Bollywood Live- बिगेस्ट ओपनर बनी मोहनलाल की ‘एल 2: एम्पुरान’, अटली के साथ काम करेंगे सलमान खान

bollywood live

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं मलयालम के सुपरस्टार मोहनलाल को लेकर जिनकी फिल्म 'एल 2: एम्पुरान' ने रिलीज होकर धमाका कर दिया है। इस फिल्म ने अपने पहले ही दिन 22 करोड़ की ओपनिंग दी है और इसके साथ ही ये हाइएस्ट मलयालम ओपनर बन गई है।

इस फिल्म ने सिर्फ मलयालम भाषा में 19.45 करोड़ का कलेक्शन किया है जो कि आज से पहले कभी नहीं हुआ। लोग सुपरस्टार की तारीफ कर रहे हैं।

इसके अलावा सलमान खान का नाम सामने आ रहा है कि वो जल्द ही अटली के साथ एक प्रोजेक्ट करने वाले हैं। जी हां, जवान निर्देशक के साथ सलमान खान का ये तालमेल काफी जबरदस्त होगा। पता चला था कि सिकंदर के बाद सलमान खान सीधे इस प्रोजेक्ट पर काम करते दिखने वाले हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में काफी साउथ के एक्टर्स नजर आने वाले हैं।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Mar 28, 2025 8:14 PM

    एक बार फिर Sunita Ahuja के साथ नजर नहीं आए Govinda

    Sunita Ahuja On Govinda: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को हाल ही में एक अवॉर्ड नाइट में देखा गया। इस दौरान उनके साथ उनके बेटे यशवर्धन नजर आए लेकिन सुनीता के पति और एक्टर गोविंद साथ में नहीं दिखे और पूछने पर जो जवाब सुनीता ने दिया वो हैरान कर देने वाला था।

    एक बार फिर Sunita Ahuja के साथ नजर नहीं आए Govinda
  • Mar 28, 2025 8:13 PM

    Jamie Lever को उनके फिगर की वजह से किया जा रहा था ट्रोल

    Jamie Lever On Her Body Parts: दिग्गज कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी और एक्ट्रेस और कॉमेडियन जेमी लीवर ने हाल ही में एक पॉडकास्ट पर एक्ट्रेस छवि मित्तल के साथ एक खुलकर बातचीत की। जेमी लीवर ने इस पॉडकास्ट में बॉडी इमेज और आत्मविश्वास के साथ अपने संघर्ष के बारे में खुलकर बात की।

    Jamie Lever को उनके फिगर की वजह से किया जा रहा था ट्रोल
  • Mar 28, 2025 6:04 PM

    टीवी एक्ट्रेस के न्यूड वीडियो ने Citadel की हसीना को मुसीबत में डाला

    Shruthi Narayanan Casting Couch Video Leak: वरुण धवन और सामंथा रूथ प्रभु की फिल्म 'सिटाडेल: हनी बनी' में अपने रोल के लिए मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल श्रुति नारायण को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। एक्ट्रेस ने एक बयान जारी कर यह साफ किया कि उन्हें गलती से किसी दूसरी एक्ट्रेस से जुड़े विवाद से कनेक्ट कर दिया गया है।

    टीवी एक्ट्रेस के न्यूड वीडियो ने Citadel की हसीना को मुसीबत में डाला
  • Mar 28, 2025 4:45 PM

    लगातार शो कैंसिल होने के बाद साइबर सेल पहुंचे Samay Raina

    Samay Raina Appears Before Maharashtra Cyber ​​Cell: स्टैंड-अप कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना शुक्रवार (28 मार्च) को इंडियाज गॉट लेटेंट मामले के सिलसिले में महाराष्ट्र साइबर सेल के अधिकारियों के सामने पेश हुए। वह भारत में नहीं थे और अधिकारियों से कई समन मिलने के बाद वह अपना बयान दर्ज कराने के लिए कुछ दिन पहले ही देश लौटे थे।

    लगातार शो कैंसिल होने के बाद साइबर सेल पहुंचे Samay Raina
  • Mar 28, 2025 3:52 PM

    दूसरी बार मां बनने जा रही हैं पूजा बनर्जी, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर कीं तस्वीरें

    टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी, मां बनने वाली हैं हाल ही में उन्होंने अपने फोटोशूट शेयर करते हुए फैन्स को बताया है कि जल्द ही सना बड़ी बहन बनने वाली है। बता दें की पूजा के बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की गई तस्वीरों पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। फैन्स ही नहीं सितारे भी एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं।

  • Mar 28, 2025 3:07 PM

    'नाक कितनी लंबी है कटिंग करनी होगी..' जेमी लीवर संग मेकअप आर्टिस्ट किया भद्दा मजाक

    जेमी बताती हैं कि एक बार वह एक फोटोशूट के लिए गई हुई थीं। उनका मेकअप होना था तभी मेकअप आर्टिस्ट ने देखते ही कहा- इतना कटिंग करना पड़ेगा नाक बहुत लंबी है। जेमी कहती हैं कि इस तरह की बातें आपको तोड़ देती हैं फिर लगता है कि आप कभी भी अच्छे नहीं दिख पाएंगे।

  • Mar 28, 2025 12:58 PM

    उमराह से लौट हिना खान ने पहनी रिवीलिंग ड्रेस तो आग बबूला हुए लोग, कह दीं ऐसी-ऐसी बातें...

    दरअसल बीते दिन हिना खान को अवॉर्ड नाइट में देखा गया था। इस दौरान हिना खान रेड कलर की खूबसूरत में नजर आईं। बता दें कि हिना खान की यह ड्रेस रिवीलिंग थी। जिसे देखने के बाद लोगों ने हिना खान को सिर्फ ट्रोल ही नहीं किया है बल्कि जमकर खरीखोटी भी सुनाई हैं। हिना खान के इस लुक को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- अरे बेशर्म औरत। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- रमजान में तो थोड़े अच्छे कपड़े पहन लेतीं। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- उमराह करके आने के बाद ये सब पहनना अच्छी बात नहीं। तुमने इस्लाम का मजाक बना रखा है। बता दें कि इससे भी ज्यादा लोगों ने कमेंट में हिना खान को ट्रोल किया है।

  • Mar 28, 2025 12:08 PM

    सलमान खान के पिता सलीम खान ने दिया फिल्म सिकंदर का पहला रिव्यू, बोले-इस फिल्म की खासियत यह है कि...

    बता दें कि फिल्म में रोमांस ही नहीं एक्शन और जमकर ड्रामा भी है। सलमान खान की इस फिल्म के टीजर और ट्रेलर ने रिलीज होते ही फैन्स को दीवाना बना दिया है। फैन्स तो अब इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल तो सिकंदर की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और सामने आ रहे बुकिंग के आंकड़े देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि सलमान खान की फिल्म सिकंदर ईद के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा देगी।

  • Mar 28, 2025 11:31 AM

    पाकिस्तानी एक्ट्रेस Hania Aamir से Salman Khan की शादी करवाना चाहती है ये बॉलीवुड हसीना!

    सलमान खान और हानिया आमिर की शादी वाली बात किसी और ने नहीं बल्कि राखी सावंत ने की है। इस दौरान दोनों बातें कर रही थीं और हानिया ने राखी को "प्यारा" कहा था। इसके बाद राखी ने कहा कि वो उनको सलमान भाई की दुल्हन के रूप में देखना पसंद करेंगी। इसके बाद इस बयान को लेकर चर्चा हो रही थी। हालांकि दोनों मस्ती कर रही थीं और इसमें किसी तरह की कोई सीरियस बात नहीं है। लोग इस बात को लेकर मजाक कर रहे हैं सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। शादी की बात को लेकर हानिया और सलमान खान की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है।

  • Mar 28, 2025 10:51 AM

    Nushrat Bharucha ने मॉडल के साथ की घटिया हरकत? हाथ पकड़कर पीछे किया, लोगों ने सुनाई खरी खोटी!

    नुसरत उस मॉडल को पीछे करती हैं और खुद की फेवरिट दो मॉडल्स को आगे करती हैं और वो लड़की पीछे चली जाती है। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग नुसरत को लताड़ लगा रहे हैं और काफी बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। अभिनेत्री की तरफ से इस वीडियो पर किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है।

  • Mar 28, 2025 9:38 AM

    'कोई सेल्फ मेड नहीं होता, कंगना की बेटी फिल्मों में आएगी या पॉलिटिक्स..' सलमान खान ने नेपोटिज्म पर ली चुटकी!

    नए टैलेंट की बात करते हुए जब पत्रकारों ने राशा को लेकर बात की तो सलमान खान ने रवीना की जगह कंगना रनौत की बेटी समझ लिया और दंग रह गए। सलमान खान ने कहा, "कंगना की बेटी आ रही है?" सलमान ने चुटकी लेते हुए कहा, "अब कंगना की बेटी आएगी, तो फिल्में करेंगी, या राजनीति ज्वाइन करेंगी, तो उनको भी.." जैसे ही पत्रकारों ने 'नेपोटिज्म' कहा, अभिनेता ने कहा, "हां, उसे कुछ और करना होगा।" इसके बाद सलमान खान का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि देखने वाली बात होगी कि कंगना रनौत इसपर किसी तरह का रिएक्शन देती हैं या नहीं।

  • Mar 28, 2025 9:05 AM

    Shreyas Talpade के खिलाफ पुलिस ने मामला किया दर्ज, गांव वालों से पैसे दोगुना करने का वादा करके किया घोटाला?

    आईएएनएस के अनुसार, आरोपी 'द लोनी अर्बन मल्टीस्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड' नाम की एक कंपनी चलाते थे, जो गांव के लोगों को उनके इनवेस्टमेंट पर भारी रिटर्न देने का वादा करती थी। दावा किया जा रहा है कि कंपनी के एजेंट्स ने कथित तौर पर ग्रामीणों से करोड़ों रुपए ठगे, साथ ही इनसे वादा किया कि उनका इनवेस्टमेंट कुछ ही समय में दोगुना हो जाएगा।

  • Mar 28, 2025 8:33 AM

    Sikandar vs Chhaava Advance Booking- 'सिकंदर' नहीं तोड़ पाई 'छावा' का रिकॉर्ड, फीका पड़ा सलमान खान का स्टारडम!

    पहले दिन के एडवांस बुकिंग रिपोर्ट की बात करें तो सैकनिल्क ने बताया कि फिल्म महज 3.98 करोड़ रुपए ही कमा पाई है। जी हां, इस फिल्म के करीब 136611 टिकट ही बिके हैं जो कि काफी छोटा नंबर है। सलमान खान के स्टारडम को देखते हुए इतने टिकट्स बिकना अच्छी खबर नहीं है। गौरतलब है कि विक्की कौशल की छावा ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में करीब 13.79 करोड़ का कलेक्शन किया था और इस फिल्म के एडवांस में पहले ही दिन करीब 487798 टिकट बिक गए थे। अब इतना तो तय है कि सलमान खान की ओपनिंग तगड़ी देगी क्योंकि सलमान खान के फैंस उसी दिन जाकर टिकट लेंगे। लेकिन एडवांस बुकिंग के मामले में फिल्म ने काफी निराश किया है।

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X