोड़कर अच्छा नहीं किया।
यह भी पढ़ें- Malaika Arora ने निकाला अब कमाई का नया जरिया, बॉयफ्रेंड संग ब्रेकअप के बाद अब ऐसे कमा रहीं पैसे!
Aadar Jain के बारे में
रोका के बाद पहली बार आदर और अलेखा ने अपनी मौजूदगी के लिए पैपराजी का शुक्रिया अदा किया। दोनों एक-दूजे के प्यार में डूबे नजर आ रहे थे और फैंस ने उनकी जोड़ी को भी खूब पसंद किया। आदर ने अलेखा को अपना पहला क्रश, सबसे अच्छा दोस्त और हमेशा के लिए अपना साथी बताया। आपको बता दें, आदर जैन रीमा जैन और मनोज जैन के बेटे हैं। वह राज कपूर और कृष्णा कपूर के पोते हैं। उन्हें 'कैदी बैंड' और 'हैलो चार्ली' में देखा गया था।
यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut और Aditya Pancholi के अफेयर पर खुलकर बोलीं Zarina Wahab, कहा- 'मुझे पता था क्या होगा'
Aadar और Alekha के बारे में
पर्सनल लाइफ की बात करें तो आदर और अलेखा ने करीना कपूर और सैफ अली खान के 2023 दिवाली फंक्शन के दौरान अपने रिश्ते को पब्लिक किया। दोनों एक-दूसरे को कई सालों से जानते हैं और पिछले एक साल में उनका रिश्ता और भी गहरा हो गया है। आदर पहले एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ रिलेशनशिप में थे और अलेखा ने खुद को उनके रिश्ते का तीसरा पहिया बताया था।
यह भी पढ़ें- Kusha Kapila का दावा- 'तलाक का ऐलान करने के लिए हम पर दबाव बनाया गया' कहा- 'दो दिन दे रहे हैं वर्ना...'
यह भी पढ़ें- इस एक्ट्रेस को पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के बारे में था पता, बोलीं- 'मैं धोखा खाने के लिए तैयार थी और..'


Click it and Unblock the Notifications











