Babil Khan के खुलासे के बाद आया Ananya Panday का जवाब? बहते आंसू के बदले हसीना ने दिखाई अपनी अमीरी!

Babil Khan Controversy: दिग्गज एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। इस वीडियो में बाबिल काफी इमोशनल नजर आए और उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर कई बातें कहीं।
उनका यह वीडियो कुछ ही समय में वायरल हो गया, हालांकि बाद में उन्होंने इसे डिलीट कर दिया।
अलग-थलग महसूस करते हैं बाबिल
बाबिल ने कहा कि वह इंडस्ट्री में खुद को बहुत अलग-थलग और अकेला महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि कई बॉलीवुड सेलेब्रिटी उनसे अच्छा बर्ताव नहीं करते। उनके मुताबिक इंडस्ट्री में अपनापन नहीं बचा है। उन्होंने कहा- 'मैं ये नहीं कह रहा कि सब लोग बुरे हैं, लेकिन कुछ ऐसे चेहरे हैं जो दिखते कुछ और हैं और असल में कुछ और ही होते हैं।'
बाबिल ने इन सितारों का नाम लिया
वीडियो में बाबिल ने कई बड़े नामों का जिक्र किया, जिनमें शामिल हैं- अनन्या पांडे, शनाया कपूर, अर्जुन कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी, राघव जुयाल, आदर्श गौरव। यहां तक कि उन्होंने अपने वीडियो में अरिजीत सिंह का भी नाम लिया।
बाबिल ने कही ये बात
इरफान खान के बेटे ने इमोशनल होते हुए कहा- 'यह इंडस्ट्री अंदर से काफी खराब हो चुकी है। यहां के लोग बहुत रूड हो गए हैं। यहां भावनाओं की कोई कद्र नहीं करता।' उन्होंने यह भी कहा कि इन सितारों के साथ जो उन्हें एक्सपीरिएंस हुआ, वो दिल तोड़ने वाला एक्सपीरिएंस था।
लोगों के रिएक्शन
बाबिल का वीडियो Reddit, Twitter और Instagram जैसे प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया। कुछ लोग उनकी ईमानदारी की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ का मानना है कि उन्हें इन बातों को पब्लिक करने के बजाय पर्सनली पर सुलझाना चाहिए था।
अनन्या पांडे का पोस्ट
बाबिल का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, उसके कुछ ही घंटे बाद अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट (इशारों वाली पोस्ट) शेयर की। इस पोस्ट में उन्होंने इटली में छुट्टियों के दौरान की तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में वह अपने पालतू डॉग, एक खूबसूरत लोकेशन और शनेल बैग के साथ नजर आ रही थीं।
पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा: 'Final touches and little bit of this and that.'
और एक कोट शेयर किया- 'Comin' will come and we'll meet it when it does.' - ये कोट हैग्रिड का है जो कि हैरी पॉटर फिल्म सीरीज से है। लोगों का मानना है कि यह अनन्या का जवाब हो सकता है, लेकिन उन्होंने सीधे तौर पर कोई नाम नहीं लिया।
बाबिल और अनन्या का वर्कफ्रंट
बाबिल ने 2020 में अपने पिता इरफान खान के निधन के बाद इंडस्ट्री में कदम रखा था।हाल ही में वे ZEE5 की फिल्म 'Logout' में दिखाई दिए, जिसे डिजिटल ऑडियंस ने पसंद किया। वह इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अनन्या इस वक्त करियर की ऊंचाई पर हैं। उनकी फिल्म 'Kesari Chapter 2' बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। वो अब दो नई फिल्मों में नजर आने वाली हैं- 'चांद मेरा दिल' और 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी'


Click it and Unblock the Notifications











