Bollywood Live: FIR दर्ज होने पर भड़के सोनू निगम, गौरी संग अनिल कपूर के घर पहुंचे आमिर खान

News

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

आपको बता दें कि सोनू निगम बैंगलुरू में परफॉर्म करने के लिए गए थे, लेकिन वहां किसी ने उनसे कन्नड़ में गाना गाने की डिमांड की जिसके बाद उन्होंने कहा कि यही वजह है जिस वजह से पहलगाम में हमला हुआ है। यही वजह है। पहले देख तो कौन खड़ा है सामने। सोनू निगम के इतना कहने पर वहां से स्थानीय लोगों ने सोनू निगम के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। कन्नड़ समुदाय ने आरोप लगाया था कि सिंगर ने उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। वहीं अब उसपर सोनू निगम का भी बयान आया है। उन्होंने बताया कि उन लोगों को यह बताना जरूरी है कि जब पहलगाम में पेंट उतारी गई थी तब भाषा नहीं पूछी गई थी।

बता दें कि बीते दिन अनिल कपूर, बोनी कपूर की मां का निधन हुआ था। निर्मला कपूर की अंतिम यात्रा में तमाम फिल्मी सितारे शामिल हुए। वहीं बात दें कि देर रात आमिर खान अनिल कपूर के घर पहुंचे, लेकिन अकेले नहीं उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट भी नजर आईं। बता दें कि आमिर खान अनिल कपूर के अच्छे दोस्त हैं।

LIVE Feed
  • May 4, 2025 5:15 PM

    Babil Khan के बवालिया वीडियो के बाद अब एक्टर की टीम का बयान

    Babil Khan Team Clarification: इरफान खान के बेटे बाबिल खान का एक वीडियो हाल ही में वायरल हुआ। जिसमें उन्होंने इमोशनल होते हुए बॉलीवुड के कुछ सितारों पर गुस्से का जाहिर किया। लेकिन इस वीडियो के बाद मीडिया में कई विवाद खड़े हो गए। बाबिल ने अब एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने इस पूरे मुद्दे पर अपनी सफाई दी है।

    Babil Khan के बवालिया वीडियो के बाद अब एक्टर की टीम का बयान
  • May 4, 2025 4:18 PM

    Babil Khan के खुलासे के बाद आया Ananya Panday का जवाब?

    Babil Khan Controversy: दिग्गज एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। इस वीडियो में बाबिल काफी इमोशनल नजर आए और उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर कई बातें कहीं।

    Babil Khan के खुलासे के बाद आया Ananya Panday का जवाब?
  • May 4, 2025 3:03 PM

    रेड 2 ने तीन दिनों में की छप्पड़फाड़ कमाई, किया अब तक इतना कलेक्शन

    आपको बता दें कि अजय देवगन की फिल्म रेड 2 शानदार कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं और फिल्म ने इन तीन दिनों में धूम मचा दी है। फिल्म ने पहले दिन 19.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन 13.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 18.55 करोड़ रुपये की कमाई की है। वीहं अब तक फिल्म ने 51.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

  • May 4, 2025 2:22 PM

    इरफान खान के बेटे बाबिल का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, लिया अनन्या, अर्जुन और सिद्धांत चतुर्वेदी का नाम

    बाबिल खान ने अपने इंस्टा पर एक चौंकाने वाला वीडियो शेयर किया था। उन्हें इस तरह रोता देख फैन्स को भी उनकी चिंता सताने लगी। बाबिल रोते - रोते बॉलीवुड इंडस्ट्री को कोसते नजर आए। इतना ही नहीं उन्होंने अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर, आर्दश गौरव, राघव जुयाल, सिद्धांत चतुर्वेदी और अरिजीत सिंह का नाम भी लिया। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड खराब है। बॉलीवुड एक फेक इंडस्ट्री है जिसका मैं हिस्सा रहा हूं। कई लोग ऐसे भी हैं जो बॉलीवुड को बेहतर बनाना चाहते हैं। मुझे आपको काफी कुछ दिखाना है। कई ज्यादा बल्कि और भी ज्यादा। मेरे पास बहुत कुछ है आपको देने के लिए।

  • May 4, 2025 12:33 PM

    Met Gala 2025: शाहरुख, कियारा, प्रियंका समेत ये सितारे पहुंचे न्यूयॉर्क

    मेट गाला का इंतजार सभी को होता है क्योंकि यह इवेंट यूनीक फैशन और सबसे हटके अपने थीम के लिए जाना जाता है और इस खास का मेट गाला बहुत ही खास होने वाला है क्योंकि इस बार मेट गाला में तमाम फिल्मी सितारे जैसे शाहरुख खान, कियारा आडवाणी और पॉपुलर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ डेब्यू करने जा रहे हैं। इनके साथ ही ईशा अंबानी भी इस इंवेट का हिस्सा होने वाली हैं। बता दें कि फैन्स ही नहीं सितारे भी इस इवेंट के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। बता दें कि तमाम सितारे मेट गाला इवेंट के लिए न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं। सितारों की कुछ झलकियां भी सामने आई हैं जिसे देखकर फैन्स काफी उत्साहित हो रहे हैं।

  • May 4, 2025 11:18 AM

    सिद्धांत चतुर्वेदी को डेट कर रही हैं सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर

    रिपोर्ट्स की माने तो सारा तेंदुलकर को कई बार सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ देखा गया है। जिसके बाद से दोनों के डेटिंग की खबरें तेजी से फैलने लगीं। वहीं सोर्स की माने तो दोनों ने अपने रिलेशनशिप की शुरुआत ही की है और दोनों अपने इस रिश्ते को प्राइवेट रखना चाहते हैं।

  • May 4, 2025 10:11 AM

    सीमा हैदर के घर में घुसकर युवक ने की पिटाई, थप्पड़ मार-मारकर कर दिया ऐसा हाल...

    जब से पहलगाम में हमला हुआ है तब से सीमा हैदर की मुश्किलें बढ़ीं। सीमा हैदर को आदेश दिया गया है कि उन्हें पाकिस्तान रवाना होना ही पड़ेगा, लेकिन सीमा हैदर भारत में ही रहने की रट लगाई हुई हैं। ऐसे में सीमा हैदर को लेकर कई लोगों में गुस्सा भरा है। वहीं शनिवार को एक युवक सीमा हैदर के घर पहुंचा। पहले तो मेन गेट पर जोर-जोर से पैर मारे। फिर घर के अंदर घुसकर सीमा हैदर का गला दबाने लगा। इतना ही नहीं शख्स ने सीमा हैदर को दो चार थप्पड़ भी मारे। यह सब देखकर सीमा घबरा गईं और सीमा जोर-जोर से चिल्लाने लगीं।

    सीमा हैदर के घर में घुसकर युवक ने की पिटाई, थप्पड़ मार-मारकर कर दिया ऐसा हाल...
  • May 4, 2025 9:37 AM

    गर्लफ्रेंड गौरी संग अनिल कपूर के घर पहुंचे आमिर खान

    अनिल कपूर, बोनी कपूर की मां का निधन हुआ था। निर्मला कपूर की अंतिम यात्रा में तमाम फिल्मी सितारे शामिल हुए। वहीं बात दें कि देर रात आमिर खान अनिल कपूर के घर पहुंचे, लेकिन अकेले नहीं उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट भी नजर आईं। बता दें कि आमिर खान अनिल कपूर के अच्छे दोस्त हैं।

  • May 4, 2025 8:24 AM

    Raid 2 Box Office: अजय देवगन की रेड 2 ने तीसरे दिन की बंपर कमाई, कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश

    बता दें कि फिल्म जब से रिलीज हुई है तब से ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म का कलेक्शन बताएं तो फिल्म ने पहले दिन 19.25 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 12 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं तीसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो तीसरे दिन फिल्म ने 18 करोड़ रुपये का तगड़ा कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म ने तीन दिनों के अंदर 49.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे शानदार कलेक्शन को देखकर उम्मीद लगाई जा सकती है फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के आंकड़े को छू लेगी। बता दें कि यह आंकड़ा Sacnilk.Com के मुताबिक है।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X