Lok Sabha Election Result 2024: वोटों की गिनती शुरू, कंगना, पवन सिंह समेत जानें कौन सितारा है आगे कौन पीछे
Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव की वोटिंग समाप्त हो चुकी है और नतीजा किसी भी समय आ सकता है। वोटिंग की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। बताते चलें कि इस लोकसभा चुनाव में राजनेताओं समेत कई बॉलीवुड सितारे भी राजनीति में अपनी किस्मत चमकाने के लिए खड़े हुए हैं। बता दें कि कंगना रनौत, पवन सिंह, हेमा मालिनी, माधवी लता, कन्हैया कुमार, यूसुफ पठान, मनोज तिवारी, शत्रुघ्न सिन्हा, रवि किशन समेत की सितारे मैदान में उतरें हैं चलिए जानते हैं कि कौन सितारा आगे हैं कौन पीछे है।
कंगना रनौत

अरुण गोविल
राम का किरदार निभाते-निभाते रणनीति में उतरे अरुण गोविल ने मेरठ की सीट से चुनाव लड़ा था। उनका मुकाबला सपा नेता सुनीता वर्मा से है। माना जा रहा है कि अरुण गोविल सुनीता से वोटिंग में आगे चल रहे हैं।मनोज तिवारी
उत्तर पूर्व दिल्ली सीट से मनोज तिवारी खड़े हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार के साथ हो रहा है। माना जा रहा है कि मनोज तिवारी कन्हैया कुमार से आगे हैं।
पवन सिंह
पवन सिंह इस बार निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। वह रोहतास और औरंगाबाद जिलों के तीन-तीन विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर बनी काराकाट सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। माना जा रहा है कि पवन सिंह पीछे चल रहे हैं।निरहुआ
भाजपा प्रत्याशी निरहुआ आजमगढ़ सीट से अपनी किस्मत चमका रहे हैं। 2019 में भी वह बीजेपी से चुनाव में लड़े थे, लेकिन उन्हें हार मिली थी। वहीं अब देखना होगा कि क्या इस बार निरहुआ को जीत हांसिल होगी ?

Click it and Unblock the Notifications















