Bigg Boss 18 में Avinash Mishra के संग हुई बदतमीजी, लड़कियों ने मिलकर खदेड़ा फिर फाड़ दी शर्ट और...

Bigg Boss 18 Update: बिग बॉस 18 के फैंस अविनाश मिश्रा के सपोर्ट में उतर आए हैं, जब को-कंटेस्टेंट अदिति मिस्त्री और घर की दूसरी महिलाओं ने उन्हें स्विमिंग पूल में उतरने के लिए मजबूर किया। नेटिजेंस ने अदिति को उनकी हरकत के लिए ट्रोल किया।
अविनाश के साथ की बदतमीजी
अदिति मिस्त्री ने जोश-जोश में उनकी शर्ट फाड़ दी और उन्हें अनकंफर्टेबल महसूस करने के बावजूद मजबूर किया। बुधवार को बिग बॉस 18 के एपिसोड के दौरान, अविनाश को तजिंदर पाल सिंह बग्गा को तैरना सिखाते हुए देखा गया। अदिति ने फिर स्विमसूट पहनकर एंटर किया और उन्होंने एडिन रोज, ईशा सिंह और कशिश कपूर के साथ मिलकर अविनाश को शर्टलेस होकर पूल में उतरने के लिए कहा।
यह भी पढ़ें- जब Shah Rukh Khan ने नेशनल टेलीविजन पर Priyanka Chopra को किया था प्रपोज? गाना गाकर कहा- 'Marry Me'
Avinash का शर्ट भी फाड़ी
अविनाश ने घर के अंदर भागने की कोशिश की, लेकिन अदिति, ईशा, एडिन और कशिश ने उसे बगीचे में खदेड़ दिया। इतना ही नहीं, अदिति ने अविनाश की शर्ट भी फाड़ दी, खुद को बचाने के लि वो पूल में उतर गए, जबकि कशिश और एडिन ने भी उनकी शर्ट उतारने की कोशिश की।
यह भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 इस महीने OTT पर हो सकती है रिलीज, इस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं Kartik Aaryan की फिल्म!
विवियन ने अविनाश को बचाया
अविनाश, जो इस सेगमेंट के दौरान अनकंफर्टेबल और परेशान दिख रहे थे, तैरने से इनकार करते रहे और तभी विवियन डीसेना उनके बचाव में आए। उन्हें एक्टर को महिलाओं से छुड़ाते हुए देखा गया और उन्होंने अदिति को वॉर्निंग भी दी कि वह घर के अंदर फिर कभी इस तरह के मजाक में शामिल न हों।
यह भी पढ़ें- Aadar Jain के रोके पर इस एक्टर ने कसा तंज, कहा- 'उसने तारा को चीट किया, उसकी हाय लगेगी'
लोगों ने किया ट्रोल
यह पूरी घटना दर्शकों को पसंद नहीं आई, जिन्होंने अदिति पर अविनाश को "परेशान" करने और उनकी इच्छा के बावजूद उसे मजबूर करने का आरोप लगाया। नेटिजेंस ने एडिन, कशिश को भी इसमें हिस्सा लेने के लिए फटकार लगाई और अविनाश की "सबसे अच्छी दोस्त" होने के बावजूद महिलाओं को ना रोकने के लिए ईशा को भी आड़े हाथों लिया।
यह भी पढ़ें- Malaika Arora ने निकाला अब कमाई का नया जरिया, बॉयफ्रेंड संग ब्रेकअप के बाद अब ऐसे कमा रहीं पैसे!
एक नेटिजन ने लिखा, "मुझे नहीं पता कि यह कैसे सही है, जैसे कि वह साफ रूप से अदिति के साथ पूल में जाने में कंफर्टेबल नहीं था, लेकिन वह सचमुच उनके पीछे आईं और उनकी शर्ट के बटन खोल दिए... यह पागलपन है और वह मुझे बहुत परेशान लग रहा था।"
यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut और Aditya Pancholi के अफेयर पर खुलकर बोलीं Zarina Wahab, कहा- 'मुझे पता था क्या होगा'
इस बीच, अविनाश को इस हफ्ते बेदखल होने के लिए नॉमिनेट किया गया है, साथ ही विवियन डीसेना, सारा अरफीन खान, कशिश कपूर, श्रुतिका अर्जुन, तजिंदर पाल सिंह बग्गा और करण वीर मेहरा भी हैं। दूसरी ओर, ईशा गुरुवार के एपिसोड में बिग बॉस 18 के घर की नई 'टाइम गॉड' बनती नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें- Kusha Kapila का दावा- 'तलाक का ऐलान करने के लिए हम पर दबाव बनाया गया' कहा- 'दो दिन दे रहे हैं वर्ना...'


Click it and Unblock the Notifications