Bollywood Highlights- धर्मेंद्र का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, एल्विश यादव ने मुनव्वर फारुखी को चटाई धूल!

Bollywood live updates

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

आज सबसे पहले बात करते हैं अभिनेता धर्मेंद्र की जो कि इस वक्त गांव में जिंदगी बिता रहे हैं। बता दें कि उनका एक क्रिप्टिक पोस्ट सामने आया है और लोग इसका मतलब निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होने लिखा, ''दूरियाँ दिलों में बढ़ती ही जा रही हैं..कब मिले गा छुटकारा...गलत फहमियों से।'' धर्मेंद्र के इस पोस्ट के सामने आते ही लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।

इसके अलावा बात करते हैं मुनव्वर फारुखी और एल्विश यादव जो कि इस वक्त ECL 2025 खेल रहे हैं। बीते दिन हुए इस मैच में मुनव्वर फारुखी की टीम को एल्विश यादव की टीम ने धूल चटा दी। जी हां, Haryanvi Hunters Vs Mumbai Disruptors का ये मुकाबला काफी शानदार था और लोगों को काफी पसंद आया। फिलहाल इस मैच को लेकर दोनों की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Mar 7, 2025 8:26 PM

    रणवीर अल्लाहबादिया ने NCW से मांगी माफी, असम पुलिस के सामने भी हुए पेश

    समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में पैरेंट्स पर अश्लील टिप्पणी कर विवादों में छाए रणवीर अल्लाहबादिया ने राष्ट्रीय महिला आयोग से माफी मांगी है। पिछले दिनों वह राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने पेश हुए थे, और अपना पक्ष रखा था। उनके अलावा अपूर्वा मखीजा, आशीष चंचलानी, सौरभ बोथरा और तुषार पुजारी भी महिला आयोग के सामने पेश हुए।

  • Mar 7, 2025 7:52 PM

    करीना कपूर की भाभी ने हनीमून पर दिखा दिए असली रंग

    आदर जैन सोशल मीडिया पर लगातार अपने हमीमून के अप्डेट्स फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। अब एक बार फिर से आदर ने आलेखा के साथ सिजलिंग सेल्फी ड्रॉप की है। इसके साथ ही और कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें देखने के बाद साफ है कि ये कपल हनीमून पर पूरी तरह मी टाइम और रोमांस के मजे ले रहा है। तस्वीरों में आदर जहां प्यार में खोए दिखाई दे रहे हैं तो वहीं आलेखा अपने सेक्सी लुक्स से उन्हें इंप्रेस करना का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। ऐसे में आदर भी आलखे की जमकर तस्वीरें क्लिक कर रहे हैं।

  • Mar 7, 2025 6:45 PM

    कैटरीना कैफ ने शेयर की दोस्त की शादी की इनसाइड तस्वीरें

    बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने हाल ही में अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी अटेंड की। कैटरीना ने ये शादी ना सिर्फ अटेंड की बल्कि इसमें दिल खोलकर मस्ती भी की। कैटरीना ने अब इस शादी की काफी सारी इनसाइड तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। इसके साथ ही एक बेहद स्पेशल लंबा कैप्शन भी लिखा है।

  • Mar 7, 2025 6:29 PM

    सिंगल स्‍क्रीन थिएटर हो या मल्टीप्लेक्स, अब 200 रुपये का ही होगा टिकट

    अब थिएटर में जाकर फिल्में देखने का मजा दोगुना होने वाला है, क्योंकि अब सिंगल स्क्रीन हो या फिर मल्टीप्लेक्स, आपको फिल्म देखने के लिए सिर्फ 200 रुपये ही खर्च करने होंगे। आप मूवी का कोई भी टिकट लीजिए, उसकी कीमत सिर्फ 200 रुपये ही होगी। लेकिन यहां एक ट्विस्ट है, और वो यह कि 200 रुपये में फिल्म देखने का मजा सिर्फ एक ही राज्य के थिएटर्स में मिलने वाला है। और वो है कर्नाटक। सिद्धारमैया सरकार ने शुक्रवार, 7 मार्च को सिने प्रेमियों के लिए बड़ा कदम उठाते हुए मल्टीप्लेक्स में फिल्म की टिकट पर बड़ा फैसला लिया। उन्होंने ऐलान किया कि अब किसी भी फिल्म के टिकट की कीमत सिर्फ 200 रुपये ही होगी।

  • Mar 7, 2025 5:10 PM

    दीपिका पादुकोण ने फोर्ब्स के लिए कराया किलर फोटोशूट

    दीपिका पादुकोण ने हाल ही में फोर्ब्स के लिए फोटोशूट कराया है। इस फोटोशूट की तस्वीरें दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की हैं जो कि मिनटों में वायरल हो गई हैं। दीपिका पादुकोण ने ये फोटोशूट शेखों के देश अबू धाबी में कराया है। तस्वीर दीपिका पादुकोण के फैंस के आंखों के सामने सुनहरी चमक बिखेरने के लिए काफी हैं।

  • Mar 7, 2025 4:17 PM

    प्रिंस नरूला संग तलाक के रूमर्स पर Yuvika Chaudhary ने तोड़ी चुप्पी

    ईटाइम्स से बात करते हुए युविका ने कहा, ''यह (पेरेंटहुड) हम दोनों के लिए एक नई जर्नी है। मैंने तब अफवाहों पर रिएक्शन नहीं दिया था। प्रिंस बहुत इमोशनल हैं और रूमर्स ने उन पर असर डाला। लेकिन कभी-कभी मुझे लगता है कि चीजों को क्लियर करने की कोई जरूरत नहीं है। एक पॉइंट पर, जब मैंने कहा कि प्रिंस बिजी थे, तो मेरा मतलब था कि वह काम में बिजी थे। तब लोग कहने लगे कि मैं अपनी मां के घर पर रह रही हूं, लेकिन ऐसा इसलिए था क्योंकि मेरे घर में रेनोवेशन का काम चल रहा था। मुझे लोगों को चीजें समझाने की जरूरत महसूस नहीं हुई।”

  • Mar 7, 2025 4:13 PM

    Kiara Advani पर एयर होस्टेस ने लगाया चौंकाने वाला आरोप

    Kiara Advani News: कियारा आडवाणी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा और मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है और इस ऐलान के बाद उनके चाहने वाले एक्ट्रेस पर अपना खूब प्यार बरसा रहे हैं।

    Kiara Advani पर एयर होस्टेस ने लगाया चौंकाने वाला आरोप
  • Mar 7, 2025 3:39 PM

    भारतीय स्टार क्रिकेटर के घर गूंजेगी किलकारी

    सांची मारवा ने 19 फरवरी 2019 को भारतीय क्रिकेट टीम के धुआंधार बल्लेबाज नितीश राणा से शादी रचाई थी। शादी से पहले कुछ समय तक दोनों डेट करते रहे थे। सांची भी एक आर्किटेक्ट हैं जिन्होंने गुरुग्राम सुशांत स्कूल से आर्ट ऑफ आर्किटेक्ट की पढ़ाई की है। साथ ही एक इंटीरियर डिजाइनर भी हैं। सांची एक बॉलीवुड एक्ट्रेस नवनीत कौर के साथ एक डिजाइनर स्टूडियो भी खोला था जो अभी भी चल रहा है। साथ ही सांची बॉलीवुड स्टार गोविंदा से भी कनेक्शन शेयर करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सांची की मां संगीता मारवा बॉलीवुड स्टार गोविंदा की बहन लगती हैं। इस हिसाब से गोविंदा भी सांची के मामा हुए।

  • Mar 7, 2025 3:37 PM

    बॉलीवुड की इस देवर-भाभी जोड़ी ने मचाया था तहलका

    Bollywood Devar Bhabhi Jodi: बड़े पर्दे पर ऐसी कई जोड़ियां दिखाई गई हैं, जिन्होंने लोगों को अपना दीवाना बना दिया था और उनमें से एक जोड़ी तो देवर-भाभी की थी। जिनका पर्दे पर रोमांस देखकर लोगों के दिल आज भी धड़क उठते हैं।

    बॉलीवुड की इस देवर-भाभी जोड़ी ने मचाया था तहलका
  • Mar 7, 2025 3:36 PM

    Sherlyn Chopra ने पार कीं बेशर्मी की सारी हदें

    Sherlyn Chopra Video: शर्लिन चोपड़ा आए दिन कॉन्ट्रोवर्सी में फंसी रहती हैं। वो अपने वीडियोज और अपने बयान की वजह से चर्चा में रहती हैं। अब शर्लिन चोपड़ा का एक और वीडियो सामने आया है और इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान हो रहा है।

    Sherlyn Chopra ने पार कीं बेशर्मी की सारी हदें
  • Mar 7, 2025 1:44 PM

    रेड कार्पेट पर उतरते ही Aryana Chaudhry ने छीन ली लाइमलाइट

    अर्याना इस इवेंट में अपनी मां और एक्ट्रेस महिमा चौधरी के साथ पहुंची थीं. जैसे ही वो रेड कार्पेट पर उतरीं, सबकी निगाहें बस उन्हीं पर जा टिकी. उनकी सादगी और क्यूटनेस ने हर किसी का दिल जीत लिया. वीडियो में वो कैमरे के सामने नेचुरली पोज देती दिखीं, और उनकी स्माइल तो बस कमाल की थी. लेकिन सबसे मजेदार बात ये है कि लोग उन्हें देखकर कह रहे हैं कि वो हॉलीवुड स्टार सेलिना गोमेज की हमशक्ल लगती हैं. उनकी आंखें, चेहरा और स्टाइल, सब कुछ सेलिना से मिलता-जुलता है. फैंस तो ये भी बोल रहे हैं कि अर्याना में बॉलीवुड की अगली सुपरस्टार बनने का पूरा दम है.

  • Mar 7, 2025 1:43 PM

    Salman Khan की 400 करोड़ी Sikandar ने रिलीज से पहले कर ली इतनी कमाई

    सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' के बजट को लेकर कहा जा रहा है कि इसे 400 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है. 'पिंकविला' की एक रिपर्ट के मुताबिक, साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म 'सिकंदर' के नॉन थिएट्रिकल राइट्स के लिए अच्छी डील की है. फिल्म के डिजिटल, सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स करीब 165 करोड़ रुपये में बिके हैं. फिल्म का अधिकतर प्रोडक्शन कॉस्ट भी निकल गया है. वहीं, फिल्म जैसी कमाई होगी, उसके बाद इसमें इजाफा होगा. फिल्म के पोस्ट थिएट्रिकल स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स ने 85 करोड़ के बेस प्राइस में खरीदे हैं. जोकि 350 करोड़ रुपये से ज्यादा के थिएट्रिकल रिटर्न पर 100 करोड़ रुपये तक बढ़ सकते हैं. फिल्म के सैटेलाइट राइट्स जी ने 50 करोड़ रुपये में तो म्यूजिक राइट्स जी म्यूजिक कंपनी ने 30 करोड़ रुपये में खरीदे हैं. सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का प्रोडक्शन कॉस्ट करीब 180 करोड़ रुपये है. जबकि पी एंड ए कॉस्ट करीब 20 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है. इस तरह से फिल्म ने रिलीज से पहले 80 फीसदी से ज्यादा पैसा वसूल लिया है. अगर देखा जाए तो फिल्म ने बजट का 40 फीसदी से ज्यादा हिस्सा कवर कर लिया है.

  • Mar 7, 2025 1:41 PM

    अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा ये एक्टर

    Vibhu Raghave Cancer Treatment: हिना खान अपनी कैंसर की जर्नी से लोगों को प्रेरित कर रही हैं। लेकिन हाल ही में एक ऐसे एक्टर की कहानी भी सामने आई है, जिसके पास अपना इलाज कराने के लिए पैसे ही नहीं बचे हैं और उस एक्टर के पास पैसों की तंगी हो गई है और अब उनकी एक्ट्रेस फ्रेंड ने लोगों क्राउडफंडिंग की डिमांड की है।

    अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा ये एक्टर
  • Mar 7, 2025 12:11 PM

    Baywatch की एक्ट्रेस ने 62 की उम्र में की आत्महत्या, सिर पर खुद को मारी गोली

    कानून प्रवर्तन के सूत्रों ने पोर्टल को बताया कि एक्ट्रेस के परिवार के सदस्यों ने उनसे कोई कॉन्टैक्ट नहीं किया था और वे उनके बारे में परेशान थे, इसलिए वे उनके घर गए जहां उन्होंने उन्हें मृत पाया। पोर्टल ने आगे बताया कि पैरामेडिक्स को एक्ट्रेस के घर बुलाया गया और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कथित तौर पर, सिर पर खुद को गोली मारने का घाव था, लेकिन मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

  • Mar 7, 2025 11:25 AM

    Sikandar के लिए Salman Khan वसूल रहे 100 करोड़ से भी ज्यादा? एक्टर के सामने रश्मिका की फीस बस इतनी...

    सामने आ रही रिपोर्ट्स पर अगर यकीन किया जाए, तो एक्टर ने इस फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की फीस वसूली है। बताया जा रहा है कि सलमान ने बहुप्रतीक्षित सिकंदर के लिए 120 करोड़ रुपये की भारी फीस चार्ज की है। हालांकि यह साफ नहीं है कि एक्टर जो आमतौर पर प्रोफिट शेयरिंग मॉडल का ऑप्शन चुनते हैं, उन्होंने सिकंदर के लिए भी ऐसा ही किया है या नहीं।

  • Mar 7, 2025 10:45 AM

    Sikandar के लिए Salman Khan वसूल रहे 100 करोड़ से भी ज्यादा? एक्टर के सामने रश्मिका की फीस बस इतनी...

    सामने आ रही रिपोर्ट्स पर अगर यकीन किया जाए, तो एक्टर ने इस फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की फीस वसूली है। बताया जा रहा है कि सलमान ने बहुप्रतीक्षित सिकंदर के लिए 120 करोड़ रुपये की भारी फीस चार्ज की है। हालांकि यह साफ नहीं है कि एक्टर जो आमतौर पर प्रोफिट शेयरिंग मॉडल का ऑप्शन चुनते हैं, उन्होंने सिकंदर के लिए भी ऐसा ही किया है या नहीं।

  • Mar 7, 2025 10:00 AM

    आलिया भट्ट ने शाहरुख खान से कहा 'पैंट उतारो', भड़क गए SRK? बोले- 'सब तुम्हारी फैमिली की तरह..

    दरअसल आलिया भट्ट इस दौरान शाहरुख खान को कूल रहने की सलाह दे रही हैं। आलिया ने कहा, ''मुझे लगता है कि ये शो आपको थोड़ा कूल होकर होस्ट करना चाहिए।'' शाहरुख खान पूछा, ''क्या करूं जैसे।'' आलिया ने कहा, ''अपनी पैंट उतारो।'' शाहरुख- ''ये सब थोड़ी ना करूंगा मैं सबके सामने।'' आलिया- ''अपनी पैंट उतारो क्योंकि मुझे इंस्टाग्राम पर सेल्फी नहीं बल्कि बेल्फी चाहिए।'' इसके बाद शाहरुख खान ने आलिया भट्ट को मजेदार जवाब दिया। शाहरुख खान ने कहा, मैं ये सब नहीं करूंगा आलिया क्योंकि फैमिली शो है। सारी फैमिली तुम्हारी फैमिली की तरह edgy नहीं है।

  • Mar 7, 2025 9:31 AM

    हाई हील्स में जलवा दिखा रही थीं कंगना, तभी बिगड़ा बैलेंस और धड़धड़ाती हुई सीढ़ियों से गिरीं नीचे वीडियो वायरल

    कंगना शर्मा का एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें एक्ट्रेस हाई हील्स पहनकर सीढ़ियों से नीचे उतरने से पहले अपना बैलेंस खो बैठीं। वह लड़खड़ाकर गिर पड़ीं और देखने वाले चौंक गए। वायरल वीडियो में, कंगना को गिरने के बाद देखती हैं क्या उन्हें ज्यादा चोट तो नहीं आई। हालांकि, इससे पहले भी वो हील्स पहनकर लड़खड़ाई थीं। उस वक्त तो कंगना ने खुद को संभाल लिया था लेकिन सीढ़ियों से उतरते वक्त वो अपना बैलेंस खो बैठीं।

  • Mar 7, 2025 9:02 AM

    Govinda के बेहद करीबी शख्स का निधन, फूट फूटकर बॉलीवुड के राजा बाबू, Video!

    Govinda Secretory Death- गोविंदा का एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो फूट फूटकर रोते दिख रहे हैं। दरअसल गोविंदा के करीबी रहे उनके सेक्रेटरी और दोस्त शशि प्रभु का निधन हो गया। जी हां, उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे गोविंदा खुद को रोक नहीं पाए और रोना शुरु कर दिया। ये घटना 6 मार्च को शाम करीब 4 बजे की है जब शशि ने अंतिम सांस ली। इस दौरान मुंबई में उनका इलाज चल रहा है। सामने आ रही है जानकारी से पता चला है शशि प्रभु काफी समय से दिल के रोग से जूझ रहे थे। इसी समस्या के चलते बोरीवली पश्चिम के चिकुवाड़ी में मौजूद उनके घर में उनका निधन हो गया।

  • Mar 7, 2025 8:34 AM

    Chhaava Box Office- 21वें दिन भी जारी है विक्की कौशल की गुर्राहट, छावा ने कमा डाले इतने रुपए?

    हालिया रिपोर्ट में पता चला है कि इस फिल्म ने 21वें दिन करीब 5.35 करोड़ का कलेक्शन किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इसके साथ फिल्म ने कुल 478.05 का कलेक्शन अब तक कर लिया है।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X