Babil Khan के बवालिया वीडियो के बाद अब एक्टर की टीम का बयान, मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की

Babil Khan Team Clarification: इरफान खान के बेटे बाबिल खान का एक वीडियो हाल ही में वायरल हुआ। जिसमें उन्होंने इमोशनल होते हुए बॉलीवुड के कुछ सितारों पर गुस्से का जाहिर किया। लेकिन इस वीडियो के बाद मीडिया में कई विवाद खड़े हो गए। बाबिल ने अब एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने इस पूरे मुद्दे पर अपनी सफाई दी है।
बाबिल खान ने हाल ही में अपनी क्लैरिफिकेशन में साफ किया है कि उनका मकसद किसी को नीचा दिखाना नहीं था।
बाबिल खान की मेंटल हेल्थ
बाबिल खान मेंटल हेल्थ के बारे में खुलकर बात करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई बार बताया है कि वह अपने मानसिक सेहत पर काम कर रहे हैं और लोगों को भी इस दिशा में जागरूक कर रहे हैं। बाबिल ने अपने फैंस को आश्वासन दिया है कि वह अब सुरक्षित हैं और जल्द ही बेहतर महसूस करेंगे।
वीडियो में बाबिल ने क्या कहा
वायरल वीडियो में बाबिल ने बॉलीवुड के कुछ अहम सेलेब्स का नाम लिया था, जिनमें- अनन्या पांडे, शनाया कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी, राघव जुयाल, आदर्श गौरव, अर्जुन कपूर, और अरिजीत सिंह शामिल थे। उन्होंने कहा था कि बॉलीवुड के काफी सेलेब उनके साथ काफी रूड रहे हैं और वो अलग-थलग महसूस कर रहे हैं।
बाबिल खान की टीम का क्लैरिफिकेशन
इस वीडियो को लेकर उनकी टीम ने क्लैरिफिकेशन दिया है और कहा है- पिछले कुछ सालों में, बाबिल खान को उनके काम के लिए और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर उनकी ईमानदारी के लिए अपार प्रेम और सराहना मिली है। हर किसी की तरह, बाबिल को भी कभी-कभी मुश्किल दिन झेलने पड़ सकते हैं और यह ऐसा ही एक दिन था। हम उनके सभी शुभचिंतकों को यह आश्वस्त करना चाहते हैं कि वे सुरक्षित हैं और जल्द ही बेहतर महसूस करेंगे।
इस स्टेटमेंट में आगे कहा गया- 'जहां तक बात उस वीडियो की है, तो हम यह साफ करना चाहते हैं कि बाबिल का वह वीडियो क्लिप गलत तरीके से सामने आया है और उस वीडियो के मतलब को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। उस वीडियो में, बाबिल ने कुछ ऐसे कलाकारों का जिक्र किया था जिन्हें वह भारतीय सिनेमा के बदलते स्वरूप में सकारात्मक योगदान देते हुए देखते हैं। अनन्या पांडे, शनाया कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी, राघव जुयाल, आदर्श गौरव, अर्जुन कपूर और अरिजीत सिंह जैसे कलाकारों का नाम उन्होंने सच्ची तारीफ के साथ लिया था -: उनके जुनून, सच्चाई और इंडस्ट्री में भरोसा और सेंसेटिविटी को लौटाने की कोशिशों के लिए।
हम मीडिया संस्थानों और जनता से विनम्र अनुरोध करते हैं कि कृपया उनके शब्दों को संपूर्ण संदर्भ में समझें, न कि किसी कटे-फटे वीडियो के आधार पर निष्कर्ष निकालें।'
बाबिल खान का करियर
बाबिल खान का करियर अभी शुरू हुआ है, लेकिन उन्होंने पहले ही अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'Logout' को दर्शकों से बहुत तारीफे मिली हैं। अब वह अपनी आने वाली फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं। बाबिल के फैंस को उनकी आने वाले प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications












