Bollywood Hindi News Live: वरुण धवन बने पिता नताशा ने दिया बेटी को जन्म, आलिया ने खरीदी लग्जीरिसर कार

Bollywood Hindi News Live

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज बात करने जा रहे हैं उस इंडस्ट्री के परिवार की जहां हाल ही में ढेर सारी खुशियां आई हैं। जी हां, वरुण धवन के घर नन्ही परी ने दस्तक दी है। बीती देर रात नताशा दलाल ने बेटी को जन्म दिया है। बता दें कि परिवार बेटी के आने से बेहद खुश है। वहीं दूसरी तरफ वरुण की बेस्ट फ्रेंड आलिया भट्ट ने एक लग्जीरिसर कार खरीदी है।

जिस पल का फैन्स को बेसब्री से इंतजार था आखिरकार वह दिन आ ही गया। वरुण धवन पिता बन गए हैं। बता दें कि न्यूली मॉम नताशा दलाल ने बेटी को जन्म दिया है। बता दें कि परिवार बच्चे के जन्म से बेहद खुश है। परिवार में बच्चे के स्वागत के लिए खास तैयारियां चल रही हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि बच्चा स्वस्थ है और जल्द ही नताशा घर आ सकती हैं। नताशा की देखभाल के लिए फैमिली से कई लोग आ जा रहे हैं।

आलिया भट्ट अपनी लग्जरी लाइफ के लिए खास सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में आलिया और रणबीर ने एक खार खरीदी है। दोनों ने Lexus LM खरीदी है। इस कार की कीमत 2.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। फिलहाल तो फैन्स को ये कार खास पसंद नहीं आई है। तो वहीं कई फैन्स बधाई भी देते नजर आ रहे हैं।

LIVE Feed
  • Jun 4, 2024 8:12 PM

    फिल्म 'रॉकस्टार' का सिनेमाघरों में चला जलवा

    बॉलीवुड की फिल्मों को दोबारा से सिनेमाघरों में रिलीज करने का चलने सामने आया है। इस कड़ी में हाल ही में रणबीर कपूर की साल 2011 में आई फिल्म 'रॉकस्टार' को रिलीज किया गया है। रणबीर कपूर की फिल्म को 13 साल बाद दोबारा से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है और एक बार फिर इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बताते चलें कि साल 2011 में रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म 'रॉकस्टार' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी।

  • Jun 4, 2024 8:10 PM

    जाह्नवी कपूर ने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग की मस्ती

    बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। जाह्नवी कपूर की लेटेस्ट फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और ये तस्वीरें काफी दिलचस्प हैं। दरअसल, जाह्नवी कपूर ने जो तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन से जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया की तस्वीरें वायरल होते ही फैंस रिएक्शन दे रहे हैं।

  • Jun 4, 2024 8:09 PM

    गुम है किसी के प्यार में के सेट पर हुआ हंगामा

    टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में के सेट पर भयंकर हंगामा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, शो की एक्ट्रेस सुमित सिंह टीवी सीरियल मेरा बालम थानेदार के एक्टर शगुन पांडे को डेट कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शगुन को सुमित की उनकी को एक्टर संग नजदीकियां पसंद नहीं है और इसी वजह से सेट पर दोनों के बीच काफी बहस हुई।

  • Jun 4, 2024 8:08 PM

    बिग बॉस ओटीटी 3 में होगी अंशुला कपूर की एंट्री

    अर्जुन कपूर की बहन और बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर हैं। अंशुला सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अब वह बिग बॉस ओटीटी 3 में धमाका कर सकती हैं। अंशुला को बिग बॉस ओटीटी 3 के मेकर्स ने अप्रोच किया है। अब देखना होगा कि वह इस शो के जरिए इंडस्ट्री में कदम रखती हैं।

  • Jun 4, 2024 6:50 PM

    Kangana Ranaut ने चुनाव जीतने के बाद दिया अपना पहला मैसेज

    कंगना रनौत ने साल 2024 के इलेक्शन में अपना पहला चुनाव जीता। एक्ट्रेस ने जीत के बाद पहला नोट अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा। उन्होंने हिंदी में लिखा, "इस प्यार और विश्वास के लिए मंडी के सभी लोगों का दिल से आभार। यह जीत आप सभी की है, यह प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर भरोसा करने की जीत है, यह सनातन की जीत है, यह मंडी के सम्मान की जीत है।"

    Kangana Ranaut ने चुनाव जीतने के बाद दिया अपना पहला मैसेज
  • Jun 4, 2024 6:49 PM

    Rohit Shetty से पंगा लेने के बावजूद Asim की दोबारा हुई खतरों के खिलाड़ी में वापसी?

    खतरों के खिलाड़ी 14 में आसिम रियाज़ का आना हाल ही में सबसे ज़्यादा चर्चित विषयों में से एक बन गया है। रैपर, जिन्हें कथित तौर पर होस्ट रोहित शेट्टी के साथ अनबन के बाद बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था, अब फिर से शो में वापस आ गए हैं।

    Rohit Shetty से पंगा लेने के बावजूद Asim की दोबारा हुई खतरों के खिलाड़ी में वापसी?
  • Jun 4, 2024 6:48 PM

    कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर

    कांग्रेस भाजपा को कड़ी टक्कर दे रही है, ये रिजल्ट कई लोगों के लिए चौंकाने वाले हो सकते हैं। लेकिन इस बीच जवान से शाहरुख खान का यह पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके किरदार ने वोट के महत्व और शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए सही सरकार चुनने पर एक लंबा मोनोलोग बोला है। इस वीडियो को लोग इस चुनाव में आए रिजल्ट से जोड़कर देख रहे हैं।

    कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर
  • Jun 4, 2024 3:55 PM

    मंडी जीत बीजेपी की क्वीन बनीं कंगना रनौत, बोलीं- अब नहीं जाऊंगी मुंबई...

    चुनाव के नतीजों से उत्साहित कंगना ने एएनआई से बातचीत में कहा, "खैर वो तो अब ओछी बातें करने का खामियाजा उनको भुगतना पड़ेगा। किसी महिला के बारे में इस तरह की ओछी बातें करना वो तो आज साफ हो रहा है। हमें जिस तरह से लीड मिली है, भारतीय जनता पार्टी को जो लीड मिली है, मंडी क्षेत्र से। मंडी की जनता ने बेटियों के अपमान को अच्छी तरह नहीं लिया है। जहां तक मेरे मुंबई जाने का सवाल है, मेरी तो ये जन्मभूमि है। यहां मैं लोगों की सेवा में तत्पर रहूंगी।

  • Jun 4, 2024 3:18 PM

    Rohit Shetty ही नहीं बल्कि इन दो एक्टर्स को भी Asim Riaz ने दी थी गाली

    असीम रियाज़ के बाहर निकलने के बारे में कई तरह की रिपोर्टें आई हैं, लेकिन जो साफ तौर पर बताया जा रहा है वह यह है कि असीम ने को-कंटेस्टेंट शालीन भनोट के साथ तीखी बहस की और उन्हें काफी बुरी बातें भी कहीं। जब असीम और शालीन दोनों एक-दूसरे से झगड़ रहे थे, तब अभिषेक कुमार ने बीच-बचाव करके मामले को और बिगाड़ दिया।

  • Jun 4, 2024 2:38 PM

    इस तरह का लड़का ढूंढ रही हैं अवनीत कौर, होनी चाहिए ये 5 खूबियां

    अवनीत कौर ने कहा, ''वो रिस्पेक्ट करने वाला हो, वो अंडरस्टैंडिंग हो, ईमानदान हो, हॉट और क्यूट होना चाहिए।'' अवनीत कौर का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं जो कि काफी मजेदार हैं।

  • Jun 4, 2024 2:11 PM

    नतीजों से पहले बढ़ा सितारों की बीपी, पूजा करती दिखीं कंगना रनौत

    इस दौरान सभी उम्मीदवारों के बीपी हाई हैं। कंगना रनौत का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो पूजा अर्चना करती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि कंगना रनौत ने चुनाव से पहले बीजेपी का दामन थामा था और अच्छा चुनाव लड़ती दिख रही हैं।

  • Jun 4, 2024 1:34 PM

    घर में आई पोती तो वरुण की मम्मी ने पैपराजी को बांटी मिठाइयां

    बता दें दिन कि 3 जून को वरुण नताशा बेटी के माता पिता बने हैं। परिवार बच्चे के आने से बेहद खुश हाल ही में वरुण धवन की मां पब्लिक एरिया में नजर आईं। इस दौरान वरुण की मम्मी अस्पताल के बाहर पैपराजी को मिठाई बांटती नजर आई हैं। बता दें कि सभी फैन्स और सितारे वरुण और नताशा को जमकर बधाई दे रहे हैं।

  • Jun 4, 2024 12:17 PM

    उर्फी जावेद की लेटेस्ट तस्वीरें देख हैरान हुए लोग, बोले- तबियत ठीक हो गई ?

    उर्फी जावेद ने बीते दिन अपनी कई तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में देखा गया था कि उनका पूरा फेस सूजा हुआ था, लेकिन हाल ही में उर्फी जावेद ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद काफी स्टाइलिश आउटफिट में नजर आ रही हैं। वहीं इन तस्वीरों के देख लोगों ने उर्फी जावेद से सवाल किया है कि अब तबियत ठीक हो गई तो वहीं दूसरे ने कहा फैशन के नाम पर उर्फी ठीक हो जाएगी।

  • Jun 4, 2024 12:08 PM

    रिजल्ट आने से पहले ही कंगना रनौत ने किया जीत का ऐलान ?

    वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कंगना रनौत देवी मां के दर्शन करने गई हैं साथ ही में कंगना के मां उन्हें मीठा दही खिलाती नजर आ रही हैं और उनकी मां उन्हें आर्शीवाद देती भी दिखाई दे रही हैं। कंगना की खुशी और उत्साह देख लगता है कि वह खुद से ही अपनी जीत मान चुकी हैं। फिलहाल तो जैसे ही उनकी यह तस्वीरें सामने आई हैं सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देख एक यूजर ने कहा मैडम इतनी जल्दी भी क्या है थोड़ा इंतजार ही कर लो तो वहीं दूसरे ने कहा आपको पहले से ही पता था क्या ?

    रिजल्ट आने से पहले ही कंगना रनौत ने किया जीत का ऐलान ?
  • Jun 4, 2024 10:24 AM

    वोटों की गिनती शुरू, कंगना रनौत, पवन सिंह समेत जानें कौन सितारा है आगे कौन पीछे

    हिमाचल प्रदेश की मंडी से चुनाव में उतरीं कंगना रनौत इस बार फुल टाइम पॉलिटिक्स में आई हैं। बता दें कि कंगना रनौत इस समय वोटिंग में आगे चल रही हैं। और उनके विपक्ष में नजर आ रहे विक्रमादित्य सिंह काफी पीछे चल रहे हैं। अरुण गोविल ने मेरठ की सीट से चुनाव लड़ा था। उनका मुकाबला सपा नेता सुनीता वर्मा से है। माना जा रहा है कि अरुण गोविल सुनीता से वोटिंग में आगे चल रहे हैं- टैप करके पढ़ें पूरी खबर...

    वोटों की गिनती शुरू, कंगना रनौत, पवन सिंह समेत जानें कौन सितारा है आगे कौन पीछे
  • Jun 4, 2024 9:15 AM

    Salman Khan के मर्डर के लिए बनाया था ये घिनौना प्लान

    FIR का हवाला देते हुए अधिकारियों का कहना है कि अनमोल बिश्नोई और रोहित गोदारा को गोल्डी बराड़ ने हमला करने और 18 वर्ष से कम उम्र के नाबालिकों का इस्तेमाल करने का आदेश दिया था। यह भी बताया गया है कि जॉन नाम के एक आदमी ने गाड़ी देने की जिम्मेदारी उठाई थी।

    Salman Khan के मर्डर के लिए बनाया था ये घिनौना प्लान
  • Jun 4, 2024 8:14 AM

    थीमी हुई 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की कमाई की रफ्तार, चौथे दिन इतना हुआ कलेक्शन

    मिस्टर एंड मिसेज माही की कहानी की तो सभी तारीफ कर रहे हैं, लेकिन फिल्म क्रिटिक्स के इस पर मिले जुले कमेंट्स आ रहे हैं। फिल्म 31 मई को रिलीज हुई और फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिला। पहले दिन फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 4.6 करोड़ रुपये कमाए थे। तीसरे दिन फिल्म ने 5.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं चौथे दिन की बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन काफी कम कमाई की है। जी हां, फिल्म ने चौथे दिन बस 2.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म ने 19 करोड़ रुपये की कमाई की है।

    थीमी हुई 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की कमाई की रफ्तार, चौथे दिन इतना हुआ कलेक्शन
  • Jun 4, 2024 8:13 AM

    आलिया भट्ट ने खरीदी लग्जरी कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

    आलिया भट्ट अपनी लग्जरी लाइफ के लिए खास सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में आलिया और रणबीर ने एक खार खरीदी है। दोनों ने Lexus LM खरीदी है। इस कार की कीमत 2.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। फिलहाल तो फैन्स को ये कार खास पसंद नहीं आई है। तो वहीं कई फैन्स बधाई भी देते नजर आ रहे हैं।

  • Jun 4, 2024 8:12 AM

    वरुण धवन बने पिता नताशा ने दिया बेटी को जन्म, परिवार में आई खुशियों की लहर

    जिस पल का फैन्स को बेसब्री से इंतजार था आखिरकार वह दिन आ ही गया। वरुण धवन पिता बन गए हैं। बता दें कि न्यूली मॉम नताशा दलाल ने बेटी को जन्म दिया है। बता दें कि परिवार बच्चे के जन्म से बेहद खुश है। परिवार में बच्चे के स्वागत के लिए खास तैयारियां चल रही हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि बच्चा स्वस्थ है और जल्द ही नताशा घर आ सकती हैं। नताशा की देखभाल के लिए फैमिली से कई लोग आ जा रहे हैं।

    वरुण धवन बने पिता नताशा ने दिया बेटी को जन्म, परिवार में आई खुशियों की लहर

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X