Bollywood Hindi News Live: तलाक की खबरों के बीच नताशा ने शेयर की सेल्फी, टॉपर प्राची निगम ने करवाया मेकओवर

bollywood live

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज बात करने जा रहे हैं नताशा स्टेनकोविक की इन दिनों नताशा जमकर सुर्खियों में हैं माना जा रहा है कि नताशा हार्दिक से तलाक लेने जा रही हैं। इसी बीच नताशा ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक सेल्फी शेयर की है जिसपर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी ओर बात करते हैं 10वीं टॉपर प्राची निगम की। जी हां, उनका मेकओवर वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

नताशा ने अपने इंस्टा हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि नताशा व्हाइट कलर के टॉप और स्टाइलिश जींस, आंखों पर चश्मा और कंधे पर पर्स डाले लिफ्ट में सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। इसी के साथ ही नताशा के चेहरे पर हल्की मुस्कान देखने को मिल रही है जिससे यह तो साफ है कि नताशा काफी चिल मूड में हैं। वहीं अगली तस्वीर में उन्होंने भगवान इशू की तस्वीर शेयर की है जो बच्चे का हाथ पकड़कर चलते नजर आ रहें इसी के साथ ही उन्होंने कैप्शन में चिड़िया, हार्ट , क्रॉस का साइन और स्टार बनाया है। इस पोस्ट को देख यूजर्स के कमेंट्स की लाइन लग गई।

इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर अनीश भगत ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में अनीश प्राची का मेकओवर का वीडियो शेयर किया है। अनीश फ्लाइट पकड़कर प्राची के घर महमूदाबाद जाते हैं। वह पहले प्राची को फूल के साथ मुबारकबाद देते हैं। इस वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि प्राची मस्कारा लगाते हुए कभी परफ्यूम लगाते हुए कभी नेल आर्ट करते हुए तो कभी बाल संवारते हुए नजर आ रही हैं, लेकिन इस वीडियो के आखिर में ट्विस्ट होता है।

LIVE Feed
  • May 30, 2024 6:51 PM

    Sunny Deol पर लगा धोखाधड़ी का आरोप

    फिल्म निर्माता सौरव गुप्ता ने एक्टर सनी देओल पर कुछ चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। हाल ही में, निर्माता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया और उन्होंने एक्टर पर धोखाधड़ी, जबरन वसूली और जालसाजी का आरोप लगाया।

    Sunny Deol पर लगा धोखाधड़ी का आरोप
  • May 30, 2024 6:50 PM

    Blackout Trailer: आपको जबरदस्त फन राइड पर ले जाएंगे विक्रांत मैसी- मौनी रॉय

    विक्रांत मैसी और मौनी रॉय की कॉमेडी थ्रिलर फिल्म ब्लैकआउट का ट्रेलर इंटरनेट पर रिलीज हो गया है। इसकी स्ट्रीमिंग JioCinema पर 7 जून से शुरू होगी। ये फिल्म सस्पेंस थ्रिलर और कॉमेडी की रोलर कोस्टर राइट होगी जहां कुछ ही देर में आपको बहुत कुछ देखने को मिलेगा। फिल्म में सुनील ग्रोवर का किरदार आपको चौका देगा। इसके अलावा विक्रांत मैसी की कॉमिक टाइमिंग जबरदस्त है।

  • May 30, 2024 5:29 PM

    सनी देओल पर लगा धोखाधड़ी और झूठ बोलने का आरोप

    स्टार सनी देओल से जुड़ी एक खबर ने इंटरनेट पर हलचल बढ़ा दी है। दरअसल, फिल्ममेकर सौरव गुप्ता ने सनी देओल ने हमला बोल दिया है। सौरव गुप्ता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सनी देओल पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सनी पर धोखा देने और झूठे बोलने का आरोप लगाया है। फिल्ममेकर ने एचटी सिटी खास बातचीत की है, जिसमें उन्होंने कई खुलासे किए हैं। सौरव गुप्ता ने बताया कि साल 2016 में सनी देओल ने एक मूवी साइन की थी, जिसके लिए उन्होंने 4 करोड़ रुपये मांगे थे। हमने सनी देओल को 1 करोड़ पहले ही दे दिए थे। पैसे लेने के बाद सनी देओल दूसरी मूवी पोस्टर बॉयज की शूटिंग करने लगे। इस दौरान वो हमलोगों से और पैसे मांगते रहे। अभी तक उनके अकाउंट में हमारी तरफ से 2.55 करोड़ रुपए भेजे जा चुके हैं।

  • May 30, 2024 5:22 PM

    अवनीत कौर की अपकमिंग फिल्म Luv Ki Arrange Marriage का पोस्टर हुआ रिलीज

    'लव की अरेंज मैरिज' जल्द ही Zee5 पर आएगी, लेकिन अभी इसकी रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया गया है। Zee5 ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'बैंड, बाजा, बारात और परिवार। इस शादी के मौसम में उलझन का अनुभव करने के लिए तैयार हो जाइए।'

  • May 30, 2024 4:08 PM

    फ्रॉक पहनकर बुजुर्ग ने किया ऐसा डांस, लोग बोले- 'चाचा यमराज बुला रहे हैं'

    इस वक्त जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक बुजुर्ग की हरकत पर लोग हैरान है। फ्रॉक पहनकर ये बुजुर्ग कुछ ऐसा कर रहा है जो कि आपको भी दंग करने वाला है। आप देखेंगे कि वो लगातार डांस कर रहे हैं और उनके सामने एक नवयुवक खड़ा है। 'आजा ना छूले मेरी चुनरी सनम..' पर डांस कर रहे इस बुजुर्ग को देखकर लोगों ने दातों तल उंगली दबा ली है। लोगों के ढेरों कमेंट्स भी सामने आ रहे हैँ।

  • May 30, 2024 3:42 PM

    अवनीत कौर की फिल्म 'लव की अरेंज मैरिज' के पोस्टर ने किया धमाका

    अपनी फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, "ये रहा बड़ा खुलासा बैंड, बाजा, बारात और परिवार! इस वेडिंग सीजन, कन्फ्यूजन को एक्सपीरियंस करने के लिए हो जाइए तैयार ! #LuvKiArrangeMarriage जल्द आ रहा है, सिर्फ #ZEE5 पर।"

  • May 30, 2024 3:13 PM

    इस दिन सात फेरे लेंगे अनंत-राधिका, वेडिंग कार्ड आया सामने

    लेकिन अब आपको बता दें कि राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी का कार्ड सामने आ चुका है। फ्रेंड्स कभी इंतजार खत्म हो चुका है और जल्दी ही उनके मिलन के शुभ घड़ी भी सामने आने को है। दरअसल आपको बता दें कि दोनों 12 जुलाई 2024 को शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे।

  • May 30, 2024 2:24 PM

    बेबी बंप लिए लंदन में बिंदास घूम रही थीं Katrina Kaif

    विक्की कैटरीना का एक वीडियो अब वायरल हो रहा है, जिसमें कैटरीना और विक्की लंदन में सड़क पार करते समय हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। तभी एक्ट्रेस ने उनका वीडियो रिकॉर्ड कर रहे व्यक्ति को देखा और वह विक्की को रुकने के लिए कहती हुई दिखाई दीं और उन्हें वापस अपनी ओर खींच लिया।

  • May 30, 2024 1:47 PM

    साउथ सुपरस्टार ने भरी महफिल में एक्ट्रेस को मारा धक्का

    बालकृष्ण इस दौरान वो एक मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। विश्वक सेन और नेहा शेट्टी की आने वाली फिल्म 'गैंग्स ऑफ गोदावरी' के प्री-रिलीज़ कार्यक्रम से ये वीडियो सामने आया जिसने सभी को गुस्से से भर दिया है। आपने शायद ही किसी बड़े एक्टर की तरफ से ऐसी हरकत देखी होगी।

  • May 30, 2024 1:06 PM

    अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट को देख भड़के लोग, बोले- ऐश्वर्या आपकी बहू है आपने तो उसे साइडलाइन ही कर दिया

    दरअसल अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल (एक्स) पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में वह बताते हैं कि कजरा रे गाने को 19 साल हो चुके हैं। इस गाने के लिए वह खुद को और अपने बेटे अभिषेक बच्चन को क्रेडिट देते नजर आ रहे हैं, लेकिन वह अपनी बहू और इस गाने की जान ऐश्वर्या राय का जिक्र भी नहीं करते हैं। बिग बी अपनी इस पोस्ट में लिखते हैं- यह गाना इतना लोकप्रिय हुआ कि यह आज भी लोगों का ध्यान और प्यार इस गाने को मिलता है।और भय्यू गीत के साथ सबसे अच्छे पल थे वह, जब हमने मंच पर लाइव डांस किया था...

    अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट को देख भड़के लोग, बोले- ऐश्वर्या आपकी बहू है आपने तो उसे साइडलाइन ही कर दिया
  • May 30, 2024 1:04 PM

    दलजीत कौर के साथ नहीं रहना चाहते हैं निखिल पटेल- खोल दिए शादी के कई राज

    निखिल पटेल ने दलजीत से अलग होने के बाद दलजीत द्वारा लगाए गए उनके आरोप और सोशल मीडिया पर उनके द्वारा कही गई बातों को ध्यान में रखते हुए वह यह गुजारिश करते हैं कि दोनों के बीच सम्मान बना रहे दोनों ही स्पष्ट रहें। निखिल कहते हैं कि दूसरे परिवार के साथ भी मिलकर रहना मुश्किल हो सकता है खासतौर पर तब जब वहां ऐसा चलन ना होता हो। निखिल कहते हैं कि दोनों बेटियों की मां है जो उनके रिश्ते की परवाह किए बगैर उनके साथ खड़ी रहती हैं।

    दलजीत कौर के साथ नहीं रहना चाहते हैं निखिल पटेल- खोल दिए शादी के कई राज
  • May 30, 2024 10:26 AM

    लंदन में हाथ पकड़े नजर आया कपल, शख्स ने बनाया वीडियो तो नाराज हुईं कटरीना कैफ

    कटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों लंदन में हैं। ऐसा माना जा रहा था कि कटरीना कैफ प्रेग्नेंट हैं और लंदन में ही बच्चे को जन्म देंगी, लेकिन बाद में खुलासा किया गया कि ऐसा नहीं है कटरीना प्रेग्नेंट नहीं हैं, वहीं हाल ही में कटरीना कैफ का एक वीडियो मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कटरीना कैफ विक्की के साथ हाथ पकड़कर वॉक करती हैं। वहीं एक शख्स दोनों की वीडियो बनाता है। यह देख कटीरना कैफ को गुस्सा आ जाता है।

  • May 30, 2024 8:56 AM

    कछुए की चाल से भी धीमी चल रही है 'भैया जी'की कमाई, जानें कलेक्शन

    फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म का कलेक्शन हर दिन ही फीका दिखाई दे रहा है। जहां पहले दिन फिल्म ने 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने न 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। तीसरे दिन 1.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं चौथे दिन 0.9 करोड़ रुपये। पांचवे दिन 0.85 करोड़ रुपये और छठे दिन Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने 0.7 करोड़ रुपये(अनुमानित) की कमाई की है। यानी की फिल्म अब तक 7.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।

    कछुए की चाल से भी धीमी चल रही है 'भैया जी'की कमाई, जानें कलेक्शन
  • May 30, 2024 8:55 AM

    प्राची निगम का बदल गया है पूरा लुक, मेकओवर के बाद अब ऐसी दिखती हैं 10वीं टॉपर

    इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर अनीश भगत ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में अनीश प्राची का मेकओवर का वीडियो शेयर किया है। अनीश फ्लाइट पकड़कर प्राची के घर महमूदाबाद जाते हैं। वह पहले प्राची को फूल के साथ मुबारकबाद देते हैं। इस वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि प्राची मस्कारा लगाते हुए कभी परफ्यूम लगाते हुए कभी नेल आर्ट करते हुए तो कभी बाल संवारते हुए नजर आ रही हैं, लेकिन इस वीडियो के आखिर में ट्विस्ट होता है।

    प्राची निगम का बदल गया है पूरा लुक, मेकओवर के बाद अब ऐसी दिखती हैं 10वीं टॉपर
  • May 30, 2024 8:41 AM

    तलाक की खबरों के बीच नताशा स्तांकोविक ने शेयर की सेल्फी

    नताशा ने अपने इंस्टा हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि नताशा व्हाइट कलर के टॉप और स्टाइलिश जींस, आंखों पर चश्मा और कंधे पर पर्स डाले लिफ्ट में सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। इसी के साथ ही नताशा के चेहरे पर हल्की मुस्कान देखने को मिल रही है जिससे यह तो साफ है कि नताशा काफी चिल मूड में हैं। वहीं अगली तस्वीर में उन्होंने भगवान इशू की तस्वीर शेयर की है जो बच्चे का हाथ पकड़कर चलते नजर आ रहें इसी के साथ ही उन्होंने कैप्शन में चिड़िया, हार्ट , क्रॉस का साइन और स्टार बनाया है। इस पोस्ट को देख यूजर्स के कमेंट्स की लाइन लग गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X