Salman Khan के मर्डर के लिए बनाया ये घिनौना प्लान, मारने के बाद देश छोड़कर भागने का था इंतजाम

Salman khan Latest News: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से लाइमलाइट में हैं। दरअसल जब से उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हमला हुआ है तब से यह खबर ठंडी नहीं पड़ी है। आए दिनों केस से जुड़े अपडेट सामने आते हैं। सलमान खान के फायरिंग मामले को लेकर पुलिस 24 घंटे चौकन्नी रहती है। वहीं चल रही जांच पड़ताल के बाद पुलिस को कुछ ऐसा मिला है जिसे जान लोगों के होश उड़ गए हैं।
इस जगह पर मौजूद हैं शार्पशूटर
दरअसल नवी मुंबई पुलिस ने अपनी जांच के दौरान लॉरेंस बिश्नोई के सदस्य अजय कश्यप और एक अन्य आरोपी के बीच वीडियो कॉल पर हुई बातचीत का खुलासा करते हुए पता चला है कि सदस्य एक्टर की हत्या का प्लान कर रहे थे। बताया है कि आधुनिक हथियार चलाने में ट्रेन शार्पशूटर कनाडा रह रहे गैंगेस्टर गोल्डी बराड़ के आदेश पर मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पुणे, रायगढ़ में मौजूद थे।
नाबालिकों को किया जा रहा इस्तेमाल
FIR का हवाला देते हुए अधिकारियों का कहना है कि अनमोल बिश्नोई और रोहित गोदारा को गोल्डी बराड़ ने हमला करने और 18 वर्ष से कम उम्र के नाबालिकों का इस्तेमाल करने का आदेश दिया था। यह भी बताया गया है कि जॉन नाम के एक आदमी ने गाड़ी देने की जिम्मेदारी उठाई थी।
कन्याकुमारी में होते इकट्ठा
अधिकारियों ने बताया कि इस हमले को इंजाम देने के बाद सभी सदस्यों को कन्याकुमारी में इकट्ठा होना था। सभी समंदर के जरिए श्रीलंका जाते। अधिकारी का यह भी कहना है कि श्रीलंका में इकट्ठा होने के बाद सभी को वहां से अलग-अलग देश में भेजने की प्लानिंग की गई थी और विदेश भेजने की जिम्मेदारी अनमोल बिश्नोई ने उठाई थी।
कई लोगों पर शक की नजर
आपको बता दें कि पुलिस लगातार केस की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि सलमान खान की हत्या की साजिश रचने के लिए 24 अप्रैल को पनवेल टाउन थाने में 17 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











